Good Daily News...


बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

इस व्यक्ति ने असलहे का लाइसेंस लेने के चक्कर में पुलिस को कर दिया हलाकान


जौनपुर। असलहे का लाइसेंस लेने के चक्कर में एक व्यक्ति खुद गुनेहगार बन गया। उसने जल्द से जल्द लाइसेंस पास करवाने के लिए लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को घंटो हलांकान होने को मजबूर कर दिया। जांच पड़ताल में झूठी खबर होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली । पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की शाम चंदवक थाना क्षेत्र के पतरहीं बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाने वाले विनांत ने थाने पर सूचना दी कि घर जाते समय बरहपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उससे 2.66 लाख रुपये लूट लिया है। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें दौड़-भाग करने लगीं। बताए गए घटनास्थल से लेकर बैंक से रुपये निकालने तक गहन छानबीन की। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो विनांत ने अपना झूठ स्वीकार कर लिया।  दरअसल रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किए विनांत सिंह ने किसी के कहने पर लूट की कहानी गढ़ दी थी।

झूठी सूचना देने पर पुलिस ने  विनान्त सिंह पुत्र श्याम जी सिंह  को गिरफ्तार कर झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 226/21 धारा 203/182 भादवि पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है  । 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

      दिनांक : 03/07/2026, शुक्रवार 🐐🐂💏💮🐅👩 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789