Good Daily News...


रविवार, 27 अक्टूबर 2024

अब सुप्रीम कोर्ट कवर करने वाले पत्रकारों को नहीं होगी LLB डिग्री की जरुरत

 


*CJI चंद्रचूड़ ने जाते जाते यह अच्छा काम कर दिया*


CJI DY Chandrachud: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ जाते-जाते पत्रकारों को बड़ा तोहफा दे गए। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट की खबरों को कवर करने वाले पत्रकारों को छूट दी है। छूट यह कि अब सुप्रीम कोर्ट की खबरों को कवर करने वाले पत्रकारों को एलएलबी की डिग्री की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट कवर करने वाले पत्रकारों को मान्यता प्राप्त संवाददाता बनने के लिए कानून की डिग्री की जरूरत क्यों थी? बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई ने कहा कि हम दो काम कर रहे हैं। मैंने सुप्रीम कोर्ट के लिए मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक फाइल पर हस्ताक्षर किया है। मुझे नहीं पता था कि किस कारण से ये शर्त थी कि आपके पास अनिवार्य रूप से LLB की डिग्री होनी चाहिए। हमने इसमें छूट दी है।

Share:

ISRO दिसंबर में स्वदेशी विकसित इलेक्ट्रिक थ्रस्टर का करेगा परीक्षण, जानें क्या है इसकी खासियत


 

ISRO । इलेक्ट्रिक थ्रस्टर की परीक्षण के बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने जानकारी दी. उन्होंने आकाशवाणी पर सरदार पटेल पर व्याख्यान देते हुए इसका खुलासा किया. एस सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष की उड़ान भरने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ‘इलेक्ट्रिक थ्रस्टर’ का इस्तेमाल करने वाला पहला ‘टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर सैटेलाइट’ (टीडीएस-01) दिसंबर में प्रक्षेपित किया जाएगा.


क्या है इलेक्ट्रिक थ्रस्टर की खासियत

यह एक ऐसी तकनीक है, जो अंतरिक्ष यान को हल्का और अधिक सक्षम बनाने का भरोसा जगाती है. ‘इलेक्ट्रिक थ्रस्टर’ का मतलब बिजली से संचालित अंतरिक्ष यान प्रणोदन उपकरण से है. ‘टीडीएस-01’ स्वदेशी रूप से निर्मित ट्रैवलिंग-वेव ट्यूब एम्पलीफायर (TWTA) की क्षमता का भी प्रदर्शन करेगा, जो उपग्रहों में लगाए जाने वाले विभिन्न संचार उपकरणों और ‘माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग पेलोड’ का अहम हिस्सा है. चार टन के संचार उपग्रह को प्रणोदक को सक्रिय करने और उसे प्रक्षेपण कक्षा से वांछित भूस्थिर कक्षा में पहुंचाने के लिए दो टन से अधिक तरल ईंधन की जरूरत पड़ती है. अगर उपग्रह वायुमंडलीय खिंचाव या सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण भटक जाता है, तो उसे वांछित कक्षा में भेजने के लिए भी प्रणोदक को सक्रिय किया जाता है.


*चार टन का उपग्रह दो से ढाई टन ईंधन के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भर सकता है*

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, चार टन का उपग्रह दो से ढाई टन ईंधन के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरता है. ‘इलेक्ट्रिक थ्रस्टर’ के मामले में ईंधन की आवश्यकता घटकर महज 200 किलोग्राम रह जाती है. उन्होंने बताया कि विद्युत प्रणोदन प्रणाली (ईपीएस) ईंधन के रूप में रसायनों के बजाय आर्गन जैसी प्रणोदक गैस का इस्तेमाल करती है, जिसे सौर ऊर्जा की मदद से आयनित किया जाता है. जब ईंधन टैंक का आकार घट जाता है, तब उपग्रह के हर हिस्से का आकार भी कम हो जाता है. यह एक संचयी प्रभाव है. इस उपग्रह का वजन दो टन से अधिक नहीं होगा, लेकिन इसमें चार टन के उपग्रह जितनी ताकत होगी.


*रसायन आधारित प्रणोदन प्रणाली के मुकाबले बहुत कम थ्रस्ट उत्पन्न करता है*

ईपीएस का एक दूसरा पहलू भी है कि यह रसायन आधारित प्रणोदन प्रणाली के मुकाबले बहुत कम ‘थ्रस्ट’ (बल) उत्पन्न करता है, जिससे उपग्रह को उसकी वांछित कक्षा में पहुंचने में ज्यादा समय लगता है. सोमनाथ ने कहा, विद्युत प्रणोदन प्रणाली की एकमात्र समस्या यह है कि इसमें बहुत कम बल उत्पन्न होता है. इसका इस्तेमाल करने वाले उपग्रह को प्रक्षेपण कक्षा से भूस्थिर कक्षा में पहुंचने में लगभग तीन महीने लगेंगे, जबकि रसायन आधारित प्रणोदम प्रणाली में यह अवधि महज एक सप्ताह है.


*2017 में हो चुका है ईपीएस का इस्तेमाल*

इसरो ने मई 2017 में प्रक्षेपित ‘जीसैट-9’ उपग्रह में पहली बार ईपीएस का इस्तेमाल किया था. हालांकि, यह ईपीएस पूरी तरह से रूस में तैयार किया गया था.

Share:

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर रामलीला में राम का राज्याभिषेक



*रामराज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब शोका

*कर्तव्य परायणता सिखाता है रामायण का हर पात्र:  मनमथ


  देवरिया ।



रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर चल रहे  66 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन शनिवार की रात राम के राज्याभिषेक की लीला के साथ संपन्न हुआ। राज्याभिषेक होते ही मंचन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

 राम का राज्याभिषेक नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी रहे मनमथ मणि त्रिपाठी ने पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार  के बीच किया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का हर पात्र हमे कर्तव्य परायणता, त्याग और बलिदान की सीख देता है। रामायण को देखने और सुनने से अधिक समझने की जरूरत है। अनुसरण से जीवन धन्य हो जाएगा। रामलीला के सकुशल मंचन पूर्ण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर मंचन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रावण का वध कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम को भरत ने उनकी राजगद्दी सौंपी दी। राज्याभिषेक ‘प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा’ के दौरान पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाया। इसके बाद सभा में मौजूद सभी ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आनंद सिंह, सज्जाद अली, आदित्य पांडेय, तेज प्रताप गुप्ता, मनीष मिश्रा,  श्रवण पटेल, रुद्रनाथ मिश्र, सरवन पटेल, विकास पांडेय, मोहन गुप्ता, दीपू सिंह, रामभवन यादव  आदि मौजूद रहे।

Share:

फेस्टिवल सीजन में BSNL ने शुरू की 7 नई सर्विस, यूज़र्स को आ रही पसंद



 *BSNL*

 बीएसएनएल ने सिक्योरिटी, अफॉर्डेबिलिटी और रिलायबिलीटी को ध्यान में रखते हुए 7 नई सर्विस शुरू की है। महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि स्पैम फ्री नेटवर्क दिया गया है, जिसमें एआई तकनीक का उपयोग करके स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने की तकनीक दी है। पहली एफटीटीएच बेस्ड वाईफाई रोमिंग सेवा शुरू की है, जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को हॉट-स्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।


फाइबर आधारित इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस के जरिए 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा दी है। सिम कार्ड खरीदने और अपग्रेड करने के लिए एटीएम जैसे कियोस्क शुरू किए हैं। डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा के जरिए सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क को इंटिग्रेट करके बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपदा राहत सुविधा में सेवा सरकार और राहत एजेंसियों को एनक्रिप्टेड कयुनिकेशन प्रदान करेगी, जो प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। यह ड्रोन या बैलून बेस्ड कयुनिकेशन सिस्टम होगा। भूमिगत खदानों में एआई और आईओटी तकनीक का उपयोग करके हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 5 जी नेटवर्क शुरू किया है।

Share:

मुंबई के बांद्रा टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

 



बांद्रा से गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ते समय भगदड़ 


घटना में 9 लोग घायल, बीएमसी के मुताबिक 2 लोगों की स्थिति गंभीर

 

*घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*रविवार, 27 अक्टूबर 2024


🔸इजरायल का खतरनाक ऑपरेशन "डेज़ ऑफ रिपेंटेंस": 100 जेट्स ने ईरान के 20 मिसाइल और ड्रोन सेंटर बनाए निशाना


🔸मिडिल ईस्ट में मचेगा तांडव? US ने दिखाई ईरान को आंख तो मुस्लिम देश हो गए एक्टिव


🔸'अफसर संग कॉपरेट तो करना पड़ेगा', महिला पुलिसकर्मियों ने लगाए यौन शोषण के आरोप


🔸ईरान पर हमले के बाद इसराइल की सेना बोली, 'हमारे विमान सुरक्षित घर लौटे'


🔸फ्लाइट्स में बम की धमकी पर केंद्र की एडवाइजरी:कहा- झूठी जानकारी रोकने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की; अब 33 को धमकी मिली


🔸जयशंकर बोले- भारत-चीन सीमा पर 2 वजहों से समझौता:पहला- हम अड़े रहे, सेना डटी रही, कूटनीति काम आई, दूसरा- इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया


🔸मणिपुर में पिछले 1 साल में 1480 हथियार बरामद:असम राइफल्स ने बताया- 426 इंटेलिजेंस ऑपरेशंस में करीब 130 बंकर तबाह किए


🔸ईरान के बाद इजरायल ने लेबनान में बरसाए बम, 19 की मौत; हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला


🔸SC Collegium: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- संस्थागत सुधार की गुंजाइश का मतलब उसकी बुनियादी में ही खामी होना नहीं


🔸मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत; खाई में गिरे शव


🔸पंजाब के मुख्यमंत्री ने नड्डा से मुलाकात की, 15 नवंबर तक राज्य को आवंटित डीएपी उर्वरक की आपूर्ति करने को कहा


🔸राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का एक और कमाल, वारदात से पहले पकड़ा बदमाश को!


🔸चीन से खतरा, अमेरिका ने ताइवान को NASAMS सहित 2 अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी दी


🔸महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, MVA को देगी समर्थन


🔸राजस्थान में दीपावली तक सुहाना रहेगा मौसम, त्योहार के बाद कम होगा तापमान, बढ़ेगी सर्दी


🔸'पहले भारत और PAK से एक जैसा व्यवहार करते थे अमेरिकी राष्ट्रपति, अब उन्हें समझ आ गया है भारत के साथ रहने में ही फायदा है आगे और ज्यादा बेहतर होंगे दोनों देशों के रिश्ते, विदेश मंत्री जयशंकर


🔸झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA और महागठबंधन ने लगभग सभी उम्मीदवारों की घोषणा की


🔸टिकट नहीं मिलने से नवाब मलिक नाराज, अजित पवार के घर पहुंचकर समझाने के बावजूद चुनाव लड़ने पर अड़े


🔹IND vs NZ : 4302 दिनों के बाद भारत ने गंवाई घरेलू टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड 2-0 से आगे।


          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-ग्वालियर में RSS की 5 दिनों की महत्वपूर्ण बैठक, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होगी बैठक, संगठन मंत्रियों को मिलेगा एजेंडे पर अमल का मंत्र, RSS से जुड़े देश भर के 630 प्रचारक होंगे शामिल, बैठक में संघ अपना आगामी एजेंडा तय करेगा


➡लखनऊ-ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शिकायत पर की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही पर 3 जेई निलंबित, मंत्री एके शर्मा ने इटावा के 3 जेई को किया निलंबित, बिजली कनेक्शन के लिए परेशान करने का आरोप, बिजली कनेक्शन के लिए पैसा मांगने का आरोप था, भाजपा जिला महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने की थी शिकायत


➡लखनऊ-त्योहारी सीजन में विमानों का किराया आसमान पर पहुंचा, 25 हज़ार से ज्यादा का बिका मुंबई-लखनऊ का हवाई टिकट, 16 हज़ार से ज्यादा का दिल्ली से लखनऊ आने का हवाई टिकट, दूसरी जगह पर आने-जाने के टिकट दामों में भारी इजाफा


➡लखनऊ -पुलिस कस्टडी में मोहित पांडे की मौत का मामला , मृतक मोहित पांडे की मां ने कराई एफआईआर दर्ज, पीड़ित की तहरीर पर इंस्पेक्टर समेत 4 पर FIR दर्ज, थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, आदेश पर FIR, आदेश के चाचा, अन्य अज्ञात पर मुकदमा हुआ दर्ज, चिनहट पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल


➡लखनऊ-रेरा कराएगा असली और नकली बिल्डर की पहचान, उपभोक्ता द्वारा खरीदी गई संपत्ति की देगा जानकारी,  संपत्ति के साथ संपत्ति के मालिक की भी देगा जानकारी, संपत्ति से जुड़े वाद विवाद की भी रेरा देगा जानकारी, रेरा की ओर से जारी बुकलेट में होगी तमाम जानकारियां, परियोजना पंजीकरण,एडिट परियोजना की जानकारियां


➡लखनऊ-दूसरों का पेट भरने वाले रसोइये ख़ुद भुखमरी का शिकार, मिड डे मील वर्कर्स को पिछले 6 माह से नहीं मिला मानदेय, अफसरों की लापरवाही के कारण नहीं मिला मानदेय, मानदेय न मिलने से सवा 6 लाख मिड डे मील रसोइये परेशान


➡लखनऊ-6 नवंबर से नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व खुलेंगे, प्रदेश के प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों का नवीन पर्यटन सत्र शुरू, नवीन पर्यटन सत्र इस बार 6 नवंबर से शुरू हो रहा, दुधवा टाइगर रिजर्व, कतर्निया वन्यजीव विहार भी खुलेगा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व,अन्य पर्यटन स्थलों पर गतिविधियां तेज , यूपी के अन्य पर्यटन स्थल 6 नवंबर से खुल जाएंगे 


➡लखनऊ-खराब मौसम की वजह से दो विमान हुए डायवर्ट, वाराणसी में मौसम खराब होने से लखनऊ डायवर्ट, 2 घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़े रहे विमान, मौसम समान्य होने पर विमान को उड़ने की दी गई अनुमति, विमान में सवार यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना, हैदराबाद-वाराणसी और दिल्ली-वाराणसी विमान हुए डायवर्ट


➡लखनऊ-समय से खरीदे जाएंगे गरीबों के लिए कंबल, राज्य सरकार खरीदेगी गरीबों के लिए कंबल, जिलों में प्रति कंबल 500 की दर से ख़रीदा जाएगा, कंबल खरीद के संबंध में शासन से आदेश जारी, मामले में सभी जिलाधिकारी को भेजे गए निर्देश, ज़िलों में कंबल खरीद के लिए 17.55 करोड़ दिए गए, अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड रुपए दिए गए, ठंड से गरीबों को बचाने के लिए कवायद शुरू हुई


➡लखनऊ-उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी, भाजपा ने लगाई सांसदों और विधायकों की ड्यूटी,  पार्टी के प्रदेश कार्यालय में तैयार हो रहा वॉर रूम, चुनावी तैयारी की निगरानी के लिए वार रूम बन रहा, संगठन स्तर से भी हर सीट पर पदाधिकारी होंगे, 30 मंत्रियों को उपचुनाव वाली सीटों की जिम्मेदारी, चुनाव वाली सीटों पर एक-एक मंडल पर जिम्मेदारी, शक्ति केंद्र स्तर पर दी जा रही सभी को जिम्मेदारी, चुनावी तैयारी के साथ जातीय समीकरण साधेंगे 


➡लखनऊ-समय से खरीदे जाएंगे गरीबों के लिए कंबल, राज्य सरकार खरीदेगी गरीबों के लिए कंबल, जिलों में प्रति कंबल 500 की दर से ख़रीदा जाएगा, कंबल खरीद के संबंध में शासन से आदेश जारी, मामले में सभी जिलाधिकारी को भेजे गए निर्देश, ज़िलों में कंबल खरीद के लिए 17.55 करोड़ दिए गए, अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड रुपए दिए गए, ठंड से गरीबों को बचाने के लिए कवायद शुरू हुई


➡गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दर्शन, दूर दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी, सीएम ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, पुलिस प्रसाशन के आलाधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम


➡फर्रुखाबाद -जम्मू कश्मीर में फिरोजाबाद के जवान का निधन, ट्रक से सप्लाई का राशन लेकर जा रहा था जवान, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जवान की मौत , जवान जीत कुमार 2015 में हुआ था भर्ती 

45 दिन पूर्व छुट्टी काटकर गया था वापस, मोहम्मदाबाद के लुकटपुरा का रहने वाला जवान जीत कुमार


➡आगरा-पुलिस ने जुआ लूटा,चौकी प्रभारी सहित 4 निलंबित, मामले में DCP सिटी ने की निलंबिन की कार्रवाई, ट्रांस यमुना में फड़ से रकम लूटने का भी आरोप, चार जुआरियों को चौकी से लेनदेन कर छोड़ा, सूचना के बाद पुलिस ने घर में मारा था छापा, दो सिपाहियों ने दबिश देकर 4 युवकों को पकड़ा था, जुए के फड़ से रकम लूटने का आरोप, चौकी से छोड़ने के लिए भी पैसा वसूलने का आरोप, अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद हुई कार्रवाई, चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना योगेश, उप निरीक्षक आशीष पुंडीर सस्पेंड, कांस्टेबल विशाल राठी, कपिल कुमार निलंबित, मामले में विभागीय जांच के भी आदेश हुए जारी, आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मामला


➡अलीगढ़ -मौलाना का 2 पहिया वाहन टकराया, हिंदुओं ने की मारपीट, दाढ़ी पकड़ कर पीटने का मौलाना ने लगाया आरोप, घायल अवस्था में मौलाना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिला अस्पताल पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित, देहली गेट थाना के गौशाला धर्मशाला के पास की घटना


➡लखीमपुर-दिल्ली बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हत्याकांड का मामला, हत्या में वांछित लेडी डॉन अन्नू धनखड़ गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर SSB ने अन्नू को संदिग्ध रूप में पकड़ा, पकड़कर संपूर्णानगर पुलिस को सौंपा, 20 घंटे रही निगरानी में, लेडी डॉन की असलियत नहीं जान पाई खीरी पुलिस, घरवालों को सूचना देकर भाई के हवाले की गई लेडी डॉन, दिल्ली पुलिस ने खीरी छोड़ने से पहले अन्नू को किया अरेस्ट


➡कानपुर -कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता के लापता होने का मामला, जिम ट्रेनर ने हत्या कर शव को जमीन में दफनाया था , 4 महीने बाद जिम ट्रेनर ने किडनैपिंग,हत्या की बात कबूली, जिम ट्रेनर विमल सोनी पर किडनैपिंग की दर्ज हुई FIR, 24 जून को जिम करने गई और वापस नहीं लौटी थी, एकता की हत्या कर शव DM आवास के पास दफनाया था, DM आवास के पास जमीन में शव दफनाने की बात कबूली, पुलिस ने देर रात जमीन में दफन शव को निकाला, शव फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जमीन में दफन शव को निकालकर पीएम को भेजा, कानपुर के डीएम आवास के पास का मामला 


➡हापुड़ -गांव में नागिन का इंतकाम जारी, नागिन ने खेत पर गए किसान को काटा, 7 लोगों को शिकार बना चुकी नागिन, 3 की मौत, गांव की पुकार नागिन से बचा लो सरकार, वन विभाग की नाकामी गांव पर पड़ रही, आधे दर्जन से अधिक परिवारों ने किया पलायन , स्कूलों में बच्चों के जाने की संख्या भी घटी, हापुड़ प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं, नागिन के खौफ से गांव में लगातार बढ़ रही दहशत , थाना बहादुरगढ़ के सदरपुर का मामला


➡बुलंदशहर-बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, सप्लाई को जा रहा 200 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद, FDA की टीम ने दूध, सफेद पाउडर, रिफाइंड ऑयल किया नष्ट , 4 सैंपल लिए, सिंथेटिक दूध को कराया नष्ट, दूध में हानिकारक हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाया गया था


➡रायबरेली-रायबरेली के युवक ने लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी, युवक के धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल, सलमान खान को कुछ हुआ तो तेरी खैर नहीं- युवक,   युवक द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो हुआ वायरल,  वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, लालगंज के दीपेमऊ सोहवल गांव का निवासी है युवक, मुंबई में रह कर काम करता है धमकी देने वाला युवक


➡रायबरेली-धड़ल्ले से संचालित हो रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर, छापेमारी में बिना लाइसेंस के संचालित मिले 2 मेडिकल स्टोर , औषधि निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ की छापेमारी, मेडिकल स्टोरों से 50 हजार की 60 तरह की दवाएं जब्त, मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी, औषधि निरीक्षक को नकली दवाओं की बिक्री की मिली थी शिकायत, रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी


➡देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम , सुबह 11 बजे CM पुष्कर सिंह धामी सुनेंगे ‘मन की बात’ , दोपहर 12 बजे सीएम नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी , उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो रहीं नई बसें , ISBT देहरादून में फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम का आयोजन , दोपहर 2.30 बजे सीएम पहुंचेंगे पैसिफिक होटल देहरादून, सीएम भाजपा संगठन के समापन सत्र में करेंगे प्रतिभाग , शाम 4:. 0 बजे सीएम कैंप कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम


➡देहरादून -उपचुनाव के लिए भाजपा आज घोषित करेगी प्रत्याशी-सूत्र , केदारनाथ उप चुनाव के लिए प्रत्याशी करेंगे घोषित-सूत्र, पार्टी ने 28 को प्रत्याशी के नामांकन का लिया है फैसला, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी साथ में रहेंगे मौजूद, गढ़वाल सांसद,भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद , केदारनाथ उप चुनाव के लिए 29 अक्टूबर नामांकन का अंतिम


➡देहरादून-यूपी में घूमती रही पुलिस हरियाणा में मिला बदमाश, हरिद्वार जेल से फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान हुआ था फरार, हरिद्वार जेल से फरार विचाराधीन कैदी रामकुमार अरेस्ट, यमुनानगर की जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने दबोच लिया, सिडकुल पुलिस जगाधरी के लिए रवाना हो गई है, फरार कैदी हरियाण के जगादरी में पकड़ा गया, जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान हुआ था फरार।


Share:

आज का राशिफल


     


 *27 अक्टूबर 2024 , रविवार*  


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ'छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ'छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


        

Share:

मुख्य इतिहास की घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी

     *आज दिनांक -

     * 27 अक्टूबर 2024*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - पूर्णरात्रि  

*🌠नक्षत्र-* मघा - 12:24 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* बव. - 18:36 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* ब्रह्म - पूर्णरात्रि 

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:39

*🌙चन्द्रोदय-* 26:24

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 16:15 से 17:39

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*विशेष-


*आज रविवार को - कार्तिक बदी एकादशी पूर्णरात्रि  , रमा एकादशी व्रत ( लगभग सभी मुख्य पंचांग में रमा एकादशी व्रत 28 अक्टूबर सोमवार को है ) , यमघण्टयोग सूर्योदय से 12:24 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:24 तक ,  कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ , महन्त गु. गोविन्ददास जयन्ती (श्री पिण्डोरीधाम गुरदासपुर) , आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन) , श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से) , श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस , श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस , भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 78वाँ) , भारत स्वीडन नवाचार दिवस (11वाँ) , दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage) व ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).

*_🔅कल सोमवार को- कार्तिक बदी एकादशी 07:53 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , गोवत्स द्वादशी।


*आज की वाणी-


*पंचैव   पूजयन्    लोके* 

    *यश:   प्राप्नोति    केवलं ।* 

 *देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च* 

    *भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥* 

*भावार्थ -

          देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।

*27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1676 - पोलैंड और तुर्की ने वार्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1751 - हौरेकी अवधि जापान में शुरू की गयी।

1789 - टर्नहौत की लड़ाई में ब्रैंट क्रांतिकारियों द्वारा ऑस्ट्रिया की सेना को मार दिया गया।

1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।

1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।

1838 - मिसौरी के गवर्नर लिलबर्न बोग्स ने निष्कासन का आदेश दिया, जो सभी मॉर्मन (लोगो) को राज्य छोड़ने का आदेश होता हैं।

1904 - न्यूयॉर्क सिटी ने पहली भूमिगत पैदलपर पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1914 - ग्रीस की सेना ने एलीज़ों के कहने पर उत्तरी एपिरस शहर पर कब्जा कर लिया।

1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया (दिनांक कन्फर्म कर लें)।

1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।

1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 - मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।

1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।

1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।

1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित ।

2003 - बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।

2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 

2004 - फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

2019 - अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया ।

2020 - भारत और अमरीका ने नई दिल्‍ली में तीसरी द्विपक्षीय टू-प्‍लस-टू मंत्रिस्‍तरीय वार्ता की व ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 - अफ्रीका संघ ने सूडान को सभी गतिविधियों के लिए निलंबित किया।

2021 - हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के प्राचीन मलाणा गांव में भीषण आग लगने से 12 से अधिक घर जल गए व 150 लोग प्रभावित हुए।

2021 - ब्रूनेई ने 16वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया व भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक तल अवीव में आयोजित हुई।

2021 - ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2022 - भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप पहले और दूसरे 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

2022 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के बीच बैठक संपन्न हुई।

2023 - भारतीय तटरक्षक अधीनस्थ अधिकारी सम्मेलन 2023 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

2023 - मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी - संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया‌।

2023 - पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।


*27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-


1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।

1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में ।

1920 - के. आर. नारायणन - केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)। 

1945 - लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (लूला उपनाम ) ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति।

1950 - श्रीवास्तव गोस्वामी - भारतीय इंडोलॉजिस्ट विद्वान होने के साथ-साथ गौड़ीय वैष्णव धार्मिक नेता।

1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर है।

1984 - इरफ़ान पठान एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।


*27 अक्टूबर को हुए निधन-


1605 - अकबर - मुग़ल शासक।

1670 - बन्दा बैरागी का जन्म ग्राम तच्छल किला, पुंछ में श्री रामदेव के घर में हुआ। 

1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1942 - सत्येंद्र चंद्र मित्रा - एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1947 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

1947 - ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह, एमवीसी भारतीय सेना में अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी ।

1977 - जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश - असम के पूर्व राज्यपाल व भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।

1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।

1987 - विजय सिंह माधवजी मर्चेंट ( विजय माधव ठाकरसे ) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

2001 - प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2003 - ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 - व्यंग्यकार भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।

2018 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन।

2020 - गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया (77) का निधन हुआ।

2022 - असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी (80) का निधन हुआ।

2023 - पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के पूर्व प्रीमियर ली कचियांग (68) का हार्ट अटेक से निधन हुआ।

2023 - सोवियत ओलंपिक एथलीट विक्टर फ़्योदोरोविच ममातोव (86) का निधन हुआ।


*27 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ।

🔅 महन्त गु. गोविन्ददास जयन्ती (श्री पिण्डोरीधाम गुरदासपुर)।

🔅 आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन)।

🔅 श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।

🔅 श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस।

🔅 श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस।

🔅 भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 78वाँ)।

🔅 भारत स्वीडन नवाचार दिवस (11वाँ)।

🔅 दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage)।

🔅 ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).


*कृपया ध्यान दें जीता-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


Share:

शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

पशु आरोग्य मेला गायघाट में आयोजित कर दवा वितरण

 


  देवरिया । रुद्रपुर विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन ग्राम गायघाट में आयोजित किया गया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी रूद्रपुर डॉ.आर.डी.राम एवं ग्राम प्रधान गुड्डू यादव ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया। डॉ.आर.डी.राम ने विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा पशु किसान क्रेडिट कार्ड, स्वदेशी पशु हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन पुरस्कार,गौ-संवर्धन योजना व मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना की जानकारी दिया एवं डॉ.बलवंत मौर्या के साथ सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार पशुओं का उपचार किया। दवा वितरण का कार्य पशु औषधिक विनोद कुमार शर्मा ने किया। शिविर में 953 पशुओं का पंजीकरण कर चिकित्सा,टीकाकरण,कृत्रिम गर्भाधान व बधियाकरण आदि कार्य किया गया। शिविर में ज्ञानेश्वर गौड़,प्रदीप कुमार सिंह,कृष्ण मोहन यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह व संतोष कुमार शामिल रहे।

Share:

आईजीआरएस प्रकरण के सतही निस्तारण पर डीएम ने जतायी गहरी नाराजगी

 


*18 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब एवं एक का वेतन बाधित*


*शासन की मंशानुरूप प्रकरणों का करें निस्तारण:डीएम*


देवरिया 26 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 18 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब एवं 01 अधिकारी का वेतन बाधित किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता का विषय है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक एवं तथ्यपूर्ण होना चाहिए। सतही निस्तारण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। असंतुष्ट फीडबैक की वजह से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।

         जिन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है,  उनमें तहसीलदार देवरिया, उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार सलेमपुर, थानाध्यक्ष कोतवाली, थानाध्यक्ष रुद्रपुर, थानाध्यक्ष गौरी बाजार, उपजिलाधिकारी बरहज, अधिशासी अभियन्ता विद्युत देवरिया, अधिशासी अभियन्ता सिचाई देवरिया, उप जिलाधिकारी रूद्रपुर,  तहसीलदार रुद्रपुर, थानाध्यक्ष तरकुलवा, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, उपजिलाधिकारी देवरिया, तहसीलदार बरहज, थानाध्यक्ष सलेमपुर,  थानाध्यक्ष भटनी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू शामिल हैं। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी देवरिया द्वारा निस्तारण हेतु नियत तिथि तक आख्या अपलोड न करने पर इनका वेतन बाधित किया गया है।


Share:

आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बस वाहन स्वामियों, यूनियन के पदाधिकारियों एवं अन्य यात्री वाहन स्वामियों के साथ की गई बैठक

 




देवरिया 26 अक्टूबर। आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आहूत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग देवरिया द्वारा  सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, देवरिया में बस वाहन स्वामियों, यूनियन के पदाधिकारियों एवं अन्य यात्री वाहन स्वामियों के साथ बैठक आहूत की गयी। 

        बैठक में आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे शराब पीकर वाहन का संचालन न करें, क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में न बैठाएं तथा यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, यथासंभव वाहन को साफ-सुथरा रखें, चालक / परिचालक वर्दी में रहें तथा माल वाहनों में ओवरलोडिंग न करें, वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही संचालन करें, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, सुरक्षा के मानकों को वाहन में पूर्ण करते हुए यह ध्यान रखा जाए कि चालक सदैव सीटबेल्ट धारण कर ही वाहन का संचालन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश दिये गये कि सभी व्यवसायिक वाहन चालक /कण्डक्टर यात्रियों से स‌द्भावनापूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में यात्रियों की मदद हेतु तत्पर रहे। बस वाहन स्वामियों / चालकों, ऑटो वाहन स्वामियों / चालकों एवं अन्य यात्री वाहनों को चेतावनी भी दी गयी कि उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन की दशा में नियमानुसार प्रवर्तन कायवाही की जायेगी।

         बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा०) देवरिया आशुतोष कुमार शुक्ला, बस यूनियन के पदाधिकारी, ऑटो यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य यात्री वाहन स्वामी उपस्थित रहें।



Share:

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु गठित विशेष सचल दल द्वारा चलाया गया अभियान

 



देवरिया 26 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा  राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाइयां, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने तथा अन्य खाद्य पदार्थ आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

           नगर पालिका क्षेत्र देवरिया में रेलवे-स्टेशन के पास स्थित विक्रय प्रतिष्ठान से खोया तथा बूंदी का एक-एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित किया गया। खुखुन्दू बाजार के निकट स्थित लड्डू विनिर्माण इकाई से लड्डू एवं बूंदी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया है। उक्त इकाई से लगभग 150 किलोग्राम बूंदी अधोमानक होने के संदेह के आधार पर सीज की गई है।

           दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान में अभी तक 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण तथा 06 छापे मार कर कुल 13 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

             फूड सेफ्टी आन व्हील सचल खाद्य प्रयोगशाला का संचालन सलेमपुर तहसील के खुखुन्दू बाजार में किया गया।  प्रेमचंद्र,  मानवेन्द्र कुमार तथा  घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण की टीम द्वारा द्वारा  20 नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण किया गया।  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबार कर्ताओं तथा उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 40 लोग उपस्थित हुए।




Share:

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024


🔸ट्रूडो की उलटी गिनती शुरू ! भारत से पंगे पर अपनी ही पार्टी के सांसदों ने दिया अल्टीमेटम- 28 अक्तूबर तक इस्तीफा दो वर्ना हटा दिया जाएगा 


🔸J&K: LOC के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए


🔸जस्टिस संजीव खन्ना की नियुक्ति को केंद्र से मिली हरी झंडी, बनेंगे देश के अगले CJI


🔸अजीत पवार के खिलाफ भतीजे को दिया टिकट, शरद गुट ने 45 उम्मीदवारों का किया ऐलान


🔸VIDEO: अमेरिका में गुरुद्वारा प्रधान का साहसिक एक्शन ! नगर कीर्तन में आए खालिस्तान समर्थकों दिया अल्टीमेटम, कहा-" 5 मिनट में निकलो बाहर"


🔸LAC Patrolling: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैन्य विघटन शुरू; देपसांग-डेमचॉक में 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग होगी


🔸हरियाणा विधानसभा सत्र आज, नए MLA लेंगे शपथ:स्पीकर- डिप्टी स्पीकर का होगा चुनाव, 40 विधायक पहली बार लेंगे शपथ


🔸सुप्रीम कोर्ट बोला- आधार कार्ड उम्र का प्रमाण नहीं, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को रद्द किया


🔸महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे की आखिरी बैठक आज:कांग्रेस 48, NCP शरद 45 और शिवसेना उद्धव 65 नाम का ऐलान कर चुका


🔸ओडिशा के तट पर साइक्लोन दाना का लैंडफॉल जारी:धामरा में पेड़ उखड़े; कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 9 बजे तक बंद; बंगाल समेत 7 राज्यों पर असर


🔸हरियाणा से निकलकर महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में विनेश फोगाट की हुई एंट्री, कांग्रेस ने दिया ये जिम्मा


🔸महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने बनाया खास प्लान, महाविकास अघाड़ी के लिए करेंगे प्रचार


🔸बिहार में पलटने से बची ट्रेन, पटरी पर रची गयी थी साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…


🔸Jharkhand Chunav 2024: हिमंता बिस्वा सरमा बोले, सरकार बनी तो CGL परीक्षा की CBI जांच और सालभर में दो लाख को नौकरी


🔸इंडियन स्टूडेंट्स को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे खालिस्तानी : कनाडा से लौटे भारतीय उच्चायुक्त


🔸राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल


🔹IND vs NZ Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 16/1, न्यूजीलैंड से अब भी 243 रन पीछे


🔹भारतीय महिला टीम ने पहला वनडे 59 रन से जीता:न्यूजीलैंड के खिलाफ सारीज में 1-0 की बढ़त बनाई; दीप्ती प्लेयर ऑफ द मैच।


         

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - ब्रजेश पाठक और संजय निषाद की संयुक्त प्रेसवार्ता, खुले मन से भाजपा प्रत्याशी का समर्थन - संजय निषाद. निषाद पार्टी के नेता,कार्यकर्ता जीत के लिए लगे- संजय. भाजपा का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं- संजय निषाद. निषाद समाज पूरी तरह भाजपा के साथ- संजय निषाद, संजय निषाद ने गठबंधन धर्म का पालन किया - ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी-भाजपा मिलकर धरातल पर काम करेगी- पाठक, सपा सरकार में निषाद समाज पर अत्याचार आ- ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश में भारी निवेश आया - ब्रजेश पाठक, यूपी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा - ब्रजेश पाठक, प्रदेश की जनता अब गुमराह नहीं होगी- ब्रजेश पाठक, जीत महत्वपूर्ण है, सभी सीटों पर जीत होगी - पाठक


➡लखनऊ - सत्ताईस के सत्ताधीश पोस्टर के बाद अब लगे नए पोस्टर, निषाद पार्टी की तरफ से लगाया गया नया पोस्टर, संजय निषाद को पोस्टर में सत्ताईस का खेवनहार बताया, BJP कार्यालय, संजय निषाद के आवास पर लगा पोस्टर, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पोस्टर लगा, 9 बजे ब्रजेश पाठक के साथ संयुक्त पीसी करेंगे संजय


➡लखनऊ - हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, मिल्कीपुर उप चुनाव मामले में मांगा जवाब, HC की लखनऊ पीठ ने जनहित याचिका पर मांगा जवाब, याचिका में उप चुनाव समय से कराने की मांग की, BJP नेता की याचिका लंबित के कारण नहीं हो पा रहा उपचुनाव, 12 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई


➡लखनऊ - लखनऊ से सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, कोलकाता से लखनऊ के लिए 4 फ्लाइट निरस्त, दाना चक्रवात के चलते इंडिगो की 4 फ्लाइट निरस्त, चक्रवात से दर्जन भर कनेक्टिंग उड़ानों पर भी असर


➡रायबरेली - कक्षा 12 की छात्रा को दिनदहाड़े अगवा करने का मामला, चचेरे भाई ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को कराया था अगवा, छात्रा को अगवा करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए, चचेरे भाई और छात्रा के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग , लड़की ने अपने खाते से 2 बार में निकाले 40 हजार रुपए , भदोखर में आरोपियों ने छात्रा को प्रेमी के सुपुर्द किया था


➡बस्ती - भीख मांग रहे कुछ लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा ली तलाशी, तलाशी में ग्रामीणों को मिला संदिग्धों के पास में विदेशी नोट, हिन्दू वेशभूषा धारण कर भीख मांग रहे थे व्यक्ति, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लाई थाने, ,थाने लाकर पुलिस संदिग्धों से कर रही है पूछताछ, नगर क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम नारायणपुर का मामला


➡मैनपुरी - करहल उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का आज नामांकन, अनुजेश यादव के नामांकन में शामिल होंगे कई भाजपा नेता, 11.30 बजे कचहरी पहुंचकर अनुजेश करेंगे नामांकन


➡मेरठ - हिस्ट्रीशीटर मुर्सलिन की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस ने चार घंटे में किया वारदात का खुलासा , गांव के ही एक परिवार को प्रताड़ित कर रहा था हिस्ट्रीशीटर , 5 लाख की ब्याज के बदले 20 लाख वसूले, 45 लाख की मांग , 45 लाख के बदले परिवार की प्रॉपर्टी चाहता था हिस्ट्रीशीटर , प्रताड़ित परिवार ने गोली मारकर की हिस्ट्रीशीटर की हत्या , हत्या कर हिस्ट्रीशीटर मुर्सलिन का शव गांव के पास फेंका, पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को किया है गिरफ्तार , सरूरपुर के डाहर गांव के पास मिला हिस्ट्रीशीटर का शव


➡हापुड़ - पुलिस ने बदमाशों के साथ मिलकर अपहरण कर मांगी रंगदारी, हापुड़ में तैनात सिपाही ने सीओ बनकर बदमाशों का साथ दिया, सिपाही ने बदमाशों के साथ मिलकर 2 किसानों का अपहरण किया, बदायूं निवासी किसानों से सिपाही और बदमाशों ने वसूले 90 हजार, किसानों की हत्या की धमकी देकर 5 लाख की और रंगदारी मांगी, करीब 10 घंटों तक किसानों को सड़कों पर घुमाते रहे बदमाश, एक बदमाश मौके से पकड़ा गया, सिपाही व अन्य बदमाश फरार, हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही मोहित शर्मा


➡गाजियाबाद - मोबाइल लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मेट्रो स्टेशन के पास से 2 लोगों से की थी मोबाइल लूट, आज सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली साथी हुआ फरार, नगर क्षेत्र के महामाया स्टेडियम के पास की घटना


➡सोनभद्र - जनरथ बस ने खड़ी ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, बस चालक,कंडक्टर सहित आधा दर्जन यात्री घायल, प्रयागराज से यात्रियों को लेकर शक्तिनगर जा रही थी बस , पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोपन में कराया भर्ती , चोपन थाना क्षेत्र की तेलगुड़वा इलाके में हुई घटना


➡नोएडा - सोरखा व सलारपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की 5 हजार मीटर जमीन कराई कब्जा मुक्त, नोएडा प्राधिकरण की बेशकीमती जमीन पर था कब्जा, कॉलोनाइजरों से प्राधिकरण ने अपनी जमीन मुक्त कराई


➡नोएडा  - लिफ्ट से जुड़े हादसों को लेकर सरकार ने बनाया लिफ्ट एक्ट, 25 सितंबर को लागू किया गया था लिफ्ट एक्ट , प्रशासन ने लिफ्ट एक्ट की जिला स्तरीय समिति का किया गठन, डीएम की अध्यक्षता में किया गया समिति का गठन, समिति की पहली बैठक 29 अक्टूबर को होगी, बैठक में लिफ्ट से जुड़ी शिकायते सुनी जाएगी , लिफ्ट एक्ट को लागू करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी


➡दिल्ली - राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ प्रदूषण का आपातकाल, दिल्ली के अधिकतर इलाकों का AQI 300 के पास पहुंचा, अलीपुर 311, आनंद विहार 389, बवाना में AQI 314 , जहांगीरपुरी 320, सोनिया विहार 312, विवेक विहार में AQI 316।



Share:

आज का राशिफल


      


 *25 अक्टूबर 2024 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा। अच्छी सेहत के लिए आराम , पैदल सैर , योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। व्यस्त रहेंगे। मित्र से वार्तालाप सकारात्मक रहेगा। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। 


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


      ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *📝आज दिनांक 👉*

     *25 अक्टूबर 2024*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 27:25 (अगले दिन 03:25 तक)

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 07:40 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* तैतिल - 14:38 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* शुभ - 29:25 (अगले दिन 05:25) तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:28

*🌄सूर्यास्त-* 17:41

*🌙चन्द्रोदय-* 24:53

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:04

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 27:25 तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:40 से , ज्वालामुखी योग 27:23 से ,  गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार ) , गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार ) , श्री चक्रपाणी प्रभु जयंती महानुभवीय , श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती , कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस , श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस व विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 29:26 (अगले दिन 05:26) तक पश्चात् एकादशी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 16,:24 से 26:25 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 

      *शास्त्रं तस्य करोति किं।* 

 *लोचनाभ्यां  विहीनस्य,* 

      *दर्पण: किं  करिष्यति ।।* 

 *अर्थात्👉* 

               _जिस व्यक्ति के पास स्वयं का विवेक नहीं है। शास्त्र उसका क्या करेगा? जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण व्यर्थ है।_


*25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।

1747 - एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।

1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया। 

1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।

1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।

1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।

1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।

1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।

1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।

1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।

2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। 

2007 - मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 - बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।

2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।

2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

2019 - गिरीश चन्‍द्र मुर्मू, जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्‍यपाल बनाए गए, सत्‍यपाल मलिक को गोवा के राज्‍यपाल का कार्यभार सौंपा गया।

2020 - पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।

2021 - महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

2021 - सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।

2021 - उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।

2022 - अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।

2023 - भारतीय सेना की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग हिमाचल प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया।

2023 - श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए।




*25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।

1890 - कोतारो तनाका - जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।

1911 - घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1912 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।

1920 - रिशांग कीशिंग - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।

1920 - बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1929 - एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1931 - क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।

