बुधवार, 1 सितंबर 2021
Home »
» रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ का सेवक हूं और लखनऊ हिंदुस्तान का नंबर वन शहर बने
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ का सेवक हूं और लखनऊ हिंदुस्तान का नंबर वन शहर बने
लखनऊ ।:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ का सेवक हूं और लखनऊ हिंदुस्तान का नंबर वन शहर बने, सिर्फ यही चाहता हूं. अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री न होते तो शायद मैं लखनऊ के लिए इतना काम न कर पाता. उन्होंने विकास कार्यों की निगरानी के लिए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या का भी आभार जताया. राजनाथ सिंह ने कहा लखनऊ के लिए मेरा एक सपना है कि यहां पर यातायात व्यवस्था सुगम हो. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यात्रा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अपने तेवर दिखाने की बात कही. रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में हर साल वाहन बढ़ रहे हैं. लखनऊ के चारों तरफ सड़क बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया था लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से काम बहुत धीमा है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 2022 तक सड़क का काम पूरा कराने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वह अपना तेवर दिखा दें तभी काम जल्दी होगा. चौक में बनने वाले विक्टोरिया पुल से उन्होंने जनता का वक्त बचने और जाम से छुटकारा मिलने की बात कही.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें