Good Daily News...


बुधवार, 1 सितंबर 2021

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक गॉधी सभागार में हुई

 देवरिया 01 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक गॉधी सभागार में हुई। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विकास खण्डवार एवं पैरामीटर्स प्रगति, जनपद देवरिया के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण / मरम्मत एवं नये निष्प्रयोज्य भवन, मनरेगा के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में स्वीकृति के सापेक्ष चहारदीवारी निर्माण की प्रगति जिला खजिन निधि शहरी निकाय निधियों एवं विनियमित क्षेत्रों से विद्यालयों में कार्य कराने की प्रगति विद्यालयों का संविलियनोपरानत बंद खातों का विवरण जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विद्यालयों में नल-जल आपूर्ति वाले विद्यालयों सत्यापन की प्रगति आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत संयुक्त हस्ताक्षर के साथ विद्यालयवार सूची नवीन विद्यालय स्थापना हेतु असेवित बस्तियों के सर्वे एवं 05 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को चिन्हीकरण एवं आयुसंगत कक्षा में नामांकन विद्यालय के प्र०अ० / अध्यापकों / शिक्षामित्रों / अनुदेशकों द्वारा हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम से तथा उनका चिन्हाकन व नामांकन हेतु प्रथम चरण 10 सितम्बर से 15 अक्टूबर की अवधि में संचालित करने एवं विद्यालयों के बकाया विद्युत बिल भुगतान जिला वर्ग पंचायत राज अधिकारी के माध्यम ग्राम पंचायत स्तर से भुगतान करने पर, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत एजेडा बिन्दुओं पर बिन्दुवार गहन समीक्षा की गयी ।
       समीक्षा में पाया गया कि नवीन चौबे, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैतालपुर,  महेन्द्र प्रसाद खण्ड शिक्षा अधिकारी, देसही देवरिया,  हरिओम, खण्ड शिक्षा अधिकारी, भाटपाररानी,  रोहित, खण्ड शिक्षा अधिकारी, भागलपुर एवं  बीरबल राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सलेमपुर को आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कितने विद्यालयों में कार्य प्रारम्भ हुए हैं, का डाटा प्रस्तुत न करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
      समीक्षा में जिला विकास अधिकारी देवरिया परियोजना निदेशक डूडा जिला पंचायत राज अधिकारी जिला खनिज अधिकारी जिला उपायुक्त मनरेगा भी उपस्थित थे। उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्धारित पैरामीटर्स के कार्यों की प्रगति चहारदीवारी निर्माण की प्रगति, नये / अतिरि चिन्हांकित जर्जर / निष्प्रयोज्य विद्यालयों की सूचना, जल जीवन मिशन के विद्यालयवार सत्यापन की सूची 02 सितम्बर, 2021 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की डाटा की फीडिंग जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहूत समीक्षा 4 सितम्बर के पूर्व किसी भी दशा में शत् प्रतिशत् फीड कराना सुनिश्चित करें। आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति सूचनाओं को भलीभाँति अध्ययन कर तथा भौतिक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789