लखनऊ। बेसिक के विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से संबंधित डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करना है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए व बीईओ से कहा है कि पोर्टल पर 30 अप्रैल तक की छात्रों की संख्या, शिक्षकों की ऑनलाइन ज्वॉइनिंग व रिलीविंग आदि की कार्यवाही जल्द पूरी
*कक्षा एक में प्रवेश की न्यूनतम आयु 6 साल का कराएं अनुपालन
लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश की न्यूनतम आयु छह साल तय की है। शासन की ओर से पूर्व में इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शासनादेश के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें