Good Daily News...


गुरुवार, 26 अगस्त 2021

टाऊन एरिया रुद्रपुर कुड़े दान में आग लगाने के बाद उसके अगोस में आने चार लोगों को जलने से गई जान

  टाऊन एरिया के कुड़े दान से जलने से चार लोगों के मौत के जिम्मेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें ,मृतक के परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग।                

      देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील में दिनांक 07/08/2021 को समाधान दिवस के अवसर पर अवधेश यादव व शब्बीर अहमद ने नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा मझने पुल के पास वर्षो से फेके जा रहे है कचरे व कचरे के ढेर में लगी आग से पिता-पुत्र सहित चार लोगो की जलने से हुई दर्दनाक मौत एवं नगर पंचायत द्वारा पर्यावरण को दूषित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था तथा मांग किया था कि रुद्रपुर-पिड़रा मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत रुद्रपुर को कचरा फेकने से रोका जाये I इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी रुद्रपुर को डंपिंग ग्राउंड/एम.आर.एफ. की जमीन का प्रस्ताव भेजने के लिए लिखित रूप में कहा था I जिसके सम्बन्ध में कार्यालय नगर पंचायत रुद्रपुर, देवरिया ने दिनांक 24/08/2021 को पत्रांक – मेमो/न०पं०रु०/2020-21 के द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर ने जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा कि नगर पंचायत रुद्रपुर अन्तर्गत प्रत्येक वार्डो से एकत्रित कूड़ा निर्माण किये गए एम०आर०एफ० सेंटर के पास रखा जा रहा है शिकायतकर्ता द्वारा किये गये शिकायत स्थल पर किसी भी प्रकार का कूड़ा नहीं फेका जाता है I अवधेश यादव व शब्बीर अहमद ने कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा झूठ बोला जा रहा है हम लोगो ने नगर पंचायत द्वारा निर्माण किये गए एम०आर०एफ० सेंटर पर गये लेकिन वहा कोई  कूड़ा नहीं फेका जा रहा है आज भी पुरे नगर पंचायत का कूड़ा मझने पुल के पास फेका जा रहा है I शब्बीर अहमद ने कहा कि झूठ एवं भ्रामक सूचना देने के लिए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए I श्री शब्बीर अमहद ने आगे कहा कि रुद्रपुर नगर पंचायत ने कचरे के ढेर में आग लगाई थी जिससे चार मासूम राहगीरों की मौत हो गई थी आज तक उन मासूमो के परिवारों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई अगर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पन्द्रह सितम्बर के बाद कभी भी इस मुद्दे को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जम्मेदारी तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी I
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789