Good Daily News...


मंगलवार, 7 मई 2024

दूसरे जनपद में निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर सकते हैं मतदान


*पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदान सुविधा केन्द्र किया गया है स्थापित


देवरिया (सू0वि0) 07 मई।  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 66-देवरिया के ऐसे मतदान कार्मिक, जो दूसरे जनपदों में निर्वाचन ड्यूटी में लगे है और जिनका नाम 66-देवरिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सम्मिलित है, ऐसे कार्मिकों के लिये पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदान सुविधा केन्द्र, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, टाऊनहाल देवरिया तथा एस.एस.बी.एल. इंटर कॉलेज, देवरिया में स्थापित किया गया है। उक्त मतदान सुविधा केन्द्र पर 20 मई से 25 मई तक पूर्वाह्न 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान संचालित रहेगा।

        जनपद के ऐसे पात्र कार्मिक, जिनकी ड्यूटी सप्तम चरण में होने वाले निर्वाचन कार्यों में लगी है एवं जिन्होंने प्रारूप 12 पर आवेदन किया है तथा जो 66-देवरिया लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता है, 20 मई से 25 मई तक निर्धारित समयावधि में किसी भी दिवस में अपने साथ वोटर आई.डी. अथवा कार्यालय द्वारा निर्गत पहचान-पत्र तथा निर्वाचन ड्यूटी पत्र की छायाप्रति सहित मतदान सुविधा केन्द्र पर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग करने के सम्बन्ध में अवगत करा सकतें हैं।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

   *ट्रॉमा सेंटर शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश, देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी*  देवरिया, 4 जुलाई। जिलाधिकारी मधु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789