देवरिया, 15 सितंबर।मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से आच्छादित जनपद में जल निकासी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), देवरिया उप जिलाधिकारी, देवरिया सदर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, देवरिया, सहायक अभियन्ता, लो०नि०वि० प्रा०ख० देवरिया एवं अविनाश यादव, सहायक अभियन्ता, जल निगम, देवरिया उपस्थित थे। यह परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगभग 41.00 करोड़ की लागत से लगभग 8.50 किलोमीटर नाला निर्माण व अन्य कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास दिनांक 05.01.2022 को करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया गया।
निरीक्षण के समय यह पाया गया कि अमेठी मन्दिर के पास नाला का दिवार गिर गया है, बताया गया कि यह कार्य 07-10 दिन पूर्व कंक्रीट की ढलाई की गयी थी जो अत्यधिक वर्षा से मिट्टी ढहने के कारण दिवाल लगभग 10 मीटर लम्बाई में गिर गया है। अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रा०ख० देवरिया ने दिवाल गिरने के संबंध में कारण बताये गये हैं कि Casting 7-10 दिन के भीतर बताया जा रहा है जिसके कारण कंक्रीट का स्ट्रेन्थ लगभग 65 से 70 प्रतिशत हुई होगी।अत्यधिक बारिश के कारण Pore pressure ज्यादा हो जाने से, टाई बीम बनना अवशेष होने के कारण,Weep hole न बने होने के कारण को देखते हुए कार्य में प्रयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता की जाँच प्रयोगशाला में कराने एवं विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, देवरिया को निर्देशित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें