Good Daily News...


बुधवार, 25 अगस्त 2021

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष का गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत


अबू हासिम जयप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

 गोरखपुर।समाजवादी पार्टी से महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी का गोरखपुर एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष व कैंपियरगंज के प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सपाइयों ने फूल का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश और प्रदेश में यदि भय, भूख, भ्रष्टाचार है तो कहीं ना कहीं यह भाजपा सरकार में हो रहे उत्पीड़न का नतीजा है। इसलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनना अब स्पष्ट हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि आज मै गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच इस मकसद से उपस्थित हुआ हूं कि यहां के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाई जा सके। आगे जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरेगा। जिससे 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने में नौजवानों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों का अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मोहसिन खान, जगदीश यादव, प्रहलाद यादव, अवधेश यादव, जियाउल इस्लाम, रजनीश यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राम ललित यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, अशोक यादव ,धर्म देव यादव,अजय यादव, नवीन यादव, नईम सिद्धकी, मिर्जा कदीर, पप्पू चौधरी, मनोज यादव ,जावेद मलिक, आदित्य यादव ,अनूप यादव, ईश्वर, सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

   देवरिया 15 अगस्त 2026 । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789