देवरिया 01 मार्च। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप में समस्त विकास खंडों से सहयोग दे रहे बेसिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध नोडल अध्यापको को मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल रवीन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में स्वीप कार्यक्रम में ब्लाक स्तर पर क्रियान्वयन और सहयोग हेतु सभी अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा जेंडर रेशियो में किये गए कार्य की सराहना की। जनपद के स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी ने समस्त ब्लाक के नोडल अध्यापकों को सक्रिय सहयोग हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सामुदायिक सहयोग डॉक्टर आलोक पांडेय ने किया।
विभिन्न ब्लाक से सम्मानित होने वाले अध्यापको में स्वीप सोशल मीडिया प्रभारी शिखर शिवम त्रिपाठी,एआरपी असोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन दूबे,ओझा प्रफुल्ल कुमार,अवनीश कुमार मिश्रा,अजय सिंह, राम किशोर मौर्य,श्रीराम गुप्ता,अनुज पांडेय,घनश्याम त्रिपाठी,केशव प्रताप शाही,दुर्विजय,उग्रसेन सिंह, मारुति नंदन मिश्रा,ओम प्रकाश शुक्ला,स्वतंत्र तिवारी,अभिषेक यादव,अंकित मिश्रा,भोला चौधरी,आशीष शुक्ला,आदित्य नारायण गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय,शीला चतुर्वेदी, अंजनी द्विवेदी, मोहम्मद अयाज हसन थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें