Good Daily News...


बुधवार, 6 नवंबर 2024

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


       ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 06 नवम्बर 2024*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 24:43 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 11:00 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढा

*💫करण-* बव. - 12:34 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* सुकर्मा - 10:50 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:37

*🌄सूर्यास्त-* 17:32

*🌙चन्द्रोदय-* 11:01

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:26

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 24:43 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन ) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना) , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 08:46 पर , शुक्र मूल नक्षत्र धनु राशि में 27:32 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:00 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:46 से 11:00 तक , यमघण्ट योग सूर्योदय से 11:00 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , गुरु श्री गोविंदसिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार) , तुळसीमाय पुण्यतिथि - धापेवाडा (नागपूर) , युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस व राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।_*

*_🔅कल गुरुवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 24:37 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान।_*



*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते* 

      *पूज्यानां तु विमानना।* 

*त्रीणि   तत्र   प्रवर्तन्ते* 

      *दुर्भिक्षं   मरणं   भयं ॥* 

 *भावार्थ 👉* 

               _जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_

🌹


*6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1740 -  सैमुअल रिचर्डसन की लोकप्रिय और प्रभावशाली पत्रिका पामेला या सदाचार पुरस्कृत पुस्तक लंदन में प्रकाशित की गयी।

1763 - ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1792 - जेमप्प्स की लड़ाई: फ्रेंच सेना पवित्र रोमन साम्राज्य को हरा दिया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1844 - स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।

1850 -  येर्बा, ब्यूना, और एंजिल द्वीप (एसएफ़ बे) सैन्य उपयोग के लिए आरक्षित किया गया।

1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।

1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।

1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।

1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।

1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।

1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।

1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।

1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।

1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।




1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।

1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।

1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को 'ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र' घोषित किया।

1998 - सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।

1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।

2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।

2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।

2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।

2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।

2013 - इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।

2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।

2019 - ब्रिटेन के एक अदालत ने भगौड़े हीरा व्‍यापारी नीरव मोदी की नई जमानत याचिका नामंजूर की।

2019 - चीन और फ्रांस ने पेरिस समझौते के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की।

2020 - चीन ने एक ही रॉकेट में 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2020 - प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के प्रधान मंत्री प्रोफेसर गियुसेप्पे कोंटे के बीच एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

2021 - महाराष्ट्र में अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में भीषण आग से 11 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हुई जबकि 6 मरीज झुलस गए।

2022 - तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई।

2022 - राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ।

2023 - भारतीय नौसेना की परियोजना 15बी युद्धपोत "सूरत" का अनावरण समारोह हुआ।

2023 - नाइजीरिया में कनाडा हाईकमीशन पर हमला हुआ , दो की मौत व कई घायल हुए।


*6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1931 - माइक निकोल्स एक अमेरिकी फिल्म और थिएटर निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और हास्य अभिनेता थे।

1937 - यशवंत सिन्हा - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व विदेश मंत्री ।

1939 - विजय श्रीनिवास कार्णिक भारतीय वायु सेना में पायलट थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है। 

1956 - जितेन्द्र सिंह भारत की सतरहवीं लोकसभा में सांसद बने।

1959 - पुनीत इस्सर ( दुर्योधन ) हिन्दी भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक (12 सितंबर 1958 का भी वर्णन मिलता है)।

1986 - भाविना हसमुखभाई पटेल भारत की महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी।


*6 नवंबर को हुए निधन👉*


1951 - स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया।

1972 - आर. शंकर- 1962 से 1964 तक केरल के तीसरे मुख्यमंत्री थे (07 नवम्बर का भी वर्णन)।

1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।

2010 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

2013 - तरला दलाल  - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। 

2020 - अमेरिकी टेलीविजन संपादक, लेखक और निर्माता केन स्पीयर्स, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरिज “Scooby-Doo” के सह-निर्माता थे, का निधन।

2021 - द्रोणाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित क्रिकेट कोच तारक सिन्हा (71) का निधन हुआ।

2023 - पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पी कन्नन (74) का लंबी बीमारी के चलते निधन हुआ।


*6 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरु श्री गोविंदसिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।

🔅 तुळसीमाय पुण्यतिथि - धापेवाडा (नागपूर)।

🔅 युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

मंगलवार, 5 नवंबर 2024

डीएम एवं एसपी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

 


 *घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश*


 देवरिया  05 नवंबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का व्यापक जायजा लेने के लिए बरहज तहसील के सरयू घाट, कपरवार घाट एवं सलेमपुर तहसील के अंतर्गत नदावर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

        जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था, और घाटों की बैरिकेडिंग की मजबूती को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोर, और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

         सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके लिए जनरेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रात में भी पर्याप्त प्रकाश बना रहे।  उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया।

       पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से घाटों की लगातार निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

        इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अंगद यादव सहित सीओ आदित्य कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 


Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*1* हर निजी संपत्ति को नहीं ले सकती सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला


*2* यूपी मदरसा ऐक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने माना सही, 16 हजार मदरसों को मिली राहत; पलटा HC का फैसला


*3* कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों के हमले से नाराजगी, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- ये बेहद चिंताजनक


*4* रायबरेली जाते वक्त राहुल ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए, वोटिंग के दौरान भी यहां पूजा की थी; सांसद चुने जाने के बाद तीसरा दौरा


*5* विपक्षी सांसदों की वक्फ JPC से हटने की चेतावनी, आज लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे, समिति अध्यक्ष जगदंबिका पाल पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप


*6* शरद पवार ने चुनावी राजनीति से संन्यास के दिए संकेत, बोले- कहीं तो रुकना पड़ेगा,पवार ने कहा कि 'अब तक 14 बार चुनाव लड़ा हूं, सत्ता नहीं चाहिए, बस समाज के लिए काम करना चाहता हूं।


*7* शरद पवार ने अपने बारामती दौरे के दौरान कहा, “मैं सत्ता में नहीं हूं। मैं राज्यसभा में हूं। मेरे पास अभी भी डेढ़ साल का वक्त बाकी है। लोकसभा तो मैं नहीं लड़ूंगा। कोई भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। कितने चुनाव लड़े जाएं? अब तक 14 चुनाव हो चुके हैं। आपने एक बार भी घर नहीं बैठाया मुझे। हर बार मुझे निर्वाचित कर रहे हैं तो कहीं तो थमना ही चाहिए


*8* माल, बकरी से गद्दार और पॉकेटमार तक, महाराष्ट्र चुनाव में बदजुबानी से गरमाई सियासत,इन्हीं विवादित बयानों के चलते अब तक दो नेताओं अरविंद सावंत और सुनील राउत के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुके हैं।


*9* बेटे-बेटी से भतीजे-पोते तक,महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नारायण राणे, विलासराव देशमुख और अशोक चव्हाण भी शामिल हैं


*10* 'एक रहिए, नेक रहिए, ये समय बंटने का नहीं', झारखंड की रैली में झामुमो पर बरसे योगी आदित्यनाथ


*11* योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि 'देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो।


*12* राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 7 नवंबर को शहर में आ रहे हैं, महाराष्ट्र विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी राहुल प्रकाश आवाडे के प्रचार में राजस्थानी समाज, व्यापारी संघटना को संबोधित करेंगे, ध्यान रहे इस बार बीजेपी की तरफ से इचलकरंजी से राहुल प्रकाश आवाडे को टिकट मिला है


*13* सलमान खान को लॉरेंस के नाम से फिर धमकी मिली, कहा- जिंदा रहना है तो बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांगो या 5 करोड़ रुपए दो


*14* अनिल विज बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, प्रशासन ने खून खराबे की कोशिश की, ताकि विज या उसका वर्कर मर जाए


*15* सैजिलिटी इंडिया का IPO ओपन हुआ, 7 नवंबर तक बिडिंग कर सकते हैं निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹15,000


*16* ACME सोलर होल्डिंग्स का IPO कल ओपन होगा, 8 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज से बिजली बनाती है कंपनी


*17* दिन के गिरावट के निचले स्तर से 1,180 अंक संभला बाजार, सेंसेक्स 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 पर बंद, निफ्टी में भी 371 अंक की रिकवरी


*18* भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए बढ़ाए कदम, आईओए ने आईओसी को आशय पत्र सौंपा


*19* अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच है। तमाम सर्वे के अनुसार दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है,आज 5 नवंबर को वोटिंग तो है लेकिन नतीजों में कई दिन लग सकते हैं ।



Share:

आयोग ने पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 का शेड्यूल किया जारी

 ब्रेकिंग 



प्रयागराज।

यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर,

7 और 8 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित होगी पीसीएस प्री 2024 की परीक्षा, 


सुबह 9:30 बजे से 11:30 और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे प्रदेश के 41 जिलों में होगी परीक्षा, 


पीसीएस प्री में 5 लाख 76 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित,


आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का कार्यक्रम भी किया जारी,


22 और 23 दिसंबर 2024 को दो दिनों में आयोजित होगी आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023,


22 दिसंबर को पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे होगी परीक्षा, 


23 दिसंबर को सिर्फ एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी,


आरओ/ एआरओ में 10 लाख 76 हजार 004 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित,


आयोग के अनु सचिव ओंकार नाथ सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी,


आरओ/ एआरओ प्री परीक्षा 2023 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी,


पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- छठ पूजा पर पुराने लखनऊ में बने घाट का जायजा, कुड़िया घाट पर उच्च अधिकारियों ने लिया जायज़ा, कमिश्नर रोशन जैकब,LDA VC प्रथमेश कुमार ने जायजा लिया, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने दिए जरूरी दिशा निर्देश, घाटों की साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर निर्देश, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स घाटों पर रहेगा तैनात, कुड़िया घाट पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा में होंगे शामिल.


➡लखनऊ- वीरगाथा 4.0 में योगी सरकार का नया कीर्तिमान, 45 लाख से अधिक नामांकन के साथ यूपी अव्वल, 45 लाख से अधिक छात्रों के नामांकन से पहला स्थान, यूपी में हुआ दिल्ली से 27,16,003 अधिक नामांकन, 75 जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक नामांकन, वीरता और प्रेरणा के क्षेत्र में देशभर में विशिष्ट पहचान, 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन नामांकन हुए


➡बाराबंकी- पुलिस ने बेहद दिलचस्प आपराधिक खुलासा किया, बाराबंकी के एक पेंटर ने इंस्ट्राग्राम से 3 गर्लफ्रेंड बनाई, एक कनाडा, दूसरी केरल और तीसरी बाराबंकी में है, ये कहानी पेंटर और इंटरनेशनल-डोमेस्टिक गर्ल फ्रेंड्स की, मोहब्बत से शुरू होकर जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंची, तीनों गर्लफ्रेंड को पेंटर शाहिद को महंगे गिफ्ट देने थे, तीनों गर्लफ्रेंड पर पेंटर शाहिद इंप्रेशन जमाना चाहता था, पेंटर शाहिद को जानकारी हुई दिवाली में लंबी छुट्टियां हैं, पेंटर शाहिद दिवाली की रात पंजाब नेशनल बैंक पहुंच गया, उसने पीएनबी बैंक के सारे CCTV के तार काट दिए,. आरोपी शाहिद ने रातभर मेहनत की, कुछ हुआ नहीं, आखिर में हार मानकर आरोपी शाहिद घर लौट गया, लेकिन मौके पर एक कैमरा में वो रिकॉर्ड हो गया, सुबह पुलिस आई, जांच में कई टीम लगी, पेंटर अरेस्ट, पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने सब कबूल लिया


➡मैनपुरी- मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है सर्वमान्य है-डिंपल, बीजेपी गलत इरादे से काम करती है- डिम्पल, ‘उनकी जनता में मतभेद पैदा करने की रणनीति’, ‘उन्हें महंगाई बेरोजगारी,महिला सुरक्षा की परवाह नहीं', सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के समर्थन में नुक्कड़ सभा 


➡मैनपुरी - करहल उपचुनाव में सांसद आदित्य यादव की रैली, सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के समर्थन में वोट की अपील, करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ था और रहेगा-आदित्य, तेज प्रताप जनता के बीच हमेशा रहते है और रहेंगे, आज किसान, नौजवान, हर वर्ग परेशान है- आदित्य, महंगाई ने किसान, नौजवान की कमर तोड़ दी है


➡अलीगढ़- दबंगों से परेशान युवक ने वीडियो किया वायरल, दबंगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए वीडियो, दबंग पर चौथ वसूली का दबाव बनाने का आरोप, चौथ न देने पर युवक ने मारपीट का लगाया आरोप, दबंगों से परेशान होकर घर बेचने, आत्महत्या की दी चेतावनी, पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना इलाके का है युवक


➡अलीगढ़- 5 माह की गर्भवती महिला मौलाना से हुई परेशान, मौलाना ने महिला के ससुरालियों को कर रखा कब्जे में, ‘मौलाना पति से तलाक कराकर अपने साथ रखना चाहता है’, पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके की निवासी है पीड़िता


➡बदायूं- गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विहिप के युवा गोरक्षा प्रमुख, अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की, ग्रामीणों का आरोप पशुओं को नहीं दिया जा रहा भरपेट चारा, भूख प्यास से गायों के मरने का गोरक्षा प्रमुख ने आरोप लगाया, मामले की शिकायत बिल्सी पुलिस और SDM से की गई, प्रधान, सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग, अंबियापुर विकासखंड क्षेत्र की बांस बरोलिया गौशाला का मामला


➡मेरठ- पति ने पत्नी पर लगाया सिपाही से अवैध संबंधों का आरोप, सिपाही पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, राशन कार्ड में नाम बदलकर अलग घर में रह रही पत्नी, मारपीट कर पति को घर से निकालने का भी आरोप, पत्नी से जान का खतरा जता पति ने SSP से की शिकायत, मेरठ के सरूरपुर थाने में तैनात सिपाही पर आरोप


➡उन्नाव- संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला युवक का शव, गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, देर रात खाना खाकर घर से निकला था युवक, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, 7 नवम्बर को युवक को काम के लिए दुबई जाना था, तबियत ख़राब होने पर 3 माह पहले दुबई से लौटा था, औरास थाना क्षेत्र के मवई गांव का मामला


➡कन्नौज- किशोरी ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, खेत पर जाते समय युवक ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने पुलिस से की मामले की शिकायत, पीड़ित ने युवक पर लगाये कई गंभीर आरोप, ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला


➡बाराबंकी- चोरी की योजना बनाते समय 9 अभियुक्त गिरफ्तार, सभी अभियुक्त बिहार के हैं निवासी, खाली पड़े मकानों की रेकी कर रात में चोरी करते थे, 13410 रुपये, 2 किलो चांदी, 18 ग्राम सोने के जेवर बरामद, कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई चोरों की गिरफ्तारी


➡श्रावस्ती - DM ने खाद की कालाबाजारी कर रहे सचिव को रंगेहाथ पकड़ा, खाद क्रय केंद्र के सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, साधन सहकारी समिति तिलकपुर के निरीक्षण के दौरान एक्शन, स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर खुली सचिव की पोल, DM की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले लोगों में हड़कंप , खाद खरीदते समय किसानों को सतर्क रहने की अपील की, रबी सीजन की शुरुआत से ही DAP खाद की हो रही किल्लत.


➡उन्नाव- ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कानपुर जाने के दौरान हुआ हादसा, कानपुर मे किसी कैंटीन में काम करता था युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दही थाना क्षेत्र के लोधनहार मोहल्ले का रहने वाला मृतक, रेलवे स्टेशन पर आगरा इंटरसिटी की चपेट में आया युवक.


➡मेरठ- एक्सपायरी डेट की दवाइयां के गोदाम पर छापेमारी, भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद, एक्सपायरी दवाइयों को किया जा रहा था रिप्रिंट, दवाइयों को रिप्रिंट कर बाज़ार में बेचा जाना था, एक्सपायर दवाइयों पर डेट डालकर किया रिप्रिंट, गोदाम से मोहर, लोगो, पैकिंग का भंडार भी मिला, पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी हुए फरार, थाना सरधना क्षेत्र के मेरठ रोड पर था यह गोदाम.


➡आगरा - भारत समाचार की खबर का असर, चंबल नदी में अवैध नावों के संचालन का मामला, वन विभाग, पुलिस टीम ने की संयुक्त छापेमारी, अवैध नाव संचालन पर वन विभाग की कार्रवाई, टीम को देख नाव नदी में डुबोकर भागे संचालक, नाव को लिया कब्जे में, चलाने वाले चप्पू बरामद, यूपी, एमपी की सीमा के बीच हो रहा था अवैध संचालन, पिनाहट स्थित चंबल नदी क्योरी घाट का मामला.


➡महोबा- प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर दी जान, शादी से इंकार करने पर युवती ने दी जान, युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, 2 वर्ष से प्रेमी कर रहा था शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज किया केस, आत्महत्या के लिए उकसाने पर भाइयों पर केस दर्ज , महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र की घटना.


➡फर्रुखाबाद - एंबुलेंस चालक ने साथियों के साथ दंपति को पीटा , दंपति के साथ मारपीट कर तोड़ी सोने की चैन , चालक, ईएमटी पर मारपीट कर चैन तोड़ने का आरोप, दम्पति ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई-पीड़ित, थाना शमशाबाद क्षेत्र के हजियापुर चौराहा का मामला.


➡कानपुर देहात - भारत समाचार की खबर का हुआ असर, DAP खाद की कालाबाजारी को प्रशासन ने पकड़ा, 101 बोरी DAP खाद प्राइवेट दुकान पर पकड़ी गई, खाद सहित प्राइवेट दुकान को तहसीलदार ने किया सीज, समितियों पर किसानों को नही मिल पा रही थी खाद, किसानों ने सचिव के ऊपर कालाबाजारी का लगाया था आरोप, प्राइवेट दुकान पर महंगे दामों में बिक रही थी खाद, सिठउमताना गांव के प्राइवेट दुकान का मामला.


➡बहराइच- जेल में बंद माफिया गब्बर सिंह का मकान कुर्क , डुगडुगी बजकर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की, UP टॉप 50 माफिया की लिस्ट में शामिल है गब्बर, कोतवाली देहात के रायपुर राजा में मकान कुर्क, गब्बर सिंह की पत्नी सारिका के नाम है मकान, डीएम ने मकान कुर्क करने का दिया था आदेश.


➡गोरखपुर- छठ त्यौहार के मद्देनजर DM और SSP ने किया निरीक्षण, राजघाट क्षेत्र के गुरुगोरक्षनाथ घाट का किया निरीक्षण, DM ने घाटों की साफ सफाई,गोताखोरों की जानकारी ली, SSP ने सुरक्षा और बैरिकेडिंग की जानकारी ली, किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होगी-DM, पुलिस की मौजूदगी के साथ NDRF की तैनाती होगी-SSP, नगर आयुक्त,ADM सिटी, ADM वित्त रहे मौजूद, CO कोतवाली और SO राजघाट रहे मौजूद


➡प्रयागराज - सपा नेता इरफान सोलंकी से जुड़ी बड़ी खबर, HC में इरफान सोलंकी,यूपी सरकार की अपील पर सुनवाई, इरफान सोलंकी की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई हुई, HC ने याची अधिवक्ता को अपील में संशोधन का आदेश दिया, कल सुबह 10 बजे फिर होगी मामले की सुनवाई, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने सरकार का पक्ष रखा


➡प्रयागराज - यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी ख़बर, पीसीएस 2024 की प्री परीक्षा की तारीख घोषित, 7, 8 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी प्री परीक्षा, सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे के बीच पहली पाली की परीक्षा, दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच दूसरी पाली की परीक्षा, आरओ एआरओ 2023 की प्री परीक्षा की तारीख भी घोषित,l 22, 23 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा, दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा 


➡कानपुर - नवविवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, सास बुलाने गई तो फंदे पर लटकती मिली, सुसाइड नोट में लिखा गलती की सजा खुद को दे रही हूं, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए, घाटमपुर थाना क्षेत्र पतारा के जगदीशपुर गांव मामला


➡महराजगंज- आत्महत्या कर रही युवती को पुलिस ने बचाया, फाटक तोड़कर पुलिस ने युवती को सकुशल फंदे से उतारा, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवती को फंदे से उतारा, अस्पताल में युवती का इलाज कराकर पुलिस ने की काउंसलिंग, भाई से कहासुनी के बाद नाराज युवती ने उठाया था कदम, चौकी प्रभारी अखिलेश यादव और उनकी टीम की हुई सराहना, भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव का मामला.


➡बरेली- गोलियों से भूनकर किसान की हत्या, शहर से गांव लौटते समय हत्यारों ने की हत्या, हमलावरों ने मृतक पुष्पेन्द्र के सीने में मारी 4 गोलियां, मृतक के भाई की पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी हत्या, हत्यारोपी हिस्टीशीटर को पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, मृतक पुष्पेन्द्र के भाई की हत्या का आने वाला था फैसला, एसएसपी, एसपी उत्तरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, भुता के बरेली बीसलपुर रोड के पढोली गांव के पास की घटना.


➡मेरठ- पति का पत्नी पर सिपाही से अवैध संबंध के आरोप का मामला, पत्नी ने पति के खिलाफ पहले कर रखी है शिकायत, पति को मानसिक रूप से बीमार बता की थी शिकायत, मानसिक बीमारी के इलाज के कागज़ भी पुलिस को दिये, झूठे इल्ज़ाम लगा, पति करता है मारपीट-पत्नी, पति ने आज आरोप लगा SSP से की थी शिकायत, सरूरपुर थाने में तैनात सिपाही पर लगाए थे आरोप.


➡एटा - खेत की नाप करने गई राजस्व टीम, पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने राजस्व टीम को खेत की पैमाइश करने से रोका, महिलाओं ने चकबंदी विभाग की टीम की जरीब को खींचकर तोड़ा, महिलाओं ने अभद्रता करते हुए टीम पर दराती से बोला हमला, सरकारी जमीन की पैमाइश करने गईं थी चकबंदी विभाग की टीम, लेखपाल ने दबंग महिलाओं के खिलाफ थाने में दी तहरीर, एटा - कोतवाली जलेसर क्षेत्र के नगला मौजी गांव का मामला.


➡अयोध्या- अयोध्या में विवाहिता की निर्मम हत्या से सनसनी, विवाहिता की सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या,  प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या की आशंका, मायके में रह रही थी विवाहिता,पुलिस जांच में जुटी, थाना बाबा बाजार के बहापुर गांव का मामला।


Share:

तांत्रिक के चक्कर में आकर देसी शराब कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर की हत्या,खुद भी संदिग्ध हालत में मिला मृत

 





वाराणसी। भदैनी इलाके में एक युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़ कर भागा हुआ है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर है।

 भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी, वहीं, राजेंद्र घर से गायब था। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी प्रगति की राह में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं, इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। पुलिस राजेंद्र के साथ ही तांत्रिक की भी तलाश शुरू कर दी है, राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है। उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं, वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है। दूसरी तरफ, पुलिस और जानकारी इकट्ठा करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है। वह जेल में सजा काटकर आया है, यह उसकी दूसरी पत्नी थी। वहीं, मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी पहुंच गए। पूछताछ के साथ ही भेलूपुर पुलिस आरोपी राजेंद्र गुप्ता का और इतिहास खंगाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि वह तांत्रिक कौन था जिससे राजेंद्र मिलता-जुलता था।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- DGP चयन पर यूपी सरकार के फैसले पर सवाल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने की व्यवस्था, स्थायी पद देने की व्यवस्था बनाई जा रही, व्यवस्था बनाने वाले खुद 2 साल रहेंगे या नहीं? - अखिलेश

कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम लेने की कोशिश तो नहीं, दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0 - अखिलेश यादव


➡लखनऊ- विवाद में फंसीं योजनाएं, नहीं मिल रहे प्लॉट, जमीन के मुआवजे के लिए चल रहा विवाद, किसानों का चल रहा एलडीए से विवाद, वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, मोहान रोड योजना शामिल


➡झारखंड- झारखंड के कोडरमा में CM योगी आदित्यनाथ, डबल इंजन की सरकार से विकास होगा, जहां BJP की सरकारें वहां विकास हुआ, बीजेपी ने विकास का एक मॉडल दिया, कांग्रेस सत्ता में रही देश में कुछ नहीं किया, गरीबों के लिए ईमानदारी से योजना नहीं चलाई, मोदी जी ने कहा, सबका साथ सबका विकास, BJP ने आस्था, विरासत का सम्मान किया, देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते, आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं, पाकिस्तान भारत का नाम सुनकर कांपता है, पाकिस्तान UN में कहता है, भारत हमला कर सकता है, सरकार ऐसी ही होनी चाहिए जिससे दुश्मन डरे, मोदी जी ने कश्मीर की समस्या का समाधान किया, भाजपा ही माफिया का इलाज है


➡हमीरपुर- ओवर लोड ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, कानपुर किया गया रेफर, हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे का मामला


➡संभल- जिले के 68 तीर्थ 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा आज से शुरू, 24 कोसीय परिक्रमा के बीच बीच टेंट लगा कर किया गया भक्तों के रुकने का प्रबंध


➡कन्नौज- सैनी समाज ने मां के जागरण का कराया आयोजन, आयोजन में हजारों की तादाद में जुटे सैनी समाज के श्रद्धालु


➡जालौन- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की घटना, दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का भी आरोप, कोचिंग टीचर उसके दोस्त और एक अज्ञात पर केस, कुठौंद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस लिखा


➡रायबरेली- नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, हादसे में युवक के चेहरे, सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज जारी, मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर की घटना


➡लखीमपुर- सदर कोतवाली पुलिस का पकड़ा गया जुआ चर्चा में, 16 जुआरी पकड़े थे, ढाई लाख बरामदगी दिखाई थी, पकड़े गए आरोपियों ने कहा, 9 लाख रुपए पकड़े गए थे, पकड़े गए आरोपियों के खुलासे से सदर पुलिस पर सवाल, सिपाहियों पर रास्ते में ही तीन लाख छीनने का आरोप, चर्चा में मामला,अब कोतवाली की क्राइम ब्रांच धमका रही, पुलिस के पक्ष में न बोलने पर गैंगस्टर लगाने की धमकी, आरोपी और सिपाहियों से बातचीत का वीडियो भी वायरल


➡बरेली- लिव इन में रह रही नर्स को प्रेमी ने चाकू से गोदा, बरेली के मेडिकल कॉलेज में नर्स पर जानलेवा हमला, कई साल से शादीशुदा प्रेमी के साथ थे नर्स के सम्बंध, नर्स ने प्रेमी पर पत्नी को तलाक देने को दबाव बनाया 

गुस्से में प्रेमी ने चाकू मारकर नर्स को घायल किया, सीमा के विवाद में उलझी रही दोनों थानों की पुलिस, हमलावर प्रेमी व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, हमलावर प्रेमी की तलाश में जुटी स्थानीय पुलिस, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बड़े बाईपास की घटना


➡कन्नौज- बहन को फोन देने की शिकायत करना पड़ा महंगा, शिकायत करने गए युवक के साथ जमकर मारपीट, फोन देने वाले ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, युवक को बचाने आई मां, दादी,भाई के साथ मारपीट, मारपीट के दौरान चारों लोगों के आई गंभीर चोटें

ठठिया थाना क्षेत्र के हिसाम्मूदीनपुर गांव का मामला


➡अयोध्या- जिले में धान खरीद केंद्र तैयार, किसानों का इंतजार, पंजीकरण के बाद टोकन जारी, अब किसानों के आने का हो रहा इंतजार


➡अयोध्या- आतिशबाजी स्टॉक में एक करोड़ की गड़बड़ी, 12 लाख जमाना, स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन ने बहराइच में आतिशबाजी के प्रतिष्ठान पर की थी छापेमारी , तीन वित्तीय वर्ष से हो रही थी चोरी


➡अयोध्या- जिला अस्पताल में रोगियों की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में किया जा रहा इजाफा, खुलेगी एनसीडी क्लीनिक, बुजुर्गों के इलाज के लिए बनेगा जिरियाट्रिक वार्ड


➡अलीगढ़- सरकारी एम्बुलेंस से परिवार महिला को लेकर पहुंचा अस्पताल,महिला द्वारा घरेलू विवाद में विषाक्त पदार्थ खाने की जताई जा रही आशंका, इगलास थाना इलाके के हीरा नगला का मामला


➡दिल्ली- यूपी में DGP चयन पर यूपी सरकार का फैसला, आप सांसद संजय सिंह का बयान, अमित शाह अपना DGP नियुक्त करना चाहते हैं, योगी जी अपना DGP नियुक्त करना चाहते हैं, यह निर्णय योगी-शाह के बीच लड़ाई के कारण है।

Share:

देवरिया डिपो सहित प्रदेश के 15 बस डिपो अब निजी हाथों में,टेंडर के जरिए हुआ आवंटन

 लखनऊ।

देवरिया डिपो सहित रोडवेज ने पंद्रह डिपो निजी हाथों में सौंप दिए हैं।इन डिपो में बसों की मेंटीनेंस का काम अब निजी कंपनियां देखेंगी।अवध डिपो के अतिरिक्त नजीबाबाद,हरदोई, जीरो रोड,ताज डिपो,देवरिया, साहिबाबाद,वाराणसी कैंट, सुल्तानपुर,झांसी,बलिया,बांदा, बदायूं,हटावा और बलरामपुर डिपो शामिल हैं।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि रोडवेज कार्यशालाओं की दक्षता बढ़ाने के मंतव्य से 19 डिपो के वर्कशॉप को आउटसोर्सिंग के जरिए टेंडर किया गया था।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*मंगलवार, 05 नवम्बर 2024 


🔸उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी 50 यात्रियों से भरी बस, 36 की मौत


🔸Canada : कनाडा में मंदिर हमले से भारतीय समुदाय में बढ़ी चिंता, सरकार ने की सख्त निंदा


🔸Agra Plane Crash: आगरा में एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान


🔸कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने तय किए आरोप, संजय रॉय बोला- मैं निर्दोष हूं


🔸बेंगलुरु में दोस्तों की शर्त के कारण युवक की मौत:ऑटो रिक्शा दिलाने का लालच देकर पटाखे के डिब्बे पर बिठाया, ब्लास्ट के कारण गई जान


🔸CJI चंद्रचूड़ बोले-मेरे रिटायरमेंट के बाद कोर्ट सुरक्षित हाथों में:राजनीति में परिपक्वता जरूरी; जजों पर संदेह करना व्यवस्था को बदनाम करने जैसा


🔸विपक्षी सांसदों की वक्फ JPC से हटने की चेतावनी:आज लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे, समिति अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप


🔸राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 900 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग


🔸महाराष्ट्र चुनाव: 288 सीटों के लिए चुनावी मैदान में 4140 प्रत्याशी, 2019 की तुलना में 28% ज्यादा उम्मीदवार


🔸कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद: आज SC में चार याचिकाओं पर सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने HC के फैसले को दी है चुनौती


🔸प्रधानमंत्री मोदी भीड़ देख गदगद, विजय संकल्प सभा में नहीं पहुंच पाए 2 बीजेपी उम्मीदवार


🔸भारत की फटकार बाद बोले ट्रूडो- कनाडा के मंदिरों में हिंसा अस्वीकार्य


🔸छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान की पूरे देश में सराहना हो रही है : मोहन यादव


🔸‘आप' ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पर छठ पर्व में विघ्न डालने का आरोप लगाया


🔸Gujarat: खेलते-खेलते कार में लॉक हुए चार बच्चे, दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत


🔸Kota में एक और छात्र ने किया सुसाइड, किराये पर रहकर कर रहा था JEE की तैयारी


🔸धर्म बदलने वाले दलितों को लग सकता है झटका, आरक्षण देने के खिलाफ आयोग


🔸बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 941 अंक गिरकर 78,782 पर आया, निफ्टी 23,995 पर बंद


🔹हमने सपने में भी भारत को क्लीन स्वीप करने की कल्पना नहीं की थी : रॉस टेलर


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- DGP चयन पर यूपी सरकार के फैसले पर सवाल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने की व्यवस्था, स्थायी पद देने की व्यवस्था बनाई जा रही, व्यवस्था बनाने वाले खुद 2 साल रहेंगे या नहीं? - अखिलेश

कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम लेने की कोशिश तो नहीं, दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0 - अखिलेश यादव


➡लखनऊ- विवाद में फंसीं योजनाएं, नहीं मिल रहे प्लॉट, जमीन के मुआवजे के लिए चल रहा विवाद, किसानों का चल रहा एलडीए से विवाद, वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, मोहान रोड योजना शामिल


➡लखनऊ- पहली बार राजधानी का एक्यूआई 433 पहुंचा, दिवाली की रात अलीगंज में 400 था वायु गुणवत्ता सूचकांक, तालकटोरा क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खतरनाक, दिवाली के बाद शहर की हवा की सेहत बिगड़ी, आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर और होगा खराब


➡संभल- साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने आया बुजुर्ग चक्कर खा कर गिरा, बेहोशी की हालत में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, डॉक्टर ने किया बुजुर्ग को मृत घोषित, थाना धनारी क्षेत्र का मामला


➡संभल- जिले के 68 तीर्थ 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा आज से शुरू, 24 कोसीय परिक्रमा के बीच बीच टेंट लगा कर किया गया भक्तों के रुकने का प्रबंध


➡सहारनपुर- फर्जी दारोगा बनकर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने ठगी करने वाले फर्जी दारोगा को किया अरेस्ट, आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था, चेकिंग के दौरान वर्दी पहने फर्जी दारोगा को पकड़ा गया


➡रायबरेली-नेता विपक्ष राहुल गांधी का 1 दिवसीय रायबरेली दौरा आज,राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव,फुरसतगंज की जगह अब दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुचेंगे,लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचेंगे,आज सुबह 10:45 पर रायबरेली पहुचेंगे राहुल गांधी,डिग्री कालेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उदघाटन,11:10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी,11:15 पर PMJSY योजना के तहत बनी सड़क का लोकार्पण/शिलान्यास,11:30 पर बचत भवन में राहुल गांधी दिशा बैठक में होंगे शामिल, 2:30 बजे राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना


➡मेरठ- गंगा एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारे का विरोध, किसानों ने खड़खड़ी गांव में शुरू किया आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कई गांवों के किसान, 3 गांवों की 300 हेक्टेयर भूमि सरकार के निशाने पर, उपजाऊ जमीन पर कारखाने लगने से प्रदूषण होगा

प्रशासन ने बात नहीं मानी तो किसान संगठन आएंगे


➡रायबरेली- नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, हादसे में युवक के चेहरे, सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज जारी, मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर की घटना


➡बागपत- विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू कलह में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, बिनौली थाना क्षेत्र के चंदायन गांव का मामला


➡अमेठी -मत्स्य मंत्री संजय निषाद का अमेठी दौरा आज,विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री संजय निषाद,विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक


➡कन्नौज- बहन को फोन देने की शिकायत करना पड़ा महंगा, शिकायत करने गए युवक के साथ जमकर मारपीट, फोन देने वाले ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, युवक को बचाने आई मां, दादी,भाई के साथ मारपीट, मारपीट के दौरान चारों लोगों के आई गंभीर चोटें

ठठिया थाना क्षेत्र के हिसाम्मूदीनपुर गांव का मामला


➡मेरठ- पटाखा विक्रेताओं से दारोगाओं की कथित उगाही मामला,सीओ सदर-देहात की जांच में दोनों दारोगाओं की क्लीन चिट, मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि नहीं, वीडियो भी गलत, वीडियो में दारोगा-पब्लिक के बीच पिस्टल की खींचतान है,पुलिस स्क्रिप्ट में दारोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश हुई, पटाखा बिक्री की सूचना पर मौके पर गये थे दारोगा, कथित उगाही कांड में अब पब्लिक पर कार्रवाई की तलवार, परीक्षितगढ़ के गोविंदपुरी में 2 दारोगा बनाये गए थे बंधक


➡सोनभद्र- अज्ञात हमलावरों ने प्रधान के भाई की हत्या की, रेलवे ट्रैक पर मिला मृतक का अबूझ हाल में शव, शव देख परिजनों ने जताई हत्या करने की आशंका, घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हुए हमलावर, खून से लथपथ मिला शव,हत्या से इलाके में हड़कंप

सोनभद्र के शक्ति नगर थाना क्षेत्र की घटना


➡मेरठ- ज़मीन को लेकर दो पक्षों में पथराव,फायरिंग, फैसले के लिए चल रही पंचायत में ही बवाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पड़ोसी पर 12 गज़ ज़मीन कब्जाने का आरोप, घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, थाना लोहियानगर क्षेत्र के नरहेड़ा का मामला


➡बागपत- गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत का मामला, स्वास्थ्य विभाग ने सील की झोलाछाप की दुकान, 3 दिन पूर्व हुई थी इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के लाइनपार बस्ती का था मामला।


Share:

आज का राशिफल



      

 *05 नवम्बर 2024 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनने की उम्मीद। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


     

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 05 नवम्बर 2024*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 24:19 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 09:45 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* वणिज - 11:56 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* अतिगण्ड - 11:26 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 06:36

*🌄सूर्यास्त-* 17:32

*🌙चन्द्रोदय-* 10:05

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 09:45 तक

*🌛पश्चात्-* धनु

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 14:48 से 16:10

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 24:19 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय) , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:46 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:51 से 24:18 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमारयोग , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री प्रल्हाद महाराज काळे पुण्यतिथि - साखरखेर्डा (बलढाणा) , मराठी रंगभूमि दिवस , श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती , श्री अर्जुन सिंह जयन्ती , श्री चितरंजन दास जयन्ती , क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस , श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस व विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 24:43 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन ) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना)।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*वाक्संयमो हि नृपते!*

    *सुदुष्करमतो   मतः ।* 

 *अर्थवच्च विचित्रं च*

    *न शक्यं बहु भाषितुम्।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६

 *अर्थात्👉* 

        राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।


*5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1639 - मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।

1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1743 - बुध के पारगमन के समन्वित वैज्ञानिक टिप्पणियों का आयोजन यूसुफ-निकोलस ड्यूसेलेल ने किया।

1773 - जॉन हेनकॉक बोस्टन शहर की बैठक में मध्यस्थ के रूप में चुने गए, जो यह हल करता है कि जो कोई चाय अधिनियम का समर्थन करता है वह "अमेरिका का शत्रु है "।

1780 - कर्नल लाबाल्म के तहत फ्रांसीसी-अमेरिकन बल को मियामी चीफ लिटिल टर्टल द्वारा पराजित किया गया।

1781 - जॉन हंसन ने अमेरिका के पहले संकलित कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की।

1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।

1812 - अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जेम्स मैडिसन ने डेविट क्लिंटन को हराया।

1824 - रेंससेलयर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, अंग्रेजी भाषी दुनिया में पहला तकनीकी विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में ट्रॉय, में स्थापित किया गया।

1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

1872 - उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।

1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया


1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।

1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा हुई।

1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।

1920 - इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।

1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।

1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।

1930 - अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।

1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।

1951 - नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1985 - 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।

2001 - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

2004 - गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।

2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।

2007 - चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

2012 - सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।

2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।

2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

2013 - विधेयक डे ब्लासिओ न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए।

2019 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वॉएजर-2 (Voyager 2) सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का दूसरा अंतिरक्ष यान बना।

2020 - भारत के उपराष्ट्रपति ने वर्चुअल तरीके से अंतर्राष्ट्रीय ‘सतावधानम’ (International ‘Satavadhanam’) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2020 - भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया गया।

2020 - तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली (John Pombe Magufuli) ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

2021 - चीन ने उत्तरी शांक्सी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दुनिया का पहला पृथ्वी-विज्ञान उपग्रह, Guangmu या SDGSAT-1 अंतरिक्ष में भेजा।

2021 - भारत का पहला रूफटॉप ड्राइव-इन थिएटर मुंबई में लॉन्च किया गया।

2021 - मेघालय कैबिनेट ने “मैरांग सिविल सब-डिवीजन” को एक पूर्ण जिले का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2022 - कर्नाटक के बीदर में ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हुई व 11 घायल हुए।

2022 - रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।

2022 - 7वां भारत जल सप्ताह-2022 समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।

2022 - रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।

2023 - नेपाल में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - बर्थडे पर विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक लगाया व सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा सैकड़े की बराबरी की।


*5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ (1869 का भी वर्णन मिलता है)।

1917 - बनारसी दास गुप्ता - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।

1921 - उदयराजसिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

1930 - अर्जुन सिंह - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।

1938 - सुहास पांडुरंगब सुखात्मे एक भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष।

1988 - विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के एक दिवसीय , टेस्ट व टी 20 आई फॉर्मेट के क्रिकेटर।

1992 - अथिया शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।


*5 नवंबर को हुए निधन👉*


1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।

1915 - फ़िरोजशाह मेहता - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।

1950 - फ़ैयाज़ ख़ाँ - ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक।

1982 - विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।

1995 - इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।

1998 - नागार्जुन प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि ।

1999 - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।

2008 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।

2011 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।

2013 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

2019 - मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन।

2020 - बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुदर्शन रतन का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

2022 - देश के पहले मतदाता (1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में) 105 वर्षीय श्याम सरन नेगी का निधन हुआ।

2023 - ओपेरा गायक राइलैंड डेविस (80) का निधन हुआ।


*5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री प्रल्हाद महाराज काळे पुण्यतिथि - साखरखेर्डा (बलढाणा)।

