Good Daily News...


शनिवार, 7 दिसंबर 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट का मामला, लापरवाही मिलने पर दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, दारोगा और सिपाही को डीसीपी ने किया सस्पेंड , दारोगा रामसेवक राणा,सिपाही मनोज कुमार सस्पेंड, दोनों को सस्पेंड कर दोनों के खिलाफ बैठाई गई जांच, एसीपी मलीहाबाद को सौंपी गई मामले की जांच, डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने कार्रवाई कर निर्देश दिये


➡लखनऊ-AIMIM नेता असीम वकार ने दिया जवाब, आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान का दिया जवाब, यही आप पीएम,अमित शाह से बोल कर दिखाइये-वकार, आप बोलिये पीएम मोदी एक दिन मणिपुर जाएये-असीम वकार, अमित शाह से बोलिये की एक दिन मणिपुर जाएं-असीम वकार, अगर आप ईमानदार हैं तो ये बोलकर दिखाइये-असीम वकार, राहुल गांधी को बांग्लादेश जाने की सलाह दी थी, प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश जाने की दी थी सलाह


➡लखनऊ-बीटेक के छात्र को अगवा कर जमकर पीटा, बीटेक के छात्र को कार सवार युवकों ने किया अगवा, कार सवार युवकों ने लेनदेन के विवाद में किया अगवा, बीटेक छात्र सक्षम सचान को युवकों ने अगवा किया था, अविरल, अनिल और राज पर अगवा करने का आरोप, जानकीपुरम से अगवा कर लेकर पहुंचे थे मोहनलालगंज,  पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई, जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 3 का मामला


➡लखनऊ-गोमतीनगर विस्तार थाने पर धरना प्रदर्शन, नगर निगम के अधीन काम करने ड्राइवरों वालों का विरोध , ‘लखनऊ स्वच्छता अभियान’ के चालकों का धरना प्रदर्शन,  कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक की पिटाई का विरोध, गोमती नगर विस्तार में रह कर कूड़े की गाड़ी चलाता है, खड़गापुर निवासी शिवम यादव पुत्र शंकर ने की, पिटाई, शिवम की गाड़ी में ठोकर लगने पर की थी जमकर पिटाई, घायल मेमराज को लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रदर्शनकारी कर रहे हैं मांग


➡ग्रेटर नोएडा -किसानों का जेल भरो आंदोलन आज भी जारी , परी चौक पर सैकड़ों किसानों ने दी गिरफ्तारी , जेल में बंद साथी किसनों की रिहाई की मांग, रिहाई की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन , मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का आवाहन , अब तक सैकड़ों किसानों को किया जा चुका हैं गिरफ्तार


➡मैनपुरी - सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का बयान, प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव , केंद्र,प्रदेश की सरकार किसान विरोधी सरकार है- रामगोपाल,  केंद्र सरकार हमेशा किसानों की विरोधी रही-प्रो. रामगोपाल, केंद्र सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दिया- रामगोपाल, आज देश में भाईचारा समाप्त हो रहा है संभल उदाहरण- रामगोपाल, संभल की घटना को भूला नहीं जा सकता है- प्रो. रामगोपाल, ‘किसानी पर अत्याचार हो रहा है कोई सुनने वाला नहीं है’ , किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर पहुंचे थे प्रो. रामगोपाल, स्वर्गीय जगदीश यादव मेजर साहब की मूर्ति का किया अनावरण 


➡फर्रुखाबाद -तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट बाइक सवारों को मारी टक्कर , बुलेट सवार तीन सवारियां गंभीर रूप से हुई घायल , तीनों घायलों को सीएचसी कमालगंज में कराया भर्ती , एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर, थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर के पास की घटना


➡अमेठी -बेटे की मौत के बाद न्याय के लिए तहसील पहुंची मां, पीड़ित बच्चे परिजनों के साथ तख्तियां लेकर पहुंचे तहसील, संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला था युवक का शव, एडीएम अर्पित गुप्ता के सामने परिवार पहुंचा न्याय के लिए, पीड़ित परिजनों का बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, पुलिस नहीं दर्ज कर रही है मुकदमा- पीड़ित परिजन, पुलिस आरोपियों के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई-परिजन, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुरारा का पुरवा का मामला


➡फिरोजाबाद-रसूलपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी , 30 लाख की चोरी के मामले का किया खुलासा, 2 आरोपी  राशिम और सारिफ गिरफ्तार, 28 लाख के जेवरात, 2,34,500 नगद, असलहा बरामद , मोहल्ला गालिब नगर में हुई थी 30 लाख की चोरी 


➡श्रावस्ती -महोत्सव में SSB ने स्टॉल लगाकर किया हथियारों का प्रदर्शन , अत्यधिक हथियारों की प्रदर्शनी देखने जुटी भारी भीड़ , SSB जवानों ने विद्यार्थियों को हथियारों की दी जानकारी, युवाओं को सुरक्षा बलों के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रदर्शनी, SSB के बैंड प्रदर्शन ने श्रावस्ती महोत्सव में लगाए चार चांद


➡कन्नौज -तहसील समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम, एसपी ने कई शिकायतों का किया निस्तारण,  राजस्व संबंधी शिकायतों को जल्द निपटाने के निर्देश, एसपी ने पुलिस संबंधित शिकायतों के निस्तारण के दिये निर्देश


➡फर्रूखाबाद -टीबी जागरूकता अभियान का सांसद ने किया शुभारंभ , वाहनों को सांसद, डीएम, CMO ने झंडी दिखाकर किया रवाना , 100 दिवसीय टीवी जागरूकता अभियान , सांसद मुकेश राजपूत ने 10 मरीजों को पोषण पोटली द,  टीबी से मुक्त हुये 10 लोगों को दिए प्रमाण पत्र, फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ


➡चित्रकूट-तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,   टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल,सूचना पर पहुंची पुलिस , बरगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 35 के पास की घटना


➡मिर्जापुर-उद्यान विभाग की खेती देखने पहुंची DM , प्रदेश में नजीर साबित हुई खजूर की खेती, खजूर की खेती को बुंदेलखंड में लागू किया गया , तीन वर्ष में तैयार होता है खजूर का पेड़, एक पेड़ से 12 से 20 हजार तक होती है कमाई, फल के साथ पत्तियों से बनतें पंखे और झाड़ू, 50 फीसदी मिलता है सरकारी अनुदान, एक पौधे  की 4 हजार रुपये होती है कीमत


➡देहरादून -होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली,  रैतिक परेड की CM पुष्कर सिंह धामी ने सलामी ली, सीएम धामी ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की 


➡दिल्ली-दिल्ली सीएम आतिशी एम्स जाएंगी, घायल परिवार से मिलने एम्स जाएंगी आतिशी, गोविंदपुरी की चाकूबाजी में हुआ था घायल , चाकूबाजी में घायल एक की हो चुकी मौत।

Share:

बाबरी विध्वंस पर गर्व...' उद्धव गुट के नेता ने किया पोस्ट, सपा ने कर दिया MVA से अलग होने का ऐलान

 


  समाजवादी पार्टी ने शनिवार को घोषणा की कि वह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस और एक समाचार पत्र में छपे उससे संबंधित विज्ञापन की तारीफ करने के बाद विपक्षी गठबंधन एमवीए से बाहर निकलने का फैसला किया है।

  सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक समाचार पत्र में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई दी गई थी। उनके (उद्धव ठाकरे) सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं।

Share:

हो जाइए सावधान,ठंड के बीच यूपी का बिगड़ेगा मौसम, दो दिनों तक होगी बारिश

 


नई दिल्ली।उत्तर भारत में ठंड के बीच कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाब,हरियाणा समेत कई राज्यों में दो दिनों तक बारिश होगी,जिससे ठंड में बारिश से लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ये बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही है, जिसका असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 8 से लेकर 11 दिसंबर तक देखने को मिलेगा।इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से भी दक्षिण में 10-13 दिसंबर तक झमाझम बारिश होगी।


कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश होगी। 10-13 दिसंबर तक ऐसा मौसम देखने को मिलेगा, जबकि तटीय तमिलनाडु में 12 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 और 12 दिसंबर को बरसात होने वाली है। वहीं, केरल और माहे में 11-13 दिसंबर को तेज बारिश देखने को मिलने वाली है।


उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है,जिससे पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को बारिश होगी।वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड में 8-10 दिसंबर, उत्तर प्रदेश में 9-12 दिसंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 10-12 दिसंबर तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तरी राजस्थान में 9-13 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने वाली है।


इन दिनों उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 15-20 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान को छोड़कर बाकी उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। दो दिन फिर तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। राजस्थान में अगले पांच दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा। इसके अलावा गुजरात में अगले दो दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

Share:

डीएम की अध्यक्षता में तहसील रुद्रपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

 



_*कुल 43 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, जिसमे से 07 का मौके पर किया गया निस्तारण*_


देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल  की अध्यक्षता में तहसील रुद्रपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


संपूर्ण समाधान दिवस में उषा देवी पत्नी रामदुलारे मौर्य निवासी मेदनापुर ने अवैध निर्माण की वजह से मार्ग अतिक्रमित होने की शिकायत की और निर्माण को रुकवाने की मांग की जिस पर डीएम ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। महातम तिवारी पुत्र स्वर्गीय कमला तिवारी निवासी पड़री मिश्र ने बैनामा के आधार पर खतौनी में अपना नाम दर्ज करने का आवेदन दिया, जिस पर डीएम ने अभिलेखों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ज्योति आदेश के बावजूद 7 माह से खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत की जिस पर डीएम ने तत्काल अभिलेखों के आधार पर नाम दर्ज कर का निर्देश दिया।

             जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 के तहत होने वाली पत्थर नसब की कार्रवाई का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई व्यक्ति पत्थर को हटाता है तो उसके विरुद्ध लोकशान्ति भंग करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में कई प्रकरण बैनामे से संबंधित विवाद से जुड़े मिले। ऐसे प्रकरणों में जिसका बैनामा पहले है, कब्जा उसे ही दिलाया जाए। एक ही चौहद्दी वाली भूमि का दूसरा बैनामा करने वाले विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश शिकायते पारिवारिक-पट्टीदारी के भूमि विवाद से जुड़ी हैं। ऐसे में सभी पक्षों को सुनने के बाद ही कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के लेखपाल अपने-अपने हलकों में नियमित भ्रमणशील रहें और भूमि विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक भूमि, खलिहान, चकरोड, अथवा नालों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर दी जाए। 


 डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान जिस स्तर का मामला है, उसी स्तर पर समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए।

          इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की और थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को प्राप्त संदर्भों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 25, पुलिस विभाग से 6, विकास विभाग से 2, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 8 शिकायतें थीं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 36 शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।

            इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, डीपीआरओ श्रवण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share:

निःक्षय वाहन रवाना कर 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ

 



*सदर सांसद ने अभियान का किया औपचारिक उद्घाटन*


*निःक्षय मित्रों व टीबी चैंपियंस को सम्मानित किया और लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की*



देवरिया।(सू0वि0)  सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में आयोजित एक समारोह में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2025 तक देश से ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) को समाप्त करने का संकल्प पूरा करने में यह अभियान अहम भूमिका निभाएगा।

        सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएं। उन्होंने निःक्षय मित्रों और टीबी चैंपियन्स को सम्मानित किया और टीबी प्रभावित लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की। इसके अलावा, उन्होंने निःक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

       सदर सांसद ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के उन 15 जनपदों में चलाया जा रहा है जहां टीबी से होने वाली मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत (3.6%) के बराबर या उससे अधिक है। इसके अतिरिक्त, अभियान का लक्ष्य नए टीबी मरीजों की पहचान बढ़ाना और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रोगियों की पहचान को बेहतर करना है।

           लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक डॉ. मुकेश मोदनहेलीया ने 100 दिन के इस सघन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नए टीबी रोगियों की पहचान, मृत्यु दर को कम करना और स्वस्थ व्यक्तियों में संक्रमण को रोकना है। अभियान में टीबी रोगियों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।

            कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि इस अभियान की सफलता हम सभी के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों, समुदाय के सदस्य और अन्य लोगों से सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान टीबी के सक्रिय रोगियों को पहचानने और उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की जल्द से जल्द पहचान करना प्राथमिकता होगी।

            टीबी के उच्च जोखिम वाले समूहों में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, कुपोषित लोग (जिनका बीएमआई 18.5 किग्रा/मीटर² से कम हो), डायबिटीज और एचआईवी रोगी, धूम्रपान और नशा करने वाले लोग, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले और इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगी शामिल हैं।

        कार्यक्रम में एडी हेल्थ डॉ. एनपी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, एसीएमओ डॉ. एसके मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा और सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


Share:

नई दिल्ली में 12 से 16 जनवरी 2025 तक 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का किया जा रहा है आयोजन

 


_*10 दिसंबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप पर बायोडाटा जमा करने की तिथि निर्धारित*_


देवरिया(सू0वि0) 07 दिसंबर।नई दिल्ली में 12 से 16 जनवरी 2025 तक 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि युवा उत्सव में तीन महत्वपूर्ण श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें "विकसित भारत चैलेंज," "राज्य युवा उत्सव," और "विकसित भारत पाथब्रेकर्स" शामिल हैं। इनमें से विशेष रूप से "विकसित भारत पाथब्रेकर्स" श्रेणी के तहत 15 से 29 वर्ष के ऐसे युवा शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

           ऐसे प्रेरणादायक और आदर्श युवा अपना बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में युवा कल्याण विभाग, विकास भवन में 10 दिसंबर 2024 तक जमा कर सकते हैं।

Share:

वैज्ञानिक खेती से समृद्धि की ओर: केले की खेती से बदलती किसानों की तस्वीर

 


देवरिया, (सू0वि0) 7 दिसंबर। खेती-किसानी में वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। मेहनत, वैज्ञानिक सोच और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर खेती को लाभ का एक स्थायी साधन बनाया जा सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं सलेमपुर तहसील के ग्राम रामपुर बुजुर्ग के किसान नागेंद्र प्रताप राव, जिन्होंने 1.8 हेक्टेयर भूमि पर ग्रैंड-9 प्रजाति के 5600 पौधे लगाकर न केवल अपनी आमदनी में इजाफा करने की राह खोली बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं। इस वर्ष उन्हें केले की खेती से आठ से दस लाख रुपये तक आय होने की संभावना है।

         केले की खेती के लिए उन्हें जिला उद्यान विभाग से प्रति हेक्टेयर ₹30,447 का अनुदान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, उन्होंने अपनी खेती को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की, जिस पर लगभग ₹1.5 लाख की लागत आई। इस लागत पर उन्हें 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया।

       ड्रिप सिंचाई प्रणाली ने उनकी खेती में क्रांतिकारी बदलाव लाए। इस तकनीक से पौधों की बढ़वार बेहतर हुई, खाद और उर्वरकों की खपत में कमी आई, जिससे उत्पादन लागत में कमी हुई। खरपतवार कम होने से निराई की जरूरत घटी, जिससे समय और श्रम की बचत हुई। नागेंद्र प्रताप राव ने बताया कि इस प्रणाली ने उनकी खेती को लाभकारी बनाया और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

       जिला उद्यान विभाग की ओर से केले की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 22 किसानों को 30 हेक्टेयर भूमि पर अनुदान प्रदान किया गया है। विभाग का मानना है कि वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर किसान प्रति बीघा ₹1 से ₹1.5 लाख तक की आय अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा, केले की खेती के साथ अदरक, लहसुन, प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों की इंटरक्रॉपिंग से लाभ को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

        जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे उन्नत किस्मों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से खेती की जाए, तो किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि खेती में आने वाली लागत को भी कम कर सकते हैं।


Share:

दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का किया गया आयोजन

 


देवरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र औरा चौरी पर दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने सरस्वती और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

           मुख्य अतिथि डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपद स्तर पर किसी भी समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से सहयोग का आश्वासन दिया।

          जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए हरसंभव प्रयासरत है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उपकरणों की जानकारी दी।

              मुख्य अतिथि और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत मंचासीन अतिथियों ने 156 दिव्यांग छात्रों को विभिन्न उपकरण वितरित किए। वितरित उपकरणों में 11 ट्राई साइकिल, 14 व्हील चेयर, 19 कैलीपर, 12 रोलेटर, 40 वॉकिंग स्टिक, 10 सीपी चेयर, 5 ब्रेल किट, 23 एमआर किट और 22 श्रवण यंत्र शामिल थे।

           कंपोजिट विद्यालय अवरा और स्वामी विवेकानंद विद्यालय की दिव्यांग छात्राओं ने सरस्वती वंदना और झांकी प्रस्तुत की। कंपोजिट विद्यालय सहवा के छात्र सुधीर सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी जय राम पाल, और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशेष शिक्षिकाओं रीना सिंह, रेनू पांडे, और सुषमा राय ने मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया।

            खंड शिक्षा अधिकारी जय राम पाल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आगंतुकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को विशेष सहयोग और शिक्षा के अवसर देकर उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

              इस कार्यक्रम में एलिम्को संस्था से पिंटू कुमार, अरविंद पाल और विकास कुमार उपस्थित रहे। संचालन विशेष प्रशिक्षक राजाराम दूबे ने किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश मणि त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, संदीप, अमित सिंह, नीलम भारती, देव प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि, सत्य प्रकाश सिंह, विनय कुमार, रविभूषण, पंकज और धर्मेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे। 


Share:

सशस्त्र सेना झंडा दिवस अभियान 2024-25 का शुभारंभ

 


देवरिया 7 दिसंबर।  सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर तहसील रूद्रपुर में एक विशेष आयोजन हुआ। कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अवकाशप्राप्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देवरिया, ने जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल को झंडा दिवस का प्रतीक स्टिकर लगाकर अभियान 2024-25 का शुभारंभ किया।

          इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सैनिकों, शहीदों के परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में दिल खोलकर योगदान करें, ताकि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीदों के परिवारों की सहायता और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए फंड जुटाया जा सके।

          कर्नल डॉ. त्यागी ने भी जनपदवासियों से सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके कल्याण के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी झंडा दिवस का प्रतीक स्टिकर लगाया गया।

          कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रति भी सौंपी, जिसमें प्रदेश के परमवीर चक्र विजेताओं और वीर सैनिकों का जीवन परिचय समाहित है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम श्रुति शर्मा, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Share:

पोलियो ड्राप पिलाने के लिए करें प्रेरित: जिलाधिकारी

 



*विद्यालय के बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली* 


देवरिया। जिले में रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के दृष्टिगत शनिवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा जन जागरूकता  रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय परिसर से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने  रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएमओ कार्यालय परिसर से निकलकर सीएमओ आवास, स्टेडियम रोड, सिंचाई चौराहा होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

          जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को पोलियोरोधी खुराक के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रविवार, 8 दिसंबर को बूथों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जो बच्चे पहले दिन दवा लेने से छूट जाएंगे, उन्हें अगले दिन से घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जाएगी। 

          सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि अभियान के दौरान करीब पांच लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी । पहले दिन अभियान के संचालन के लिये कुल 1769  बूथ बनाये गये है। सोमवार से डो-टू-डोर घर-घर जाकर एएनएम और आशा छूटे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी।  115 ट्रांजिट बूथ और 45 मोबाइल टीमें भी बनाई गई है। सुपर वीजन के लिए 226 सुपरवाइजरों की डयूटी लगाई गई है। अभियान के दौरान  जिले के 0 से 5 वर्ष तक के  बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

           इस दौरान एसीएमओ डॉ एसके मिश्रा, एसीएमओ डॉ अजय शाही, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद, डब्ल्यूएचओ की परामर्शदाता डॉ श्रेठा, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद आदि मौजूद रहे। 


Share:

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत,दर्जनों घायल

 


कन्नौज।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।दरअसल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और‌ ट्रक में टक्कर हो गई,जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।बस में कुल 40 यात्री सवार बताए गए।मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।फिलहाल राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है।सड़क को क्लियर करा लिया गया है। बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा आज दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे 141 पर औरैया बॉर्डर के पास हुआ।


एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए।उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए।मंत्री ने डीएम से भी बात की और हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।सड़क हादसे में घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज और तिर्वा के लिए भेजा गया है,जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार चलती बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और पलट गई।हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई।


कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है।फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है।


बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था।इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।जबकि चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी। सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है।

Share:

रेप के आरोपी ने जेल से रिहा होते ही जेलर से मांगी रंगदारी, बंदीरक्षकों पर कार्रवाई का बनाया दबाव

 




वाराणसी। जिला कारागार में दुष्कर्म समेत अन्य संगीन मामलों में लंबे समय तक बंद रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए प्रहलाद गुप्ता ने जेल अधीक्षक से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी। रिहाई के बाद उसने जेल अधीक्षक डॉ. उमेश सिंह पर अपने करीबियों को मदद पहुंचाने और बंदी रक्षकों पर कार्रवाई करने का दबाव भी बनाया।


*जेल अधीक्षक को दी धमकी*


जेल अधीक्षक से प्रहलाद गुप्ता ने कहा कि उसे अपना "नया काम" शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये चाहिए। इनकार करने पर उसने नौकरी खत्म कराने और जान से मरवाने की धमकी दी। इसके अलावा उसने जेल के कुछ बंदी रक्षकों पर कार्रवाई करने और कुछ बंदियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की शर्तें भी रखीं।


*पुलिस में दर्ज हुआ केस*


जेल अधीक्षक की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने प्रहलाद गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

  प्रहलाद गुप्ता दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का निवासी है और उस पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 5 अक्टूबर को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हुआ था। अब रिहाई के बाद उसने जेल के अंदर और बाहर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

Share:

टीबी रोगियों की खोज में शुरू हो रहा 100 दिवसीय सघन अभियान

   


*उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान* 


देवरिया। जनपद में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सात दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे हासिल करने के लिए अब कुछ ही महीने शेष हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है।

           इस अभियान का उद्देश्य नए टीबी रोगियों की पहचान करना, मृत्यु दर को कम करना और स्वस्थ व्यक्तियों में संक्रमण को रोकना है। अभियान में ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

          मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान के दौरान सक्रिय टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी और उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की भी जल्द से जल्द जांच की जाएगी। उच्च जोखिम वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देते हुए, उनका शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम स्तर से लेकर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाई जाएगी और टीबी से होने वाली हर मृत्यु का डेथ ऑडिट किया जाएगा।

             टीबी के इलाज के दौरान मरीजों को पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए सरकार की योजना के तहत प्रत्येक मरीज को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता और अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और जनसंख्या समूहों की पहचान कर संभावित टीबी मरीजों को लक्षणों के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। उनकी एक्स-रे और नैट मशीन से जांच कर, टीबी की पुष्टि होने पर शीघ्र इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही, मरीजों के परिवार के सदस्यों और अन्य जोखिम समूहों को टीबी प्रीवेन्टिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) भी प्रदान किया जाएगा।

         अभियान के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट "निश्चय वाहन" के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए निक्षय मित्रों को प्रेरित किया जाएगा। इन अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।


*यह हैं उच्च जोखिम वाले समूह* 


-60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग 


-18.5 किग्रा/मी2 से कम बीएमआई वाली कुपोषित जनसँख्या 


-डायबिटीज एवं एचआईवी रोगी 


-धूम्रपान एवं नशा करने वाले व्यक्ति 


-इलाज प्राप्त कर रहे टीबी रोगियों के साथ रहने वाले तथा इलाज पूरा कर चुके व्यक्ति


Share:

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम आयोजित

 



देवरिया,  मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज हिंसा से प्रभावित महिलाओं की समस्याओं के समाधान और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए संवाद किया गया।

       कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां सब कुछ कर सकती है। बेटियां सभी क्षेत्रों में सफल हैं। आज बेटियां सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रशासक, बैंकर्स, उद्यमी, राजनेता हैं। लोगों की रुढ़िवादी सोच में बदलाव हुआ है। समाजिक बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। महिलाएं अपने हक की बात करें। भय से दूर रहे। किसी से डरे नहीं। सेल्फ डिफेंस स्किल सीखें। एक छात्रा ने दहेज प्रथा से जुड़ा सवाल किया जिसके जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं सफल हों और आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भरता से दहेज की कुरीति स्वतः खत्म हो जाएगी।

   इस दौरान महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन और पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में 10 पीड़ित महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बीआरडी पीजी कॉलेज और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी से प्रश्नोत्तर किया। प्रोफेसर भावना सिन्हा, युग निर्माण योजना से जुड़ी बालिकाओं और अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी संवाद में हिस्सा लिया।

          कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सूचना अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल,  प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर नीतू भारती आदि उपस्थित रहे।


Share:

हाट बाजार ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक:डीएम

 


*विकास भवन परिसर में हाट बाजार का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ*


*स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री कर रही है आकर्षित*


*प्रत्येक शुक्रवार को विकास भवन में होगा हाट बाजार का आयोजन*


*देवरिया, (सू0वि0), 06 दिसंबर 2024।* उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन परिसर में आज हाट बाजार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विकास भवन के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, और विभिन्न विकास खंडों से आए 25 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके उत्पादों और आजीविका गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देवरिया मॉडल के तहत स्थानीय स्तर पर विपणन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए। डीएम ने आजीविका मिशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अब घर की दहलीज से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। यह बाजार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को प्रत्येक शुक्रवार को हाट बाजार आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएं आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

       हाट बाजार में सजावटी सामान, श्री अन्न, हैंडवाश, डिशवाश, फिनायल, टेडीबियर, आयुर्वेदिक फेशपैक, फूड सप्लीमेंट्स, अचार, मुरब्बा, जैम, जेली, बिंदी, जूट बैग, साबुन, सर्फ, धूपबत्ती, गरम मसाला, सोयाचाप, बाजरा के लड्डू, माइक्रोम सामान और कई अन्य घरेलू उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इसके साथ ही आरसेटी बाजार के अंतर्गत विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

        कार्यक्रम में नमो ड्रोन दीदी, विद्युत सखी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबंधक, आरसेटी निदेशक, प्रशिक्षक और विभिन्न ब्लॉक मिशन प्रबंधकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।       


Share:

21 वीं पशुगणना हेतु गणनाकारों को किट वितरित

 


देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के सभी गांवों में 21वीं पशुगणना हेतु 15 गणनाकारों की नियुक्ति किया गया है। पशु चिकित्सालय बैतालपुर पर गणनाकारों को पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती ने पशु गणना हेतु किट वितरित किया। किट में बैग के साथ पशुगणना अनुसूची व पशु पहचान पुस्तिका के साथ मोबाइल फोन का पावर बैंक आदि दिया गया।सुपरवाइजर डॉ दिग्विजय यादव ने सभी गणनाकारों को पहचान पत्र जारी किया एवं पशुगणना संबंधी जानकारी दिया। गणनाकारों द्वारा सभी पालतू पशुओं एवं पक्षियों की गणना ओटीपी के माध्यम से आनलाइन करेंगे। आवारा पशु की भी गणना किया जाएगा। जनसहयोग से पशु गणना का कार्य शत प्रतिशत संभव हो सकेगा। जिससे पशुपालन विभाग की योजनाओं को सही तरीके से भविष्य में बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर गणनाकार रजनीश यादव,धर्मेंद्र यादव,अनुराग मणि,चेतन मणि,धनंजय राय,सुनील कुमार,अभिषेक मणि,पंकज मणि,योगेश कुमार व गंगेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Share:

एमएमडीपी किट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 


देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बंजरिया में शुक्रवार को पंचायत भवन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन) किट प्रदान की गई। साथ ही, फाइलेरिया की गंभीरता, प्रबंधन के उपाय और इससे बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

      कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फाइलेरिया के लक्षण और इससे जुड़े स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीके समझाए गए। एक विशेष वीडियो फिल्म के माध्यम से इस बीमारी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला गया। सीएचओ अजय शर्मा ने व्यायाम और प्रभावित अंगों की सफाई के तरीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस प्रकार नियमित देखभाल से सूजन को नियंत्रित किया जा सकता है। मरीजों को 12 दिन की दवाओं की खुराक और फाइलेरिया मरीज कार्ड भी प्रदान किए गए।

       सीएचओ ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छरों के जरिए फैलती है। संक्रमित मच्छर यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो वह भी संक्रमित हो सकता है। हालांकि, संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्षों के बाद सामने आते हैं। फाइलेरिया से हाथ-पैर या अंडकोष में सूजन हो सकती है, और महिलाओं में स्तन के आकार में परिवर्तन देखा जा सकता है। बीमारी का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, लेकिन शुरुआती पहचान और प्रबंधन के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित अंग सफाई और छह विशेष व्यायाम फाइलेरिया से प्रभावित अंगों की सूजन कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, हाईड्रोसील से पीड़ित मरीजों की पहचान और उनकी सर्जरी सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

          कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवल अब्दुल सलाम, आशा कार्यकर्ता पूनम देवी, राबड़ी देवी, रामावती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, गमलावती, आसमा और किरन के साथ सीफार के प्रतिनिधि और बीएसडब्ल्यूयू राकेश उपस्थित रहे। फाइलेरिया मरीज परमहंस, सुजीता, रंजना देवी, गुड्डी, जसोदा, हेवंती देवी, फैयाज, रुक्सार सहित कई अन्य ग्रामीणों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

        फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के इस आयोजन ने मरीजों को न केवल सही जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराए, बल्कि उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए अपने स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंधन करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के अंत में सीएचओ अजय शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Share:

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान 07 से 14 दिसंबर तक

 


_*निराश्रित गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण किया जाएगा सुनिश्चित*_


_*राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी क्षेत्र, मंडियां, सब्जी बाजार और आवासीय क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निराश्रित गोवंश से किया जाएगा मुक्त*_


_*जनपद देवरिया हेतु नोडल अधिकारी किए गए है नामित, स्थलीय भ्रमण कर अभियान का करेंगे संचालन*_


_*देवरिया(सू.वि.), 05 दिसंबर*_ जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के प्रति प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 07 से 14 दिसंबर तक "विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान" चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य निराश्रित गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित करना है।

             जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद देवरिया में कल 26 निराश्रित को संरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें निराश्रित गोवंश संरक्षण के 2194लक्ष्य  के सापेक्ष 3709 गोवंशों की संरक्षण कराई जा चुकी है  इसके बावजूद विभिन्न माध्यमों से निराश्रित गोवंशों के विचरण की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। इसी समस्या के समाधान हेतु शासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी निकायों तक सभी स्तरों पर सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

          अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे जिनके द्वारा ग्राम पंचायत सचिव या ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इन नोडल अधिकारियों की देखरेख में न्याय पंचायत स्तर पर एक टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य स्थानीय कर्मचारी शामिल होंगे। यह टीम पशु चिकित्साधिकारी या खंड विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेगी।

          निराश्रित गोवंशों को उनके हॉटस्पॉट क्षेत्रों से पकड़कर निकटतम गो आश्रय स्थल पर ले जाया जाएगा। वहां उनकी टैगिंग की जाएगी और संबंधित जानकारी गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी क्षेत्र, मंडियां, सब्जी बाजार और आवासीय क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निराश्रित गोवंश से मुक्त किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में ग्राम प्रधानों का सहयोग भी लिया जाएगा।

             जनपद देवरिया के लिए डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गोंडा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे 06 दिसंबर तक जनपद में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नोडल अधिकारी जनपद में न्यूनतम तीन दिन तक स्थलीय भ्रमण कर अभियान का संचालन सुनिश्चित करेंगे। वे गो आश्रय स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए हरे चारे, गोवंशों की टैगिंग, टीकाकरण और ठंड से बचाव के उपायों का निरीक्षण करेंगे।

          अभियान की समाप्ति पर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनपद के सभी निराश्रित गोवंश संरक्षित कर लिए गए हैं। यह रिपोर्ट शासन को ई-मेल द्वारा प्रेषित की जाएगी।

        


Share:

पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर को

 



देवरिया, (सू0वि0), 05 दिसंबर 2024।  पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और सुझावों के लिए 17 दिसंबर 2024 को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

         जिलाधिकारी ने पेंशनर्स से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपनी पेंशन से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को साझा करें। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य पेंशनर्स की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करना और प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करना है।

             कार्यक्रम में जिले के सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे, ताकि पेंशन से जुड़ी ऐसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके, जिनका निराकरण जिला स्तर पर संभव है। पेंशनर्स दिवस प्रशासन और पेंशनर्स के बीच आपसी संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो त्वरित समाधान और सुधारात्मक कदम उठाने में सहायक सिद्ध होगा। पेंशनर्स से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और अपनी समस्याओं के साथ उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम पेंशनर्स के लिए अपनी बात रखने और उनके मुद्दों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 

Share:

देसही देवरिया में विद्युत सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 


देवरिया, (सू.वि.), 05 दिसंबर 2024। जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया, ने बताया है कि जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में 02 दिवसीय आवासीय "विद्युत सखी" प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 02 दिसंबर से 27 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

         प्रशिक्षण के दौरान कुल 376 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन महिलाओं को उनके आवंटित क्षेत्रों में बिजली बिल का ऑनलाइन संग्रह करने का कार्य सौंपा जाएगा। वे प्रिंटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को तत्काल रसीद भी प्रदान करेंगी। उनके कार्य के आधार पर ही उनकी आय निर्धारित होगी।

        जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया को भी सुगम बनाएगा। महिलाओं को प्रौद्योगिकी और वित्तीय कार्यों में निपुण बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

