देवरिया (सू0वि0) 11 अगस्त। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु समय-सारणी आंशिक संशोधन करते हुए निर्गत कर दी गयी है जो Scholarship.up.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित करा दी गयी है। उक्त संशोधन में केवल मास्टर डाटा अपडेट करने की तिथि बढ़ाते हुए 18 अगस्त की गयी है। प्रदेश में स्थित नवीन मान्यता प्राप्त संस्थाये जो छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम जोड़ने एवं अन्य कार्यवाही से वंचित रह गये है, वे संस्थायें उक्त पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते है। आनलाइन आवेदन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया से हार्ड कॉपी एवं आनलाइन डाटा अग्रसारित कराकर जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त कर सकते है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता परीक्षा संस्था से सम्बद्वता संचालित किये जाने वाले पाठ्यक्रमों का नाम अवधि, स्वीकृत सीटो की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क पाठ्यक्रमवार पूर्णाक एफिलिएटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय आदि का विवरण अपडेट करने तथा मास्टर डाटा में अंकित किये गये विवरण तथा अपलोड किये गये अभिलेखो का सत्यापन सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य / प्राचार्य तथा संस्था द्वारा नामित छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से प्रत्येक दशा में कोर्स मास्टर में समस्त औपचाकिताएं पूर्ण कर समय-सारणी के अनुसार डिजीटली लॉक कर लें।
जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को उन्होने अवगत कराया हे कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर बढ़ी हुई तिथि के अनुसार मास्टर डाटा निर्धारित समयान्तर्गत अपडेट करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें