बाराबंकी।
वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर 23 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चर्चा है कि परिजनों से हुए विवाद के बाद युवक ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक युवक वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने के युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये तो मृतक की पहचान रामसनेहीघाट कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटमापुर निवासी देवीप्रसाद मिश्रा के 23 वर्षीय पुत्र विकास के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें