Good Daily News...


सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकास खण्ड देसही देवरिया में आयोजित की गयी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम



देवरिया  18 अक्टूबर। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकास खण्ड  देसही देवरिया   के सभागार  में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव आरिफ निसामुद्दीन खान  के मार्गदर्शन  में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी  द्वारा वहॉ उपस्थित समस्त आम जनमानस को विधिक जानकारियॉ दी। उन्होंने कहा  यदि किसी महिला का पारिवारिक विवाद हो जाता हैं और वह उसका निपटारा चाहती हैं तो वह एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकती हैं। उस मामलें में कार्यालय द्वारा नोटिस भेजकर विपक्षी पक्ष को बुलाया जाता हैं और दोनों पक्षों को सुलह के आधार पर उस मामलें को निस्तारित किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता केन्द्र एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहॉ दोनों पक्ष आकर अपने समस्या का समाधान पाते हैं इससे दोनों पक्षों का समय तथा धन दोनों की बचत  होती हैं उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि महिलाओं को समान कार्य हेतु समान वेतन, समानता का अधिकार, शिक्षा का  अधिकार हैं। तथा  शासन के द्वारा संचालित योजनाओं  को विस्तार से बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित आम जनमानस  को जागरूक किया।
      इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामप्रधान, आशा, एवं सैकड़ों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

   *ट्रॉमा सेंटर शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश, देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी*  देवरिया, 4 जुलाई। जिलाधिकारी मधु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789