       प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला प्रशिक्षण अधिकारी अरुण कुमार पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में राधामोहन कुशवाहा, वेदपाल, अनामिका, भावना मिश्रा, अवर अभियंता हर्ष यादव, मंधाता मिश्रा, राम सागर प्रसाद और ब्लॉक मिशन प्रबंधक आनंद भैरव ने बतौर वार्ताकार अपनी भागीदारी दी। जिला मिशन प्रबंधक ओमकार तिवारी और गौरव ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति दर्ज की।


Share:

आलू, आम एवं शाकभाजी फसलों को रोगों से बचाना आवश्यक

 




देवरिया, (सू0वि0), 05 दिसंबर 2024। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को अवगत कराया है कि आलू, आम, केला एवं शाकभाजी फसलों की गुणवत्तापूर्ण पैदावार के लिए मौसम के अनुरूप रोगों और कीटों से बचाव करना आवश्यक है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना जताई है, जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

          जनपद में इस वित्तीय वर्ष में लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती का अनुमान है। तापमान में गिरावट और बूंदाबांदी की स्थिति में आलू की फसल पिछेती झुलसा रोग (लेट ब्लाइट) के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है। प्रतिकूल मौसम, विशेष रूप से बदलीयुक्त बूंदाबांदी और नम वातावरण, इस रोग के प्रकोप को तेज़ी से बढ़ाते हैं, जिससे फसल को भारी क्षति होती है।

            पिछेती झुलसा रोग के लक्षणों में पत्तियों का सिरे से झुलसना, भूरे-काले जलीय धब्बों का बनना और पत्तियों की निचली सतह पर रूई जैसे फफूंद का दिखाई देना शामिल है। यह रोग 10-20 डिग्री सेल्सियस तापमान और 80% से अधिक आर्द्रता वाले वातावरण में तेजी से फैलता है। गंभीर स्थिति में यह रोग 2 से 4 दिनों के भीतर पूरी फसल को नष्ट कर सकता है।

          आलू की फसल को अगेती व पिछेती झुलसा रोग से बचाने के लिए साफ/कगुआ (काबेंडाजिम 12 प्रतिशत एवं मैकोजेब 63 प्रतिशत डब्ल्यू.पी.) 2.0 से 2.5 किलोग्राम अथवा प्रोपिनेब 63 प्रतिशत डब्ल्यू.पी. 2 से 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जाये तथा माहू कीट के प्रकोप की स्थिति में नियंत्रण के लिए दूसरे छिड़काव में फफूँदीनाशक के साथ कीट नाशक जैसे-इमिडाक्लोप्रिड 17.1प्रतिशत एस.एल. 1.0 लीटर, 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। जिन खेतो में पिछेती झुलसा रोग का प्रकोप हो गया हो तो ऐसी स्थिति में रोकथाम के लिए अन्तःग्राही (सिस्टेमिक) फफूँद नाशक मेटालेक्जिल युक्त रसायन 2.5 किलोग्राम अथवा साईमोकजेनिल फफूंदनाशक युक्त रसायन 2.0 किलोग्राम 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।

         आम की बेहतर उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए गुजिया कीट (मैंगो मिलीबग) से बचाव करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह कीट आम की फसल को भारी क्षति पहुंचाता है। इस कीट के शिशु (निम्फ) को पेड़ों पर चढ़ने से रोकने के लिए दिसंबर माह में आम के पेड़ के मुख्य तने पर, भूमि से 30-50 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर, 400 गेज की पॉलीथीन शीट की 25 सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी लपेटनी चाहिए। इसे तने के चारों ओर लपेटकर ऊपर और नीचे सुतली से बांधें। पट्टी के ऊपरी और निचले हिस्से पर ग्रीस लगाना आवश्यक है ताकि कीट पेड़ पर चढ़ न सके। कीट नियंत्रण के लिए जनवरी के पहले सप्ताह से 15-15 दिन के अंतराल पर दो बार क्लोरीपाइरीफॉस (1.5%) चूर्ण, 250 ग्राम प्रति पेड़ की दर से तने के चारों ओर बुरकाव करें। यदि कीट अधिक संख्या में पेड़ों पर चढ़ जाएं, तो ऐसी स्थिति में इमिडाक्लोप्रिड (17.1% एस.एल.) का 2 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उसमें स्टिकर/सर्फैक्टेंट मिलाएं और आवश्यकता अनुसार पेड़ों पर छिड़काव करें।

          जिला उद्यान अधिकारी ने यह भी बताया कि केले की फसल को पाले से बचाने के लिए पौधों के आसपास नमी बनाए रखें और समय-समय पर सिंचाई करें। इसी तरह शाकभाजी जैसे मिर्च, टमाटर, मटर आदि को भी पाला और कोहरे से बचाने के लिए पौधशाला को पॉलीथीन या टाट से ढकें।

        उन्होंने किसानों को कीटनाशकों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है। छिड़काव के समय दस्ताने, मास्क और चश्मे का प्रयोग करें। बच्चों और पशुओं को कीटनाशक से दूर रखें, और खाली पाउच/डिब्बों को मिट्टी में दबा दें।  किसी भी समस्या के समाधान के लिए  पत्रिका सिंह (मोबाइल: 7703077789), रणजीत यादव (मोबाइल: 9918343346) और सुशील शर्मा (मोबाइल: 08542011162) से कृषक संपर्क कर सकते हैं।


Share:

एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं, ब्याज और सरचार्ज में छूट पाये: डीएम

 


*योजना तीन चरणों में 15 दिसंबर से 31 जनवरी, 2025 तक कुल 47 दिनों तक लागू रहेगी*


*योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा*


*विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर*


देवरिया, (सू0वि0), 5 दिसंबर। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज और ब्याज में छूट का ऐलान किया है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि यह योजना 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरणों में लागू रहेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

         जिलाधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों का भुगतान करने में मदद करना है। योजना कुल 47 दिनों के लिए लागू होगी। उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाए का 30% भुगतान करना अनिवार्य होगा।

          जिलाधिकारी ने कहा कि योजना तीन चरणों में संचालित होगी, जिसमें उपभोक्ताओं को चरण के हिसाब से छूट दी जाएगी। पहले चरण में 15 से 31 दिसंबर 2024 तक, दूसरा चरण में 1 से 15 जनवरी 2025 तक तथा तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी 2025 तक संचालित होगा।

         जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर 100% सरचार्ज छूट मिलेगी। अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं (वाणिज्यिक, औद्योगिक, निजी संस्थान) को भी चरण अनुसार छूट मिलेगी। योजना अंतर्गत घरेलू (एलएमवी-1), वाणिज्यिक (एलएमवी-2), निजी संस्थान (एलएमवी-4बी), औद्योगिक (एलएमवी-6), और स्थायी विच्छेदित उपभोक्ता इसके दायरे में शामिल हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को राहत देना और विलंबित भुगतान अधिभार में छूट प्रदान करना है। इसके तहत उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान या किश्तों में भुगतान के विकल्प दिए गए हैं। योजना में पहले चरण में एकमुश्त भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत तक की छूट मिलेगी। छूट की दर चरणों के अनुसार घटती जाएगी, जिससे पहले पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इसके बाद उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान एकमुश्त या किश्तों में कर सकते हैं। विलंबित भुगतान अधिभार में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान पर प्रथम चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत, और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में छूट क्रमशः 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक, और निजी संस्थानों के लिए यह छूट क्रमशः 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, और 40 प्रतिशत होगी।

            उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण विभागीय खंड/उपखंड कार्यालय, जनसेवा केंद्र, या विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए नवीनतम बिजली बिल और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। भुगतान भी इन्हीं माध्यमों से एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकता है। यदि उपभोक्ता पंजीकरण के बाद तय समय सीमा में भुगतान नहीं करता, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा, और उसका अधिभार बढ़ा दिया जाएगा। योजना विवादित और न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समाधान भी प्रदान करती है, जिसमें उपभोक्ता को भुगतान के बाद अपना केस वापस लेने का वचन देना होगा।

         

    जिलाधिकारी ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत किसानों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।  निजी नलकूप वाले किसान इस योजना के तहत 31 मार्च 2023 तक के बकाया पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।

           जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों को जमा करें और अधिकतम छूट प्राप्त करें। उन्होंने कहा, यह योजना उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत देने और बकाया बिल जमा करने का बेहतरीन अवसर है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं।


Share:

चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट, खूनी संघर्ष




 अमेठी ।

 चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट, खूनी संघर्ष

मारपीट के दौरान 3 युवक गंभीर रूप से हुए घायल

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

अस्पताल पहुंचते 1 की मौत,दूसरा लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

एक युवक का जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों के बीच हुआ था विवाद

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री ने 2 भाइयों को बुलाया 

चलती ट्रेन में हुआ चाकुओं से हमला, हमलावर चलती ट्रेन से फरार 

अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला

Share:

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश- यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा एक महीने में हटाए

 


 मध्यप्रदेश हाईकोर्ट


ने यह चेतावनी भी जारी कि अगर कोई भी विभाग इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उनके प्रमुख सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होगी।

Share:

GST का ICICI के दफ्तरों पर छापा

   


महाराष्ट्र में ICICI बैंक के 3 कार्यालयों में GST अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया, जो अभी भी जारी है। इस तलाशी अभियान को लेकर बैंक की ओर से एक्सचेंजों को भी सूचित किया गया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि बैंक अनुरोध के अनुसार डेटा प्रदान करने में GST अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहा है।

Share:

देश विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*गुरुवार, 05 दिसंबर 2024 


🔸Israel Hamas War: इस्राइली हमले में 47 की मौत; IDF ने लगातार पांचवे दिन अदवान अस्पताल पर किया हमला


🔸पुलवामा में छुट्टी पर आए सेना के जवान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके शुरू किया ऑपरेशन


🔸देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र सीएम की शपथ लेंगे:अजित छठी बार डिप्टी सीएम बनेंगे, सीएम से डिप्टी सीएम बनने वाले शिंदे दूसरे नेता


🔸SC बोला- पार्थ चटर्जी भ्रष्ट व्यक्ति:खुद को दूसरे आरोपियों जैसा बताने पर शर्म आनी चाहिए; पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी हैं


🔸हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़:1 महिला की मौत, 3 घायल; अल्लू अर्जुन से मिलने आए फैंस पर लाठीचार्ज


🔸Ghaziabad News: गाजियाबाद बॉर्डर पर UP पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को रोका, जमकर हुई नारेबाजी....बढ़ा विवाद


🔸गाजीपुर बॉर्डर पर घमासान, राहुल के निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़े लोग, थप्पड़ों की कर दी बारिश


🔸​सलमान खान की शूटिंग साइट पर घुसा अनजान शख्स, बोला- बिश्नोई को बोलूं क्या, पुलिस ने दबोचा


🔸​'असम में होटल, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गौमांस खाने पर पाबंदी', CM हिमंत शर्मा का ऐलान


🔸बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला सार्वजनिक संबोधन, बोलीं- हिंदुओं पर हमले के लिए यूनुस सरकार जिम्मेदार


🔸पाक पर उमड़ा यूनुस का प्यार; दुनियाभर में बांग्लादेशी मिशनों को आदेश, 'पाकिस्तानियों को दें ज्यादा वीजा'


🔸Michel Barnier: फ्रांस की राजनीति पर छाए संकट के बादल, विश्वास मत में हार गई पीएम मिशेल बार्नियर की सरकार


🔸गाजा में बच्चों की आवाजें निकाल लोगों को बहका रहे इजरायली ड्रोन, बाहर आते ही मौत


🔸भारत से किनारा, चीन को बनाया सहारा; नेपाली PM ने थामा ड्रैगन का हाथ

🔸​​​​प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग आज:तकनीकी दिक्कत आने से इसरो ने एक दिन टाला था मिशन, इसके जरिए सूर्य की स्टडी की जाएगी


🔸​भारत एक मजबूत समुद्री राष्ट्र, समुद्र ही हमारा भाग्य ,गौरव और पहचान: मुर्मु


🔸नौसेना ने जिम्मेदार समुद्री ताकत के रूप में भारत की छवि को मजबूत बनाया है: नौसेना प्रमुख


🔸सुप्रीम कोर्ट की महिला जजों की बर्ख़ास्तगी पर कड़ी टिप्पणी, कहा- पुरुषों को पीरियड्स होते, तो समझ पाते


🔹लगातार तीसरी बार चैंपियन बना भारत, हॉकी फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से रौदा

           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                        

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡अयोध्या-मुख्यमंत्री योगी का आज जनपद में आगमन,रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी,आठ दिसंबर तक अयोध्या में होंगे आयोजन,रामकथा पार्क में चल रही तैयारियों हुई पूरी,पांच दिसंबर की सुबह 10 बजे सीएम करेंगे शुभारंभ,चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होंगे


➡लखनऊ-आज से महाकुंभ का निमंत्रण लेकर निकलेंगे मंत्री,डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दक्षिण की जिम्मेदारी,डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी,मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी,मंत्री एके शर्मा गुजरात लेकर पहुंचेंगे कुंभ का निमंत्रण,13 जनवरी से शुरू हो रहा आस्था का महापर्व महाकुंभ ,आज से 30 दिसंबर तक राज्यों में भ्रमण कार्यक्रम ,CM ऑफिस से राज्यवार मंत्रियों के दौरे का कार्यक्रम जारी,CM खुद भी कुंभ से जुड़े रोड-शो में शामिल हो सकते हैं,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जाएंगे तेलंगाना ,पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह केशव के साथ रहेंगे,मंत्री ओम प्रकाश राजभर सिक्किम के दौरे पर जाएंगे,बिहार, पश्चिम बंगाल जाएंगे राकेश सचान,दयाशंकर सिंह,मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को त्रिपुरा की जिम्मेदारी


➡मुंबई-आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समारोह में शामिल होंगे,आज शाम 5.30 बजे मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह ,राजभवन में राज्यपाल से मिलकर दावा पेश किया था,महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था,राज्यपाल से मिलने साथ पहुंचे थे फडणवीस, शिंदे, पवार


➡दिल्ली-दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन आज लेंगे शपथ,जस्टिस, मनमोहन सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में लेंगे शपथ,CJI संजीव खन्ना आज सुबह 10.30 बजे दिलायेंगे शपथ,मंगलवार को राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट का जज किया था नियुक्त ,केंद्र सरकार ने नियुक्ति को लेकर जारी की थी अधिसूचना


➡ग्रेटर नोएडा-पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता विफल,आज धरना स्थल पर किसान फिर बनायेंगे रणनीति ,किसानों के बीच वार्ता रही विफल धरना रहेगा जारी,जीरो प्वाइंट पर चलेगा किसानों का धरना प्रदर्शन,जेल से रिहा होकर किसान पंचायत में हुए शामिल ,किसान नेता सुखबीर खलीफा ने किसानों को किया संबोधित ,दलित प्रेरणा स्थल पर धरना प्रदर्शन करने के लिए अड़े किसान


➡लखनऊ -थाना प्रभारी अंजनी मिश्रा ने लौटाई चेहरे पर मुस्कान,सहायक पुलिस आयुक्त किरन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई,7 गुमशुदा मोबाइल की कीमत 1 लाख 48 हजार रुपए,धारकों को उनके गुमशुदा मोबाइल सुपुर्द किया गया,तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया था,मोबाइल ट्रेस कर अलग अलग स्थानों से बरामद किया गया,सुशांत गोल्फ पुलिस को मिली सफलता


➡झांसी -सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का भाजपा सरकार पर हमला,कैलाश मानसरोवर को चाइना से मुक्त कराने चलो,‘पांच सौ हजार साल पुरानी मस्जिदें व इबादतगाहें छोड़ो’ ,बीजेपी आगे चले, हम भी पीछे चलेंगे,सम्भल हिंसा का ठीकरा सांसद ने पुलिस पर फोड़ा,कहा-सब कुछ पुलिस का किया कराया है,पाकिस्तानी कारतूस मिलने पर बोले धर्मेंद यादव,कहा- छोटी बातों में उलझाकर पुलिस, बना रही नई स्टोरी ,‘सरकार के पास सिस्टम, जांच करे पाकिस्तानी कारतूस की’ ,किसानों पर सदन में, डायरेक्शन दें उपराष्ट्रपति


➡देवरिया-,DM दिव्या मित्तल ने रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण,नहीं बने थे रैन बसेरे खुले आसमान के नीचे सो रहे थे लोग  ,तीन दिन पूर्व खबर चलने के बाद जागा जिला प्रशासन ,DM देर रात रैन बसेरों में पहुंचकर लोगों से जाना हाल ,हर चौक चौराहे पर अलाव  जलाने के दिए निर्देश


➡कन्नौज -डीएम ने निरीक्षण कर रैन बसेरों की परखी हकीकत,सर्दी को देखते हुए डीएम ने किया औचक निरीक्षण,शौचालय, पेयजल, बेड, कंबल समेत और व्यवस्थाएं देखी,कन्नौज नगर पालिका को कमियों को पूरा करने के निर्देश,रैन बसेरे को निशुल्क ही संचालित करने के निर्देश,किसी भी व्यक्ति से पैसा न लिया जाए-डीएम,कन्नौज के विनोद दीक्षित अस्पताल में बना है रैन बसेरा


➡फतेहपुर-दो युवकों में मारपीट,जमकर हुई गुत्थम गुत्थी,बाइक व स्कूटी सवार के बीच बहस के बाद मारपीट,जाम से जल्दी निकलने को लेकर दोनों युवकों में विवाद,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,थाने के सामने पुलिस जीप के पास होती रही मार पीट,जनपद के राधानगर थाने के सामने का मामला


➡अयोध्या-आईजी अयोध्या व एसएसपी को मिला प्रथम स्थान,आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में अयोध्या अव्वल,अयोध्या पुलिस नवंबर माह में IGRS निस्तारण में प्रथम,शिकायती प्रार्थना पत्र समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण किया निस्तारण


➡बहराइच-बहराइच में सैकड़ों ज़िंदगियां निकल गए सड़क हादसे,जनपद में एक साल में सड़क हादसों में हुई 275 मौतें,सड़क हादसे में 600 से अधिक लोग हुए घायल,जनपद में 23 दुर्घटना बाहुल्य, ब्लैक स्पॉट किए गए चिह्नित,नेशनल हाइवे पर 14 दुर्घटना बाहुल्य, ब्लैक स्पॉट हुए चिह्नित,दुर्घटना बाहुल्य, ब्लैक स्पॉट की3 जांच कर रहा ATRO विभाग


➡लखनऊ-अब 2000 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बन सकेंगे अपार्टमेंट,एलडीए बोर्ड ने 50 साल पुरानी कॉलोनियां का प्रस्ताव मंजूर,सात मंजिल तक के बन सकेंगे अपार्टमेंट ,अभी तक एकल आवासीय प्लॉट पर नहीं थी ग्रुप हाउसिंग की अनुमति


➡लखनऊ-परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल पंजिकाओं को लेकर सख्ती ,छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति न भेजने पर सख्ती शुरू,शिक्षकों का रोका गया है वेतन,बाराबंकी समेत कई जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई


➡लखनऊ-संगठन चुनाव के लिए भाजपा ने बनाए 36 पर्यवेक्षक ,डॉ रमापति राम त्रिपाठी बने लखनऊ जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक,साथ ही उन्नाव पर्यवेक्षक की भी मिली जिम्मेदारी 


➡लखनऊ-करीबियों की कंपनियों को बांटा करोंड़ों का कर्ज,बैंक से लिया 220 करोड़ रुपये का कर्ज ,कानुपर की फ्रास्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड एनर्जी प्रा. लि. कंपनी का मामला,ये रकम आठ सहयोगी कंपनियों को बांटी गई,बतौर असुरक्षित कर्ज व अग्रिम भुगतान के रूप में दी गई


➡बुलन्दशहर -डीएम-एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा,शहर में साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जाना हाल,मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने की थी शिकायत,डीजे, मोडिफाइड साइलेंसर की शिकायत डीएम एसएसपी से की,शहर के काला आम चौराहा और मलका पार्क का मामला

 ➡️....बरेली - सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले माफियाओं पर केस


➡एसडीएम सदर गोविंद मौर्य ने दर्ज कराई एफआईआर

➡महेंद्र मदनपाल, भूपराम सरकारी जमीन पर कर रहे थे निर्माण

➡एसडीएम सदर के निर्देश के बाद अवैध निर्माण पर चली जेसीबी 

➡आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराई लाखों रुपए की सरकारी जमीन

➡इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव में सरकारी जमीन मुक्त.

   ➡️.....पीलीभीत- जंगल से निकलकर आवारा जानवरों को बाघ बना रहा निवाला, बाघ आवारा गाय का शिकार कर खेतो में खींचकर ले गया, लगातार गांव से सटी आबादी में बाघ के हमलों से फैली दहशत, बाघ की चहल कदमी से सहमे किसान, खेतों पर आवागमन बंद, पीटीआर की माला रेंज इलाके के राम नगरिया गांव का मामला.

    ➡️... बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "...आज देवेन्द्र फडणवीस की सरकार के शपथ समारोह की तिथि आ चुकी है। अगले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे मिलकर महाराष्ट्र को एक प्रगतिशील, विकासशील सरकार देंगे... कुछ लोग अभी भी लोगों के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय सवाल उठा रहे हैं... वे लोगों का अपमान कर रहे हैं और ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं। वे संविधान के विरोधी हैं..."

  ➡️...दिल्ली - प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट रद्द करने की मांग


➡एक्ट को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं दाखिल

➡CJI की अध्यक्षता वाली बेंच आज करेगी सुनवाई

➡याचिका में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को अन्यायपूर्ण बताया

➡एक्ट हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के खिलाफ- याचिका

➡2020 में दाखिल याचिका, 2021 में केंद्र को नोटिस जारी 

➡लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने कोई स्टैंड नहीं लिया.

   ➡️ .....बरेली - जनसेवा केंद्र संचालक नन्हे बाबू की हत्या का मामला


➡बदायूं की मंडी चौकी से दोनों आरोपी तमंचे में भेजे गए जेल

➡बदायूं के सिविल लाइन थाने की मंडी चौकी से भेजे गए जेल

➡बरेली पुलिस के एनकाउंटर के डर से दोनों सांठगांठ कर गए जेल

➡बदायूं SSP ने मंडी चौकी इंचार्ज,2 सिपाही समेत 3 को किया सस्पेंड

➡तीनों की कराई विभागीय जांच शुरू,सीओ उझानी करेंगे मामले की जांच

बरेली एसओजी और थाना पुलिस आरोपियों को कर रही थी तलाश

➡हत्याकांड के आरोपी भूरे, राजवीर यादव को बदायूं पुलिस ने भेजा जेल

➡बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार हुआ था हत्याकांड.

   ➡️....लखीमपुर - ऊंचे झूले में बच्ची के लटकने का वीडियो वायरल


➡बिना अनुमति चल रहे ऊंचे झूले में लटक गई बच्ची

➡बच्ची के झूले पर लटकने पर मची चीख पुकार 

➡मौके से झूले से लटकती बच्ची को बचाया गया

➡पुलिस, तहसील प्रशासन की मिलीभगत से झूले का संचालन

➡निघासन के रकहटी में चल रहे खतरनाक झूले .

    ➡️....टोंक, राजस्थान: चमनपुरा गांव में रहने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, " रतन बैरवा ने मुझे अपने घर पर रहने के लिए आमंत्रित किया। उनके परिवार ने मेरे लिए बहुत स्वादिष्ट भोजन तैयार किया। यह एक अद्भुत अनुभव था... राजनीति में जीत और हार होती रहती है, लेकिन लोगों के बीच रहना और उनसे जुड़े रहना बहुत महत्वपूर्ण है... मेरे पिता ने मुझे हमेशा जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया है..."

   ➡️...बाराबंकी - शिवराम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में जर्जर गेट गिरा, 4 वर्षीय मासूम किशोर दबकर गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम किशोर की हुई मौत, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के बेहड़पुरवा में है स्कूल .

  ▶️....अमरोहा : आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं दिया जा रहा पुष्टाहार

▶️DM ने आंगनबाड़ी केंद्र के जांच के लिए आदेश

▶️बच्चों को पोषक आहार नहीं किया जा रहा वितरण

▶️आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश

▶️DM ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

▶️साफ सफाई व शिक्षा को लेकर दिए जरूर दिशा निर्देश

▶️हसनपुर तहसील क्षेत्र के ढक्का मोड अल्लीपुर शर्की का है मामला

    ▶️....फतेहपुर दो युवकों में मारपीट, जमकर हुई गुत्थम गुत्थी

▶️बाइक और स्कूटी सवार के बीच बहस के बाद हुई मारपीट

▶️जाम में फंसने पर दोनों युवकों में हुआ था विवाद

▶️वाद विवाद के बाद बात हाथापाई तक पहुंची

▶️मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

▶️थाने के सामने पुलिस वाहन के पास होती रही मार पीट

▶️ पुलिस को कोई खबर नहीं

▶️राधानगर थाना के सामने का मामला।

Share:

आज का राशिफल


      


 *05 दिसम्बर 2024 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होने के योग। आराम व ध्यान रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।  शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें।  जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो जी🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 05 दिसम्बर 2024*

               *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 12:51 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 17:27 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* विष्टि - 12:51 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* वृद्धि - 12:27 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 06:59

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 10:35

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:32

*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:47 

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्थी 12:51 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 12:50 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:27 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस , सुश्री जयललिता स्मृति दिवस , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस व विश्व मृदा दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पंचमी 12:10 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रीपंचमी , श्री नागपंचमी व्रत (द.भा. ) , विवाह पंचमी।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं*

      *दीर्घायुष्यं   बलं   सुखं   ।*

*आरोग्यं    परमं    भाग्यं  ,*

      *स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम् ॥*

*भावार्थ👉*

          _व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। नीरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं ।_

*5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1746 - स्पेनिश शासन के खिलाफ जेनोवा में विद्रोह किया गया।

1757 - ल्यूटन की लड़ाई: प्रशियाई सेना ने ऑस्ट्रियाई को धराशायी कर दिया।

1766 - जेम्स क्रिस्टी ने क्रिस्टी की नीलामी की पहली बिक्री लंदन के घर में की।

1868 - पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खोला गया।

1879 - पहला स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गयी।

1892 - जॉन थॉम्पसन कनाडा के चौथे प्रधानमंत्री बने। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1893 - टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।

1893 - एकाधिक मतदान न्यू साउथ वेल्स में समाप्त किया गया।

1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

1919 - तुर्की के युद्ध मंत्रालय ने यूनानियों, अर्मेनियन और यहूदियों को सैन्य सेवा हटाया।

1926 - फोरवेल के टेक्सास शहर में जॉर्ज हासेल ने अपनी पत्नी और आठ बच्चों की हत्या की।

1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1955 - लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।

1956 - गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।



1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।

1989 -मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।

1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।

1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

1999 - भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2003 - चेचेन्या में ट्रेन मे आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल।

2003 - राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2007 - अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया।

2007 - पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।

2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। 

2008 - काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

2013 - यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

2019 - पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी (48) को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया।

2019 -  गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना/सुदृढ़ीकरण के लिए निर्भया फंड के अंतर्गत रु. 100 करोड़ लागत का प्रस्ताव अनुमोदित किया।

2020 - जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी' ने बताया कि हायाबुसा2 यान ने सफलतापूर्वक एक छोटे कैप्सूल को छोड़ा और उसे पृथ्वी की तरफ भेजा ताकि वह नमूनों को यहां पहुंचा सके।

2021 - भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत (लार्ज) प्रोजेक्ट में से पहला 'संध्याक' कोलकाता में लॉन्च किया गया।

2021 - इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 34 लोगों की मौत हुई।

2022 - भारत और जर्मनी ने अध्ययन, अनुसंधान व काम करने के लिए प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 - बंगलादेश में ढाका और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

2023 - जम्मू-कश्मीर में कैब के खाई में गिरने से 5 पर्यटकों की मौत हुई।

2023 - होंडुरास में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से 12 की मौत तथा दर्जनों घायल हुए।

2023 - भारत और केन्या के बीच उच्च स्तरीय वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।



*5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1872 - भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।

1894 - जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।

1894 - एच. सी. दासप्पा- भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

1905 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता।

1932- नादिरा - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी ।

1932 - रमाकांत विठ्ठल अचरेकर मुंबई के एक भारतीय क्रिकेट कोच(कन्फर्म नहीं)।

1938- रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।

1969 - अंजलि भागवत - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।

1974 - रवीश कुमार एक पत्रकार व हिंदी समाचार चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' में संपादक।


*5 दिसंबर को हुए निधन👉*


1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।

1941 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार

1950 - अरबिंदो घोष - भारतीय लेखक ।

1951 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1955- मजाज़, प्रसिद्ध शायर।

1957 - सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे।

1961 - कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।

2013- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मानित -  नेल्सन मंडेला।

2016 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।

2021 - बॉब डोल - संयुक्त राज्य सीनेट के पूर्व बहुमत के नेता।

2022 - कनाडाई संगीत रचयिता जॉन बेकविथ (95) का निधन हुआ।

2023 - इंग्लिश संगीतकार डेनी लेन (79) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पटकथा लेखक नॉर्मन लीर (101) का निधन हुआ।

2023 - राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई।


*5 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस।

🔅 सुश्री जयललिता स्मृति दिवस।

🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस।

🔅 विश्व मृदा दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

बुधवार, 4 दिसंबर 2024

जिलाधिकारी ने देर रात किया बस अड्डे में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण

 


देवरिया 4 दिसंबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज देर रात्रि बस अड्डा परिसर में स्थापित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप रैन बसेरे को अधिक प्रभावी एवं जनउपयोगी बनाने तथा अलाव के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवरिया शहर में नगरपालिका द्वारा चार रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। सभी सक्रिय हैं और ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है।

           जिलाधिकारी ने रात लगभग  9 बजे रोडवेज परिसर में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। मौके पर 6 यात्री रैन बसेरे में सोते हुए मिले। यहां महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था है। यहां कुल 70 लोग रह सकते हैं।  उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से संवाद कर मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। 

          एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया कि नगर पालिका द्वारा देवरिया नगर क्षेत्र में कुल चार रैन-बसेरे स्थापित किए गए। इनमें से दो रामेश्वर लाल चौराहा पर, एक रेलवे स्टेशन के निकट मछलीहट्टा तिराहा स्थित नगर पालिका शॉपिंग कांप्लेक्स में तथा एक बस स्टैंड में स्थापित किये गए हैं। सभी जगह आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था भी की गई है।

         जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते ठंड में बेघर एवं दूर-दराज के क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरो की स्थापना की गई है। इन्हें अधिक से अधिक जन उपयोगी बनाया जा रहा है। ठंड बढ़ने पर प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति शीतलहर से भरी रात में खुले आसमान के नीचे न सोये। साथ ही लोगों से अनुरोध भी किया कि ऐसे लोगों को रैन बसेरे पहुंचाएं। इस दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, ईओ संजय तिवारी मौजूद थे। 

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

*1* फडणवीस का महाराष्ट्र CM बनना तय: भाजपा ने नेता चुना, महायुति की बैठक बाकी; शिंदे-पवार के साथ मीटिंग में मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी, देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल से की भेंट, पेश किया सरकार बनाने का दावा


*2* फडणवीस सीएम तो एकनाथ शिंदे-अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे; महायुति की बैठक थोड़ी देर में


*3* दिल्ली लौटे राहुल गांधी, दो घंटे बॉर्डर पर रही अफरातफरी; संभल जाने की नहीं मिली इजाजत


*4* कांग्रेस, औपचारिकता नहीं विवशता निभा रही', राहुल के संभल दौरे पर भड़की भाजपा


*5* महाराष्ट्र में तीसरी पारी से पहले फडणवीस बोले- 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे को जनता सही साबित किया


*6* पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर फायरिंग: बाल-बाल बचे, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सेवा कर रहे थे; आरोपी हिरासत में


*7* बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध: इंदौर में RSS की रैली में 2.5 लाख लोग जुटे; कर्नाटक और तमिलनाडु में भी प्रदर्शन


*8* संसद में बांग्लादेश का मुद्दा उठा: हेमा मालिनी बोलीं- यह विदेशी संबंधों का नहीं, कृष्ण भक्तों की भावनाओं का मामला है


*9* महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में भूकंप: 5.3 रही तीव्रता; जमीन से 40 किमी नीचे केंद्र था, 15 सेकंड तक धरती हिली


*10* आरबीआई -बढ़ती महंगाई और घटती जीडीपी की चुनौतियों के बीच एमपीसी बैठक आज से, छह दिसंबर को होगी फैसलों की घोषणा


*11* सेंसेक्स 110 अंक चढ़कर 80,956 पर बंद: निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स चढ़े

Share:

देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे




एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार

देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। महायुति की चुनावी जीत के बाद भाजपा नेता ने दावा पेश किया। फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल से मुलाकात की। 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण हुआ। महायुति ने 230 सीटें जीतीं। भाजपा को 132 सीटें मिलीं। शिंदे की शिवसेना और पवार की एनसीपी को क्रमशः 57 और 41 सीटें मिलीं।


आखिरकार यह आधिकारिक हो गया है। राज्य चुनावों में महायुति की शानदार जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा नेता ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

तीनों नेताओं ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की, जिसके बाद भाजपा विधायक दल ने फडणवीस को अपना नेता चुना।


महाराष्ट्र में चुनाव का महाभारत भले ही 23 नवंबर को खत्म हो गया हो, जिसमें महायुति ने ताज हासिल किया, लेकिन इसने नई चर्चा को जन्म दे दिया है - नया मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बीच, राज्य मंत्रिमंडल में शिंदे और पवार के पदों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789