Good Daily News...


गुरुवार, 15 सितंबर 2022

भारी बारिश के बावजूद भी डीएम ने जनता दर्शन में की सुनवायी। प्रकरणों का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाना अनिवार्य


 देवरिया  15 सितम्बर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी की तथा उसके सम्यक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
          बीती रात से आज सुबह तक हुई लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी आज प्रातः 10 बजे अपने कार्यकक्ष में पहुॅचें। विषम मौसमी स्थितियों के बीच फरियादी जिलाधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी को देख उन्होने राहत की सांस ली और अपनी समस्याओं के समाधान की आस बंधी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज कुल 17 प्रकरण जनता दर्शन के दौरान आये।  
          जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद फरियादियों का आना प्रशासन के प्रति उनकी उम्मीद को व्यक्त करता है, ऐसे में उनकी आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *30 मार्च 2026 , सोमवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789