🔅 मराठी रंगभूमि दिवस।

🔅 श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती।

🔅 श्री अर्जुन सिंह जयन्ती।

🔅 श्री चितरंजन दास जयन्ती।

🔅 क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस।

🔅 श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस।

🔅 विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी । 🌻


Share:

सोमवार, 4 नवंबर 2024

डीएम ने छठ पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया

 


*छठ पूजा के लिए 57 मजिस्ट्रेट तैनात*


 देवरिया (सू0वि0), 04 नवंबर। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्या मित्तल ने छठ पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से 57 अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई है। उन्होंने  कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, वे अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँचे और ड्यूटी वाले दिन से पहले अपने स्थान पर जाकर वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं का अवलोकन कर लें।

        जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित बीडीओ एवं एडीओ (पंचायत) आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के प्रभारी होंगे। इन व्यवस्थाओं में प्रकाश, पेयजल, गहरे पानी में जाने से बचाव के लिए बैरीकेडिंग, सफाई, नदी या तालाबों के पास छठ के आयोजन स्थलों पर नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा/ड्रोन कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फ्लेक्सी बैनर युक्त पंडाल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पंडाल में संबंधित अधिकारी का नाम, पदनाम, और मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम, एंबुलेंस और डॉक्टर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।

       त्योहार को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तहसील सदर के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), तहसील सलेमपुर और भाटपार रानी के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व), तथा तहसील बरहज और रुद्रपुर के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी छठ पूजा स्थलों पर समन्वय स्थापित करें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ पूजा का आयोजन सुनिश्चित करें।

         नगर पालिका परिषद देवरिया, गौरा बरहज, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, सलेमपुर, भटनी, लार, मझौलीराज, भाटपाररानी और बरियारपुर में विभिन्न घाटों और पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जो वहां की व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र के पूजा स्थलों पर भी मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जो सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखेंगे।

        जिला मजिस्ट्रेट ने 10 अतिरिक्त रिजर्व मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं ताकि आपात स्थिति में सहायता की जा सके।


Share:

डीएम ने रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरौना में स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण

 





  देवरिया 4 नवंबर।      जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत आज रुद्रपुर तहसील अंतर्गत सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर छठ घाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

         जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष इतंजाम किए जाएंगे। इस संबन्ध में 57 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया हैं। ईओ, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि वे पूजा स्थल,घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब, नदी में बैरिकेडिंग, नदी घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।   

         जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कर ली जाए, जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। समस्त छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचाया जा सके। उन्होंने तालाब, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया।

         पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों की सतत निगरानी की जाएगी। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा , ईओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


*डीएम एवं एसपी ने छठ पूजा के दृष्टगत किया हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, गायत्री मंदिर एवं परमार्थी पोखरा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

    जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज शहर के विभिन्न छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने-जाने का रास्ता स्पष्ट होना चाहिए। इसके लिए आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग की जाये। तालाबों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, गोताखोर की उपलब्धता के संबन्ध में डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए।


Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 





देवरिया 04 नवंबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने देवरिया सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करना है, ताकि वे किसी भी सरकारी सेवा या कल्याणकारी योजना से वंचित न रहें।

         जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थीपरक योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरुस्ती जैसे मामलों का तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रह जाए। 

       कानून एवं व्यवस्था से संबंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने की। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि हर शिकायत पर मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि पीड़ित को न्याय मिले। 

         सदर तहसील में आयोजित इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से सबसे अधिक 30 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 10 पुलिस विभाग, 5 विकास विभाग, और 8 अन्य विभागों से जुड़ी थीं। इनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 47 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया, जिसमें निस्तारण की दिशा में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

          इस अवसर पर  विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

Share:

दीवानी न्यायालय में 08 नवंबर को छठ पर्व पर अतिरिक्त अवकाश घोषित

 

देवरिया (सू0वि0), 04 नवंबर। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने बताया है कि सचिव/मंत्री, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, देवरिया के प्रस्ताव द्वारा यह कहा गया है कि 07 व 08 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। 08 नवंबर, दिन शुक्रवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

       प्रशासनिक आदेश के तहत 07 नवंबर को छठ पूजा के लिए पहले ही स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका है। उसी क्रम में 08 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को भी छठ पर्व पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन दीवानी न्यायालय, देवरिया के समस्त न्यायालय एवं कार्यालय बंद रहेंगे।

Share:

भारत निर्वाचन आयोग ने अचानक से यूपी में उप चुनाव की तारीख बदल दी

 ब्रेकिंग न्यूज़।  

 


अब 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को यूपी की 9 विधान सभा सीटों पर वोटिंग होगी।मतदान की तिथि अचानक तब बदली गई जब नामांकन की प्रक्रिया काफी पहले पूर्ण हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के बाद इतने बड़े पैमाने पर मतदान की तिथि बदलने का चलन नहीं रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी भी लगभग पूरी कर ली थी। नेताओं के प्रचार कार्यक्रम के बीच आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव करके इसे अब 20 नवंबर कर दिया है।

Share:

मायावती ने विपक्ष पर क्या कहा, चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी तो भाजपा जुगाड़ की राजनीति‌ में जुट जाती है

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है।उपचुनाव को लेकर यूपी का सियासी पारा हाई है।पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रही हैं। पोस्टर वार भी जारी है।इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। मायावती ने कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं,भाजपा और कांग्रेस महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करने में व्यस्त हैं।

    पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय ये पार्टियां चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ नकारात्मक राजनीति में व्यस्त हैं।इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गए वादे ईमानदारी से पूरे नहीं किए जा रहे हैं। क्योंकि वादे केवल लोगों को गुमराह करने के लिए किए जाते हैं। सरकार बनने के बाद नेता इसे भूल जाते हैं।

   पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों पर खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में वादाखिलाफी के आरोप लग रहे हैं।यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनने के बाद भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जुगाड़ की राजनीति में लग जाती है।मायावती ने कहा कि बसपा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बल्कि करोड़ों गरीब,उत्पीड़ित और बेरोजगार लोगों के लिए ईमानदारी से काम करती है। 

‌   पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि आज करोड़ों लोगों का जीवन व्यापक गरीबी,बेरोजगारी,महंगाई,कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,

बिजली,स्वच्छ पानी और कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से जूझ रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। 

    मायावती ने कहा कि आमजन को रोजगार की सख्त जरूरत है।मायावती ने दावा करते हुए किया कि उनकी सरकार द्वारा प्रदान की गई नौकरियों की संख्या अब तक सपा और भाजपा सरकारों द्वारा प्रदान किए गए संयुक्त रोजगार से अधिक है।

Share:

उत्तरप्रदेश कैबिनेट बैठक,महत्वपूर्ण बिंदु

 ब्रेकिंग






*★27 प्रस्ताव को मंजूरी*


*●जलशक्ति विभाग*


•मध्य गंगा नहर परियोजना के द्वितीय चरण पुनरीक्षण प्रस्ताव को मंजूरी संभल अमरोहा मुरादाबाद के 1850 ग्राम लाभान्वित होंगे


•ललितपुर में भौरट बांध परियोजना के द्वितीय पुनरीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी


•केन बेतवा लिंक परियोजना हेतु प्रस्ताव को स्वीकृति, बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त क्षेत्र को लाभ प्राप्त होगा


*●पशुपालन विभाग*

•प्रदेश में पशु चिकित्सको की कमी को पूरी करने के लिए  पशुपालन पाठ्यक्रम हेतु डिप्लोमा,सर्टिफिकेट कोर्स हेतु नीति तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी.


*●आबकारी विभाग*

•शीरा नीति- उत्तरप्रदेश शीरा नीति 2024-25 के प्रस्ताव को मंजूरी,1 नवम्बर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 के शीरा वर्ष हेतु शीरा रिजर्वेशन को मंजूरी,19% शीरा रिजर्वेशन स्वीकृति


*●उच्च शिक्षा विभाग*


•उत्तरप्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग हेतु नियमावली उत्तरप्रदेश सहायता प्राप्त महाविद्यालय अध्यापक स्थानांतरण नियमावली 2024 को मंजूरी, महाविद्यालय में न्यूनतम तैनाती के 5 वर्ष को घटाकर 3 वर्ष किया गया.


•उत्तरप्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 में संशोधन को मंजूरी,अन्य प्रदेशों के शिक्षण संस्थाओं को प्रदेश में स्थापित होने का अवसर


•लखनऊ में अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर स्थापना हेतु तहसील सरोजिनी नगर में चकरौली परगना बिजनौर में 2.3239 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित कर उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी


•FDI नीति में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी.


•उत्तरप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2020 के अंतर्गत 300 करोड़ के निवेश के प्रोत्साहन प्रस्ताव को मंजूरी


*●वित्त विभाग*

•सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों हेतु उत्तरप्रदेश रिटायरमेंट बेनिफिट रूल्स 1961 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी,कोई सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद यदि अपने किसी नॉमिनी,वारिस को नही छोड़ता तो उसकी ग्रेच्युटी का पैसा सरकार को समाहित होता था,किंतु अब नए नीति अंतर्गत इसको बदलाव किये जाने प्रस्ताव को मंजूरी,अब यदि कोई व्यक्ति सक्षम न्यायालय से इस प्रकार की परिस्थितियों में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो उसे यह पैसा दे दिया जाएगा.


•जनपद बागपत में अंतराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र स्थापना हेतु प्रस्ताव को मंजूरी,बागपत तहसील के ग्राम हरियाखेवा में 1.069 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरण को मंजूरी


•प्रदेश के हेरिटेज इमारतों को संरक्षित करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप द्वारा डेवलप करने के प्रस्ताव को मंजूरी।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार





*1* 'रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में NDA की सरकार' मतदान से पहले गढ़वा में PM मोदी ने भरी हुंकार


*2* झारखंड में सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है झारखंड की जनता! आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है


*3* भ्रष्टाचार, पेपरलीक से लेकर परिवारवाद और झूठे वादों तक, झारखंड में सोरेन सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी


*4* मोदी झारखंड में भ्रष्टाचार पर बोले, हेमंत का जिक्र नहीं, JMM, राजद-कांग्रेस को परिवारवादी कहा, पर भाजपा ने 18 सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को उतारा


*5* यूपी, पंजाब, केरल में उपचुनाव की तारीख बदली, 14 सीटों पर अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग, त्योहारों की वजह से शेड्यूल बदला


*6* उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत, कई घायल,उत्तराखंड में 36 मौतों की जांच के आदेश, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारी निलंबित


*7* अल्‍मोड़ा बस हादसा: एक साथ 36 शव देख दहल गए लोग, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख


*8* महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर ECI ने लिया एक्शन


*9* जम्मू-कश्मीर -विधानसभा में पीडीपी के अनुच्छेद 370 हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, स्पीकर चुने अब्दुल रहीम राथर


*10* वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार से पूछा-सुप्रीम कोर्ट का सवाल- दिल्ली में पटाखे क्यों चले, सरकार-पुलिस एक हफ्ते में बताए- बैन क्यों नहीं रहा, अगली दिवाली के लिए क्या प्लान


*11* जम्मू-कश्मीर से बेखबर, बस चुनाव पर नजर; आतंकी हमले को लेकर उद्धव सेना का मोदी सरकार पर हमला


*12* शेयर बाजार में बिकवाली हावी; सेसेंक्स-निफ्टी फिसले, निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये का नुकसान

*13*मंदिर पर हमला कायराना, ऐसे कृत्य डिगा नहीं सकते; कनाडा से तनाव के बीच पहली बार बोले पीएम मोदी

*14*इजरायल से खुन्नस के बीच ईरान ने यहूदी को फांसी पर लटकाया, दो साल से परिजन लड़ रहे थे इंसाफ की जंग*

Share:

वायु सेना का मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट ने कूदकर बचाई जान

 

आगरा।



हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले हैं। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिराया। यदि आबादी वाले हिस्से में विमान क्रेश होता तो बड़ी क्षति हो सकती थी।  



 आगरा। आगरा में सोमवार को वायु सेना का विमान मिग-29  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और को-पायलट ने कूदकर जान बचाई। वायुसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकि खराबी आने से ये हादसा हुआ। इस पूरा हादसे की जांच कराई जाएगी। 


दो किलोमीटर दूर मिले पायलट

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले हैं। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिराया। यदि आबादी वाले हिस्से में विमान क्रैश होता तो बड़ी क्षति हो सकती थी।  

पंजाब से भरी थी विमान ने उड़ान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मिग-29 विमान था, जो पंजाब के आदमपुर से उड़ा था। फिलहाल घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ है। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया है। 

बॉबी के खेत में गिरा विमान

थाना कागरोल क्षेत्र के गांव बघा और बहा के बीच में किसान बॉबी के खेत में यह विमान क्रैश हुआ है। स्थानीय निवासी अजय चाहर ने बताया कि आज का जला हुआ विमान उनके गांव नारोल के ऊपर होकर गुजरा था, पायलट की सूझबूझ से विमान गांव पर नहीं गिरा नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। 

दिए गए जांच के आदेश

भारतीय वायुसेना ने जारी बयान में कहा कि एक मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share:

कनाडा हिन्दू मंदिर हमले पर क्या बोले PM मोदी?


कनाडा में जानबूझकर हिन्दू मंदिर पर हमला किया गया!


मैं मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं।

हिंसा के ऐसे काम कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे।

Share:

महाकुंभ 2025 में गूगल नेवीगेशन का हो सकेगा इस्तेमाल

 प्रयागराज। 



नेवीगेशन को लेकर गूगल-मेला प्राधिकरण के बीच एमओयू


महाकुंभ की भव्यता को देख गूगल ने बदली अपनी पॉलिसी 


पहली बार अस्थायी शहर को नेवीगेशन के लिए किया इंटीग्रेट 


घाट, मंदिर, अखाड़े या किसी भी स्थान पर पहुंचना आसान 


नवंबर लास्ट,दिसंबर के पहले हफ्ते से मिलने लगेगी सुविधा.

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡रायबरेली- नेता विपक्ष राहुल गांधी का 1 दिवसीय रायबरेली दौरा कल, राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, फुरसतगंज की जगह अब दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुचेंगे, लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचेंगे, कल सुबह 10:45 पर रायबरेली पहुचेंगे राहुल गांधी, डिग्री कालेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उदघाटन, 11:10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी, 11:15 पर PMJSY योजना के तहत बनी सड़क का लोकार्पण/शिलान्यास, 11:30 पर बचत भवन में राहुल गांधी दिशा बैठक में होंगे शामिल, 2:30 बजे राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना.


➡लखनऊ -छठ पर्व की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, DCP,ADCP, प्रशासन की टीम पहुंची लक्ष्मण मेला मैदान, छठ पर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छठ पर्व आयोजन स्थल, घाट को लेकर देखी व्यवस्थाएं, नाव,बोट और जल पुलिस के साथ गोताखोरों की व्यवस्था, सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, CCTV और ड्रोन से पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी


➡लखनऊ-बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट, एजुकेशन हब बनते सरोजनीनगर के लिए नई उपलब्धि, केंद्रीय विवि की स्थापना के लिए भूमि आवंटन-राजेश्वर, चकौली में 2.3239 हेक्टेयर भूमि आवंटन को स्वीकृति, प्रदेश के युवाओं की गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित होगी.


➡लखनऊ- सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब सिर्फ 3 साल में मिलेगा ट्रांसफर का अवसर, मंत्रिपरिषद ने नई उच्चतर सेवा नियमावली को दी मंजूरी, नई नियमावली से स्थानांतरण की प्रक्रिया हुई सरल-पारदर्शी, सेवा काल में सिर्फ एक बार स्थानांतरण के हकदार होंगे शिक्षक, योगी सरकार के निर्णय से महिला शिक्षकों को मिलेगा लाभ.


➡लखनऊ- पशुपालन मंत्री धर्म पाल सिंह का बयान, पशुपालकों की आय बढ़ाने के हो रहे प्रयास-धर्मपाल, 4 बंद पड़े डेयरी प्लांट को PCDF शुरू करेगा-धर्मपाल, उपचुनाव के बाद सीएम के साथ होगी फाइनल बैठक, रोज़ाना 6 लाख लीटर दूध का बढ़ेगा उत्पादन-धर्मपाल, गोरखपुर, कानपुर और कन्नौज में बंद प्लांट होंगे संचालित, काशी में चलने वाले प्लांट के पैटर्न पर होगा संचालन


➡लखनऊ-उपचुनाव की तारीख बदलने पर अखिलेश यादव की पोस्ट, टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे- अखिलेश यादव, पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला-अखिलेश यादव, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख-अखिलेश यादव, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी-अखिलेश यादव , यूपी से लोग रोजगार के लिए बाहर जाते है-अखिलेश, दिवाली,छठ की छुट्टी पर वो यूपी आए हैं-अखिलेश, ‘उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालनेवाले थे’, ‘जैसे भाजपा को भनक लगी,उपचुनाव आगे खिसका दिया’, ‘जिससे छुट्टी ख़त्म हो,वो बिना वोट डाले ही चले जाएं, ये भाजपा की पुरानी चाल है, हारेंगे तो टालेंगे-अखिलेश


➡लखनऊ-झारखंड में चुनावी जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, कल झारखंड में चुनावी जनसभा करेंगे सीएम योगी, CM योगी की पहली रैली कोडरमा विधानसभा में होगी, तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी, CM योगी की तीसरी जनसभा आमबागान ग्राउंड में होगी


➡आगरा- आगरा में सेना का विमान क्रैश होने का मामला, एयरफोर्स का मिग- 29 विमान हुआ था क्रैश, ग्वालियर से लड़ाकू मिग-29 विमान ने भरी थी उड़ान, ग्वालियर बेस से चल रही थी एयर फोर्स की एक्सरसाइज, 1 पायलट ने सुरक्षित तरीके से विमान से किया इजेक्ट, इजेक्ट के बाद पायलट 3 किलोमीटर दूर पैराशूट से उतरा, सेना के अधिकारी, प्रशासन, पुलिस टीम मौके पर पहुंचे, IAF द्वारा हादसे का कारण पता लगाने के आदेश, कागारोल क्षेत्र के गांव बाग सोनिगा का मामला.


➡अम्बेडकरनगर-अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास का बड़ा बयान, कनाडा सरकार आतंकियों पर कार्यवाही करें- राजू दास, PM मोदी कार्रवाई के लिए कनाडा पर दबाव बनाए-राजू , कनाडा के प्रधानमंत्री भारत पर आरोप लगाते है-राजू दास


➡गाजियाबाद -सड़क पर खुलेआम गुंडई का वीडियो हुआ वायरल, सड़क पर आगे चल रही कार से युवक ने दिखाई पिस्टल, पीछे चल रहे कार सवार ने रिकॉर्ड किया वीडियो, सरेआम पिस्टल दिखाने का वीडियो हुआ वायरल


➡कन्नौज-कन्नौज में जय जय राम कथा की भव्य कलश यात्रा, प्रभु श्रीराम के साथ मां जानकी, लक्ष्मण और बजरंग बली , कथावाचक पंडित शांतनु महाराज रथ पर सवार हुए निकले, राम कथा पंडाल में हुआ कलश यात्रा का समापन, सरायमीरा स्थित मां काली दुर्गा मंदिर से निकली यात्रा


➡बस्ती-शासनादेश को दरकिनार कर सम्पन्न हुआ समाधान दिवस, पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी रहे नदारद , थानाध्यक्ष कोतवाली लालगंज, EO नगर पंचायत नगर नदारद, स्पष्ट आदेश के बाद भी नही पहुंचे अधिकारी की अवहेलना, SDM द्वारा नदारद अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी


➡कन्नौज -आलू मंडी में शुरू हुआ अन्य फसलों का व्यापार, धान, गेंहू सहित 50 तरह के उत्पादों का होगा व्यापार, आज एक ट्रक धान मंडी से भेजा गया हरियाणा, मंत्री असीम अरुण ने ट्रक को हरी झंडी दिखा किया रवाना, मंत्री बोले- उन्नत बीज देने वाली कम्पनियों को करेंगे आमंत्रित


➡कौशाम्बी- टॉयलेट प्रयोग न करने देने से नाराज महिला ने खाया जह, महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, महिला के परिवार में बना है कंबाइंड टॉयलेट, कंबाइंड टॉयलेट इस्तमाल करने को लेकर होता था विवाद, परिवार से परेशान होकर महिला ने खाया जहर, महेवाघाट थाना इलाके के सरसवा गांव का मामला.


➡संभल - बोलोरो मैक्स चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, कार चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, टायर चेंज करते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा, मैक्स चालक बरेली से सब्जी लेकर दिल्ली जा रहा था, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जुनावई थाना क्षेत्र के वैरपुर के पास की घटना.


➡बुलंदशहर- एक ही गांव के युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवती के आत्महत्या करने के 12 घंटे बाद युवक भी फंदे पर झूला, खुदकुशी करने वाले युवक-युवती बताए जा रहे हैं प्रेमी-प्रेमिका, अलग धर्मों से था दोनों का ताल्लुक, शवों का पोस्टमार्टम कराया, दोनों मृतकों के परिवारों ने थाने में नहीं दी कोई तहरीर- पुलिस, बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला.


➡अमरोहा- बदमाशों ने दिनदहाड़े हाईवे पर लूटे 6 लाख रुपये, हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से की लूट, अकाउंटेंट, बंदूक धारी गार्ड से 6 लाख रुपये लूटे, गार्ड के सिर पर पेचकस से वार कर किया घायल, बचाव में बंदूकधारी गार्ड ने भी बदमाशों पर की फायरिंग, घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, बदमाशों की धरपकड़ के लिए चारों तरफ पुलिस की नाकाबंदी , बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे पेट्रोल पंप कर्मी, गजरौला थाना क्षेत्र के भानपुर फाटक का मामला.


➡पीलीभीत- बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर,  टक्कर से चार माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, महिला के हाथ से छुटकर गिरा बच्चा, मौके पर मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, थाना बिलसंडा इलाके के खदनिया बाबा के नहर पुलिया की घटना. 


➡फर्रुखाबाद - वकील की दुकान पर शटर काटकर कब्जे का प्रयास, सूचना पर वकील परिवार के साथ मौके पर पहुंचा, एक दर्जन से अधिक दबंग बदमाशों ने मारपीट की, वकील और उसके परिजनों को लाठी-डंडों, तमंचे से पीटा, भरे बाजार में दबंगो ने महिलाओं को भी पीटा , बदमाशों ने सोने की चेन, 2 लाख का सामान लूटा , वकील, परिवारजनों ने भाग कर बचाई अपनी जान, सभी घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, थाना कमालगंज क्षेत्र के कस्बे का मामला.


➡मऊ - मेडिकल कराने आए बुजुर्ग की हालत बिगड़ी , आनन-फानन में किया गया सदर अस्पताल में भर्ती, गोवंशों पर पटाखा फोड़ने का विरोध करना पड़ा था भारी, दबंगों ने परिवार सहित पत्रकार की बर्बर पिटाई की थी, 4 दिन बाद भी दबंग के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं, गिरफ्तारी न होने से परिवार में भाई का माहौल -पीड़ित, जनपद मऊ के सदर अस्पताल का मामला.


➡अलीगढ़- गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, फायरिंग की घटना, दर्जन भर दबंगों ने युवक को पीटा, बचाव में आए लोगों के साथ भी की मारपीट, दबंगों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, एक युवक हाथ में गोली लगने से हुआ घायल, जेएन मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज जारी, ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के मानिक चौक की घटना.


➡प्रयागराज- जमीन विवाद में 2 लोगों की मौत का मामला, डीएम,एडिश्नल कमिश्नर के आश्वासन पर परिवार माना, दोनों मृतक के शव अंतिम संस्कार के लिए भेजे, दीपावली में विवादित जमीन पर जलाया था दीपक, दोनों पक्षों में मारपीट से 2 घायलों की मौत हुई थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को अरेस्ट किया.


➡ललितपुर- अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्रा की मौत, छात्रा के मोबाइल पर बात करते समय हुआ हादसा, एम्बुलेंस से आई थी अस्पताल, झांसी रेफर के दौरान मौत, सदर कोतवाली अंतर्गत NH 44 रोंडा के पास की घटना.


➡आगरा  -सेना का विमान हुआ क्रैश,  जमीन पर गिरते ही लगी आग, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान, सोंगा गांव के पास खाली खेतों में गिरा विमान, क्रैश होते ही विमान में लगी आग, आगरा के थाना कागारोल क्षेत्र का मामला।

Share:

सेना का विमान हुआ क्रेश,जमीन पर गिरते ही लगी आग

 आगरा ब्रेकिंग।





कागारौल के गांव सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिरा विमान,

पायलट सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान,


विमान से दो किलोमीटर दूर गिरे पायलट और उसका साथी,



Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789