मंगलवार, 19 अप्रैल 2022
Home »
» बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर के होनहार शिक्षक का हुआ निधन
बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर के होनहार शिक्षक का हुआ निधन
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर ब्लॉक रामनगर के सहायक अध्यापक सूरज यादव का आज शाम 4 बजे पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी । सूरज यादव सिकरारा ब्लॉक के कंधरपुर ग्रामसभा के मूल निवासी थे। सूरज यादव की नियुक्ति बेसिक शिक्षा विभाग में 2015 में 29334 गणित/ विज्ञान में सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर बस्ती जनपद में हुआ था। 1फरवरी 2021 को बस्ती जनपद से स्थानांतरण होकर सूरज यादव जौनपुर आये थे । सूरज यादव के एक पुत्र 7 वर्ष व एक पुत्री 8 वर्ष की है उनकी पत्नी गृहिणी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें