Good Daily News...


गुरुवार, 26 अगस्त 2021

बारिश के बीच राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां चरम पर, मुश्किलों से जूझता नज़र आ रहा गोरखपुर प्रशासन


  बारिश के बीच राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां चरम पर, मुश्किलों से जूझता नज़र आ रहा गोरखपुर प्रशासन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे 28 को सूबे के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास


गोरखपुर । जिले के भटहट ब्लॉक के पिपरी व तरकुलही में बनने जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होगा। शिलान्यास समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इंतजामों पर नजर रखे हुए हैं।  
वहीं लगातार हो रही तेज़ बारिश से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन के हाथ पांव फूलते नज़र आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते से लेकर पंडाल और आसपास जलजमाव को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं ।
इस काम में सैकड़ों मज़दूर दिन रात लगे हुए हैं। मौके पर एसडीएम सदर लगातार कैम्प कर तैयारियों का अवलोकन करने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश देते नगर आये। 
हालांकि लगातार हो रही बरसात में तैयारियों को लेकर कुछ बताने से इनकार करते हुए कहा कि बारिश हो रही है ऐसे में अब क्या कहा जाए। 
बताते चलें कि पिछले मंगलवार को दोपहर सीएम योगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीधे समारोह स्थल पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया था।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान न तो कहीं सफाई में कमी आनी चाहिए और न ही किसी को असुविधा होनी चाहिए। 
इसके पूर्व 5 अगस्त को भी मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789