1937 - शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।

1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।

1965 - नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

1995 - गुरजीत कौर - भारत की हॉकी खिलाड़ी।


*25 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।

1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।

2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।

2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2018 - शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।

2019 - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।

2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।

2020 - दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।

2021 - फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्ज़ैंडर शालामानोव (80) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, गीतकार, संगीतकार और लेखक जूल्स बास (87) का निधन हुआ।

2023 - चेक संवाहक ज़्देनेक माकल (87) का निधन हुआ।


*25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।

🔅 गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।

🔅 श्री चक्रपाणी प्रभु जयंती महानुभवीय।

🔅 श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।

🔅 श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।

🔅 कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।

🔅 श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।

🔅 विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

सचिव/अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

 


 देवरिया (सू0वि0) 24 अक्टूबर। मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। 

        सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया में यू0टी0आर0सी कैम्पेन तृतीय फेज हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा बंदियों के सम्बन्ध में किये गये कार्यवाही से उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराया गया। सचिव द्वारा कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली (नालसा) के द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुसार कार्य करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा सचिव द्वारा कारागार अधीक्षक को शिकायत पेटिका कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते उनके द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

        इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर मोतीलाल वर्मा व जेल वार्डन उपस्थित रहें।

 

Share:

14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें न्यायिक अधिकारी- सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

 


          

 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। 

          सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित न्यायाधीशगण को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करे। उन्होने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। 

           मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने कहा कि समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें। सचिव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर करने हेतु अपेक्षा किया ।

 

Share:

डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा

 



*डैशबोर्ड से संबंधित समस्त फ्लैगशिप योजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें संचालित-डीएम*


 देवरिया (सू0वि0) 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए जिससे सरकार की प्राथमिकताएं धरातल पर उतर सकें और जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

          जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का उद्देश्य जनकल्याण है और इनका सही समय पर क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

             जिलाधिकारी ने कहा कि सितंबर माह में जनपद की रैंकिंग सम्मिलित रूप से 34 वीं थी, इसलिए सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें कि किसी अधिकारी की शिथिलता या लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं हो। पूरी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करने की आवश्यकता है। जिन विभागों का लक्ष्य अक्टूबर में निर्धारित है या जो आवेदन विभागीय पोर्टल पर आवेदकों के लंबित है, उन्हे शीघ्र समयांतर्गत निस्तारित करें।

           सितंबर माह की रैंकिंग के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतुओ के निर्माण में डी तथा नए सड़कों के निर्माण में सी ग्रेड, पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन में डी तथा 15 वें वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं में सी, समाज कल्याण विभाग के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ  योजना में सी, पर्यटन विभाग की योजनाओं में बी ग्रेड प्राप्त हुआ था। डीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना, फेमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित डाटा को ससमय फीड करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न सड़क एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की।

        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय, डीईएसटीओ मृत्युंजय कुमार, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, ईओ संजय तिवारी, डीआईओएस शिवनारायण सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा, आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अयोध्या दीपोत्सव, दीपावली,भैया दूज पर्व को लेकर समीक्षा, 5 केडी सीएम आवास पर सीनियर अधिकारी मौजूद, मुख्य सचिव,डीजीपी,एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी मौजूद, जिलों से अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, ACS होम, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद , बहराइच की घटना के बाद सीएम की बड़ी बैठक जारी


➡लखनऊ-9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन जारी, गुरूवार को 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र, अब तक कुल 71 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच,30 को नामवापसी, 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा


➡लखनऊ-लखनऊ की गाजीपुर पुलिस का बड़ा कारनामा, 7 साल से कम सजा वाली धारा में गिरफ्तारी की, लखनऊ के स्पेशल CJM कुंवर मित्रेश कुशवाहा ने फटकारा, लखनऊ पुलिस के विवेचक केशव झा को कोर्ट की नोटिस, अभियुक्त शुभेंद्र तिवारी को तत्काल जमानत दी, पुलिस का रिमांड भी खारिज, नोटिस जारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की लखनऊ पुलिस ने अवमानना की, स्पेशल CJM ने भरी कोर्ट में लखनऊ पुलिस को लताड़ा, संविधान के आर्टिकल 21 का उल्लंघन हुआ-कोर्ट, 3 दिन में पुलिस कमिश्नर के माध्यम से कोर्ट ने तलब किया


➡लखनऊ-सोनभद्र के 100 शैय्या अस्पताल के मामले में जांच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए, अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजा जा रहा था, डिप्टी CM ने 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बनाया जांच अधिकारी


➡लखनऊ-पूर्व सांसद अतुल राय की जेल ट्रांसफर का आदेश, वाराणसी जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल हुआ ट्रांसफर, फतेहगढ़ सेंट्रेल जेल शिफ्ट किए जाएंगे अतुल राय


➡लखनऊ-कंसल्टशाह फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पर कार्रवाई, ईडी लखनऊ ने 50 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की , UPSIDC और HDFC बैंक धोखाधड़ी मामले में संपत्ति कुर्क, ईडी ने अनाधिकृत लेनदेन मामले में जांच शुरू की थी , रुपये निकालने के लिए ग्राहक के विवरण में हेरफेर किया था


➡लखनऊ-भाजपा नेता स्वाति सिंह ने किया दावा, कांग्रेस-सपा गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा-स्वाति, यह गठबंधन 2027 तक नहीं चलने वाला है-स्वाति,  उपचुनाव में कांग्रेस को सीटें न मिलना इसी का संकेत-स्वाति, उपचुनाव में अधिकतम सीटों पर बीजेपी जीतेगी- स्वाति


➡लखनऊ-अतीक के बेटे उमर को मनी लांड्रिंग मामले में जमानत, सजा से ज़्यादा समय जेल में बिताने पर मिली ज़मानत, 50 हजार रुपए के मुचलके पर मिली जमानत, सीबीआई स्पेशल कोर्ट से उमर अहमद को मिली जमानत, अभी जेल में रहेगा उमर,कई अन्य मामलों में आरोपी है उमर, लखनऊ जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था उमर


➡लखनऊ-सोनभद्र के 100 शैय्या अस्पताल के मामले में जांच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए, अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजा जा रहा था, डिप्टी CM ने 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बनाया जांच अधिकारी


➡मिर्जापुर-मझवा उपचुनाव को लेकर प्रेक्षक नियुक्त, निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक किये नियुक्त, चुनाव सम्बन्धी गड़बड़ी को लेकर होगी मुलाकात, जन सामान्य से सुबह से शाम तक होगी मुलाकात, फोन नम्बरों पर भी दे सकते है जानकारी, अष्टभुजा गेस्ट हाउस में होगी प्रेक्षकों से मुलाकात 


➡नोएडा -इनकम टैक्स विभाग की उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई , पूर्व प्रमुख सचिव राकेश बहादुर के ठिकानों पर छापेमारी , MI बिल्डर के 26 ठिकानों पर छापेमारी  , लखनऊ के 22, नोएडा के चार ठिकानों पर छापेमारी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी, ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में रहते हैं राकेश बहादुर, बिल्डर की लाइजिंग का काम देख रहे थे राकेश बहादुर, बिल्डर और राकेश बहादुर के बीच कई ट्रांजेक्शन मिले, सभी ठिकानों से टैक्स चोरी से जुड़े अहम दस्तावेज मिले


➡कौशाम्बी -DM ने 23 अफसरों का वेतन, आवासीय भत्ता रोका, रात्रि प्रवास नहीं करने वाले 23 अफसरों पर नकेल, शाम होते ही मुख्यालय छोड़ने पर DM ने की कार्रवाई, व्हाट्सएप्प पर लाइव लोकेशन नहीं देने पर कार्रवाई,  गलत लोकेशन भेजने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई, DM के एक्शन के बाद लापरवाह अफसरों में हड़कंप


➡सहारनपुर -सांसद इमरान मसूद की अध्यक्षता में बैठक, जिला विद्युत समिति की  हुई बैठक, जर्जर तार, टूटे हुए विद्युत पोल बदलवाएं-सांसद, विद्युत विभाग कराएं निर्बाध बिजली आपूर्ति-सांसद, ‘बनाई जाए बिजनेस प्लान 2025-25 की कार्ययोजना’, कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक , बैठक में कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन भी रहीं मौजूद , जिला प्रशासन, विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक 


➡सीतापुर-विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल, मारपीट की घटना में कई लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में ले जाकर कराया भर्ती,  मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी, सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला


➡वाराणसी-स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मंत्री रविंद्र जायसवाल का औचक निरीक्षण, स्टेडियम का नाम सही से न लिखे जाने पर लगाई फटकार, मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को लगाई फटकार, डॉ संपूर्णानंद का नाम लिखे जाने का दिया निर्देश,  नाम बदलने को लेकर वाराणसी में विपक्ष ने काटा था हंगामा , मंत्री ने नाम बदलने की खबरों का किया था खंडन, अधिकारियों को डॉक्टर संपूर्णानंद का नाम लिखने का दिया निर्देश


➡बुलंदशहर -जिला कारागार में भी मनाया गया अहोई अष्टमी पर्व, बंदी महिलाओं ने व्रत रखकर अहोई माता की पूजा की, पुत्रों को तिलक एवं आरती कर जल ग्रहण किया गया, 45 महिला बंदियों ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा, 1 मुस्लिम महिला ने भी महिला बंदियों के साथ मिलकर पूजा की


➡चित्रकूट -डिग्री कॉलेज में हरे पेड़ों की हुई अवैध कटाई, बिना परमीशन काटे जा रहे बेशकीमती हरे पेड़, चित्रकूट इन्टर कॉलेज में काटे जा रहे बेशकीमती पेड़, कॉलेज स्टाफ की मिलीभगत से काटे जा रहे है , वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई की कह रहे बात, कर्वी शहर मुख्यालय स्थित चित्रकूट इंटर कॉलेज का मामला


➡बांदा -चकबन्दी कोर्ट का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 25 हजार की रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा, पत्रावली निस्तारण हेतु किसान से की 25 हजार की मांग, योजनाबद्ध तरीके से टीम ने पेशकार को किया गिरफ्तार, जमील खान की शिकायत पर पेशकार रामचंद्र पर कार्रवाई, टीम प्रभारी सहित 11 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई


➡गाजीपुर-विजिलेंस, बिजली विभाग की संयुक्त टीम की छपेमारी, बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज, अधिशाषी अभियंता ने छापेमारी की कार्रवाई की पुष्टि की, नूरुद्दीनपूरा,  निगाहीबेग, टाउनहाल के घरों को किया चेक,  चंपियाबाग़, सरायगली के 346 से ज्यादा घरों को किया चेक, 200 घरों का बिजली बिल जमा न होने से बत्ती गुल, 6 लाख 10 हजार का वसूला गया बकाया बिजली बिल


➡मुजफ्फरनगर-टिकौला ग्रामीणों ने उपचुनाव का बहिष्कार किया, विकास कार्यों से वंचित होने पर चुनाव का बहिष्कार, हाईवे पर गांव का कट ना मिलने से भी नाराज ग्रामीण, ग्रामीणों ने गांव में मतदान नहीं के पोस्टर भी लगाए, पोस्ट में लिखा "जब काम नहीं तो मतदान नहीं" , जनप्रतिनिधि, प्रशासन से ग्रामीण कर चुके शिकायत, मीरापुर विधानसभा के टिकौला गांव का मामला


➡अलीगढ़ -भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी की दबंगई, भाजपा की सदस्यता के लिए दुकानदार को पीटा, मारपीट के दौरान गनर ने जेल भेजने की धमकी दी, जबरन भाजपा की सदस्यता दिला रहे थे विधायक , विरोध पर MLA,गनर ने मारपीट की,गाली-गलौज किया, पीड़ित ने इगलास थाने में मुकदमा के लिए दी तहरीर


➡गाजियाबाद-युवकों को डेट पर बुलाकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, 3 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार की गई, लड़कियां डेटिंग एप के जरिए लड़कों बुलाती थी, जिस कैफे में बुलाती वो खाने की चीजों के अधिक रेट लगाते, तय मूल्य से अधिक रेट लगाकर लड़कों को बंधक बनाते, लड़कों से फिर जबरन पैसे वसूल लेते थे, कौशांबी के टाइगर कैफे के खिलाफ युवक ने शिकायत की थी, कौशांबी थाना पुलिस ने की है गिरफ्तारी


➡बागपत-डीएम, एसपी की उद्योग बंधु, निवेश पोर्टल मित्र के साथ बैठक, अग्निशमन यंत्र न लगाने वाली फैक्ट्री को किया जाएगा सील,बिजली कनेक्शन काटकर लाइसेंस किया जाएगा निरस्त- डीएम, अधिकारियों को तीन दिन में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश, बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने ली बैठक


➡मिर्जापुर -बीजेपी प्रत्यासी सुचिस्मिता मौर्या से खास बातचीत, ‘शीर्ष नेतृत्व, जिले के पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद’, लड़ाई किसी से नहीं है- सुचिस्मिता मौर्या, परीक्षा की घड़ी सबके सामने आती है- सुचिस्मिता मौर्या, मेरी जनता जीत के प्रति आश्वस्त है- सुचिस्मिता मौर्या , जनता जीत सुनिश्चित करेगी- सुचिस्मिता मौर्या,  मझवा की जनता पर पूरा भरोसा- सुचिस्मिता मौर्या, हर परीक्षा की घड़ी कठिन होती है- सुचिस्मिता मौर्या


➡मेरठ  -दीपावली त्यौहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश, दिवाली पर उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली-एमडी PVVNL , एमडी ने 14 जिलों के विद्युत अधिकारियों को आदेश दिया, ब्रेकडाउन को तत्काल अटेंड करने के निर्देश जारी , JE, SDO को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश , विद्युत संबंधी शिकायत के लिए जिलेवार कंट्रोल रूम नंबर जारी


➡जम्मू कश्मीर-सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ, गुलमर्ग के नागिन इलाके में आतंकी हमला, आतंकी हमले में सेना के 2 जवान घायल, आतंकी हमले में एक पोर्टर भी घायल हुआ


➡दिल्ली-जस्टिस संजीव खन्ना को देश के 51वें CJI नियुक्त, जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को शपथ लेंगे, 10 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हो रहे हैं।

Share:

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं। वह 11 नवंबर को शपथ लेंगे

 

 



 यह नियुक्ति न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद होगी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर, 2022 को CJI का पदभार संभाला था।


Share:

बीएसपी ने जारी की प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची

 ब्रेकिग न्यूज

लखनऊ ।


कटेहरी से अमित वर्मा को टिकट


हालांकि बीएसपी कोऑर्डिनेटर पहले ही जिलों में कर चुके हैं घोषणा


बीएसपी ने खैर सीट पर नहीं घोषित किया प्रत्याशी।

Share:

यूपी के मेरठ में तैनात 2 पुलिस कांस्टेबल किडनेप गैंग चला रहे थे पुलिस ने किया खुलासा

 




राजस्थान। 

पुलिस ने गैंग का खुलासा किया तो गैंग में लड़कियों को भी शामिल पाया गया।

खुद को UP पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( SOG) टीम बता यह लोग गैंग चला रहे थे। गैंग का सरगना सिपाही रिंकू सिंह लोहिया नगर थाना व अमित कुमार भावनपुर थाने में तैनात है।  इनके साथ अनुज नागर,मीनू रानी, आकाश व मुंकात को अरेस्ट किया गया है।

कैसे पकडे गए...

बुलंदशहर के कारोबारी व उसके परिवार को इन लोगो ने खुद को SOG टीम बता बस से उतारकर पूछताछ की। छोड़ने के बदले 5 लाख मांगे। बात पुलिस तक गई तो गैंग का भंडाफोड़ हो गया।अब सभी लोग पकडे गए।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - BSNL अब नए कलेवर में,लोगो हुआ भगवा, कनेक्टिंग इंडिया की जगह, कनेक्टिंग भारत हुआ स्लोगन, 24 साल बाद BSNL ने लोगो, स्लोगन में किया बदलाव, BSNL जल्द ही 4G सर्विस पूरे देश में लॉन्च करेगा, 5G सर्विस पर भी तेजी से काम कर रहा है BSNL, BSNL ने नए LOGO के साथ 7 नई सर्विसेज शुरू की


➡लखनऊ - आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसा, ‘कांग्रेस को अपना झंडा,दफ्तर सपा को सौंप देना चाहिए’, यूपी उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के प्रत्याशी, कांग्रेस का सपा से गठबंधन लेकिन प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, कांग्रेस के न लड़ने पर प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा


➡लखनऊ - यूपी में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 28 अक्टूबर को लखनऊ में होगी कार्यशाला, कार्यशाला में प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी रहेंगे मौजूद, कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारी होंगे मौजूद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हो सकते हैं शामिल, पहले चरण में 98 संगठनात्मक जिलों में चुनाव प्रभारी , दो-दो सह चुनाव प्रभारी की होगी नियुक्ति, 5 नवम्बर से जिलों में होगी कार्यशाला


➡लखनऊ - कल महराजगंज के दौरे रहेंगे सीएम योगी, कल सुबह 9.45 बजे लखनऊ से रवाना होंगे सीएम, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ, महराजगंज के बाद सीएम गोरखपुर के लिए होंगे रवाना


➡लखनऊ- आरएसएस इंटरनेट से बचने के लिए चलाएगा अभियान, बच्चों को इंटरनेट की लत बचाने के लिए चलाएगा अभियान, सामाजिक कुरीतियों,नौनिहालों पर इंटरनेट का दुष्प्रभाव, इंटरनेट के दुष्प्रभाव दूर करने को संघ ने एजेंडे में रखा , 25,26 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन , संघ प्रमुख की ओर से विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन , RSS प्रमुख मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले होंगे शामिल, सभी सह सरकार्यवाह समेत 46 प्रान्तों के 393 सदस्य रहेंगे


➡लखनऊ - यूपी की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी सभी 9 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे, कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में उपचुनाव नहीं लड़ेगी, अब सभी सीटों पर कैंडिडेट समाजवादी पार्टी के होंगे, कांग्रेस से गठबंधन रहेगा लेकिन प्रत्याशी सपा के होंगे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया एलान, बात सीट की नहीं जीत की है- अखिलेश यादव


➡लखनऊ - कल लखनऊ में होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश भर से छात्र होंगे लखनऊ में इकट्ठा, PET-2021 भर्ती पूरी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन, परीक्षा का रिजल्ट समय से जारी कराने की मांग, कल सुबह 10 बजे गोमती नगर कार्यालय पर प्रदर्शन


➡लखनऊ - आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे CM योगी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे सभी जिलों के अधिकारी, त्यौहारों को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश देंगे CM, शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी अहम बैठक


➡लखनऊ - गैरमान्यता प्राप्त 4000 मदरसों की फंडिंग की जांच, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फंडिंग की होगी जांच, शासन ने मदरसों की जांच को लेकर जारी किया पत्र, मदरसों की जांच रिपोर्ट ATS को उपलब्ध कराने के निर्देश,


➡लखनऊ - विजय कनौजिया UPRNN के नए एमडी बनाए गए, योगेश पवार की जगह विजय कनौजिया एमडी बने, PWD मध्य जोन के चीफ इंजीनियर थे विजय कनौजिया


➡लखनऊ - बिजली कनेक्शन के लिए घूस लेने वाला जेई निलंबित, ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस जांच में पाया गया दोषी, माल उपकेंद्र में तैनात जेई विनीत कुमार निलंबित


➡लखनऊ - व्यक्ति की जान बचाने वाले सिपाही को DGP करेंगे सम्मानित, बाइक से गिरे व्यक्ति को सीपीआर देकर बचाई थी जान, हादसे के बाद घबराहट में सांस लेने की हो रही थी परेशानी, हजरतगंज में सिपाही सूरज ने सीपीआर देकर बचाई थी जान


➡कन्नौज - सड़क किनारे खड़े ट्रक से लाखों का माल ले उड़े बदमाश, चालक की नींद का फायदा उठाकर डीसीएम में लादा माल, करीब 200 नग ब्रांडेड कंपनी का मिल्क पाउडर किया चोरी, आवाज सुन ड्राइवर की नींद खुली तो चोरी की हुई जानकरी, ड्राइवर ने विरोध किया तो धक्का देकर फरार हुये बदमाश, कंपनी के मैनेजर ने अज्ञात बदमाशों पर दर्ज कराया मुकदमा, पंजाब से कोलकाता के लिये निकला था ट्रक ड्राइवर, गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला


➡लखीमपुर - BJP विधायक योगेश वर्मा की पिटाई का मामला, CJM कोर्ट से अवधेश सिंह की जमानत मंजूर, पुष्पा सिंह पर दर्ज केस में भी मिली जमानत, दोनों आरोपियों को सरेंडर के बाद कोर्ट से जमानत , 20-20 हजार की जमानत दाखिल करने पर रिहा


➡गोरखपुर - रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पकड़ कर ले जा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया, आरोपी के घर वालों ने किया पथराव,डंडे से प्रहार, पथराव में दारोगा सचिन कुमार,सिपाही गंभीर घायल, पुलिसकर्मियों को घायल कर आरोपी को छुड़ा ले गए, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, दी जानकारी, सूचना पर पहुंचे CO कैम्पियरगंज और थाने की फोर्स, घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में कराया भर्ती,  पुलिस ने आरोपित की मां समेत 3 को हिरासत में लिया, आरोपी राहुल सहित उसके परिवार के पुरुष फरार, कैम्पियरगंज के गोपालगंज के टोला भरोहिया का मामला


➡सिद्धार्थनगर - 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, मां के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, बाग में खून से लथपथ मिली बच्ची, हालत गंभीर, सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र की घटना


➡बागपत - बुजुर्ग की मौत के मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज , बीजेपी के जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय पर केस दर्ज , 3 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया, एससी एसटी एक्ट,जानलेवा हमला का केस दर्ज , रूपये नहीं देने के बाद इलाज के आभाव में हुई थी मौत, घर के बाहर शव रखने पर पीड़ितों ने किया था पथराव, शहर कोतवाली क्षेत्र में देवी चौक मोहल्ले का मामला


➡सोनभद्र - डिप्टी सीएम केशव मौर्य का झारखंड दौरा आज, 11 बजे हेलीकॉप्टर से चुर्क पुलिस लाइन पहुंचेंगे, 11.20 बजे झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना होंगे , सड़क मार्ग से झारखंड प्रस्थान करेंगे डिप्टी सीएम, दोपहर 12.30 बजे झारखंड के गढ़वा पहुंचेंगे केशव मौर्य, गोसाई बाग मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित, दोपहर 3.30 पर सोनभद्र के सर्किट हाउस में बैठक करेंगे, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे केशव मौर्य, शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे 


➡रायबरेली - सड़क के किनारे खड़े वाहन हादसे को दे रहे दावत, रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर 3 दिन से खड़ा है टैंकर, बीते तीन दिनों से सड़क के बीचों बीच खड़ा है टैंकर, जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते राहगीर हो रहे परेशान, रतापुर स्थित रायबरेली-अयोध्या मार्ग का मामला


➡झांसी - बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ, यूपी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय हुए शामिल, अखिलेश के 'सत्ताइस का सत्ताधीश' वाले पोस्टर पर पर बोले, ‘मुंगेरीलाल के सपने हैं काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’, लोकसभा चुनाव में जनता को भ्रमित किया- योगेंद्र उपाध्याय, जनता समझ गयी,इनकी राजनीतिक ठगी नहीं चलेगी-योगेंद्र, शिवपाल यादव के लाल स्याही वाले बयान पर कहा , ‘किसी भी स्याही से नाम लिखें अपना लिखा खुद पढ़ते रहेंगे’, जनता उन्हें स्वीकार करने वाली नहीं है- योगेंद्र उपाध्याय, यूपी उपचुनाव में हम सभी सीटें जीत रहे हैं- योगेंद्र उपाध्याय


➡मथुरा - स्वाट टीम, थाना रिफाइनरी, रिवार्डेड टीम की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश विष्णु के पैर में लगी गोली, बदमाश विष्णु इंस्टाग्राम पर बनाया था ग्रुप,धमकाता था, गैंगलैंड मथुरा गैंग के नाम से बनाया था ग्रुप,धमकाता था, बदमाशी की वीडियो बनाकर लोगों को डराता धमकाता था, तमंचा,3 कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद,रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़


➡गाजियाबाद - तीसरी कक्षा के छात्र की हत्या से मचा हड़कंप, हत्या कर शव सिटी फॉरेस्ट के पास फेंक दिया, 8 वर्षीय मासूम मंगलवार शाम घर से निकला था , साइकिल लेकर निकला और लापता हो गया था, बच्चा घर से गायब था इसके बाद वापस नहीं लौटा, बच्चे का शव सिटी फॉरेस्ट के पास सड़क किनारे मिला


➡ग्रेटर नोएडा - कार में आग लगाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला, हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट, प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की गला घोंटकर की थी हत्या , हत्या कर शव को कार की ड्राइवर सीट पर रखकर लगाई आग, ड्राइवर सीट पर रखकर लगा दी थी आग हो गए थे फरार , पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पैसा और सामान बरामद, पैसा और सोना लूटने के चक्कर में घटना को दिया अंजाम ,ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने हत्या का किया खुलासा


➡हापुड़ - मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, पथराव के दौरान आसपास में मची भगदड़ , खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित 12 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, कपूरपुर थाना के करनपुर जट्ट का मामला


➡आगरा - मनचले की वजह से नाबालिग छात्रा घर में कैद, स्कूल आते जाते वक्त पीछा,छेड़छाड़ करने का आरोप, दोस्ती,शादी न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, छात्रा के पिता को फोन कर अंजाम भुगतने की दी धमकी, पीड़ित की शिकायत के बाद केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस, आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र का मामला


➡देहरादून - दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की फिजिकल मीटिंग आज, कुमारी शैलजा,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रहेंगे मौजूद, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,गणेश गोदियाल भी रहेंगे मौजूद, लखपत बुटोला समेत केंद्र,प्रदेश के नेता रहेंगे मौजूद, केदारनाथ उपचुनाव में प्रत्याशी के चयन पर होगी चर्चा, कांग्रेस की रणनीति समेत संगठन से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा, इस मीटिंग आज प्रत्याशी के नाम पर लग सकती है।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789