Good Daily News...


सोमवार, 4 नवंबर 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-लोकभवन में आज 11 बजे से कैबिनेट बैठक, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, 2 दर्जन से अधिक प्रस्ताव बैठक में लाए जाएंगे, आबकारी, औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे, नई शीरा नीति, लैंड यूज नीति को मिल सकती है मंजूरी


➡लखनऊ-गाजियाबाद कोर्ट रूम की घटना ने बड़ा रूप धारण किया, आज हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच के वकीलों ने हड़ताल की, अवध बार एसोसिएशन आज न्यायिक कार्य से विरत , दिल्ली में भी वकीलों की हड़ताल आज के लिए प्रस्तावित, यूपी के अन्य जिलों की कोर्ट में वकीलों की हड़ताल, गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज और वकीलों में झड़प हुई थी, पुलिस ने बल प्रयोग किया था,वकीलों पर केस दर्ज हुआ है, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज हड़ताल पर हैं, आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे सभी अधिवक्ता, गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध , अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की वकीलों ने निंदा की, बार एसोसिएशन का न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला, मेरठ में आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, कोर्टवर्क बंद रहेगा, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसर, सिपाहियों पर एक्शन की मांग, बार काउंसिल ऑफ यूपी ने हड़ताल का एलान किया


➡लखनऊ-पटाखों के शोर से कुत्ते हुए खूंखार, धमाकों की आवाज से डॉग्स फियर हुआ डेवलप, बीते 48 घंटों में 250 लोगों को कुत्तों ने काटा, लोकबंधु में 48 घंटे में 24 डॉग बाइट केस पहुंचे, 48 घंटे में 112 लोग बलरामपुर अस्पताल पहुंचे, सिविल अस्पताल में 32 डॉग बाइट केस पहुंचे, पीड़ितों में बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा, तेज आवाज, ब्रीडिंग सीजन की वजह से कुत्ते खूंखार


➡लखनऊ-कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी - जयवीर, सभी 9 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है- जयवीर, अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाजवादी पार्टी में हैं- जयवीर, ये लोग बेनकाब हो चुके हैं - जयवीर सिंह


➡लखनऊ-कल गाजियाबाद जाएंगे अखिलेश यादव, उपचुनाव को लेकर बैठक करेंगे अखिलेश यादव, 12.30 बजे मसूरी में नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, इम्पीरियल्स गार्डन कल बैठक करेंगे अखिलेश यादव


➡लखनऊ-कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान, यूपी उपचुनाव पर बोले मंत्री संजय निषाद, विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है - संजय निषाद, ‘लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने नकारात्मक एजेंडा फैलाया’ 


➡लखनऊ- अवध बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष गणेश नाथ मिश्रा का बयान, अवध बार ने आज कार्य बहिष्कार किया, लखनऊ बेंच में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत, आगे की रणनीति को लेकर आज शाम बैठक होगी, मजबूती से पूरे प्रदेश में विरोध होगा - गणेश नाथ मिश्रा, गाजियाबाद के जिला जज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग


➡सीतापुर- जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एसपी चक्रेश मिश्रा ने यातायात का फीता काट कर किया शुभारंभ,हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूक ई रिक्शा को किया रवाना


➡आगरा- ट्रैफिक माह की आज से हुई शुरुआत, परेड ग्राउंड में ट्रैफिक पुलिस ने लगाई प्रदर्शनी, परेड ग्राउंड में बनाया आर्टिफिशियल चौराहा, एडीजी आगरा ने किया ट्रैफिक माह का शुभारंभ, सभी स्कूलों में जाकर करेगी बच्चों को जागरूक, एक माह तक चलेगा ट्रैफिक पुलिस का अभियान 


➡आगरा- संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, नाले में पड़े युवक को लोगों ने निकाला था बाहर, मरने से पहले का विडियो युवक का हुआ वायरल, कुछ लोगों पर पीटने का आरोप लगा रहा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला


➡कानपुर-IIT छात्रा सुसाइड केस में परिजनों को मिले सुराग, छात्रा के लैपटॉप में मिली संदिग्ध युवक की फोटो, युवक के बारे में परिजनों को नहीं कोई जानकारी, सुसाइड मामले में परिजनों ने शुरू की पड़ताल, फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट न आने पर शुरू की पड़ताल, मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिता ने दिया प्रार्थना पत्र, पुलिस की लापरवाही पर परिजनों ने जताया आक्रोश


➡शामली-हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई SOG टीम की पिटाई, भीड़ ने एक टीम को बंधक बनाकर जमकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर ला रही SOG पर हमला, भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर छुड़ाया, पुलिस वालों को पीटा, पुलिस में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

कई आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, शामली जनपद के झिंझाना का मामला


➡कानपुर-"फ्रूटोला" नाम की टॉफी खाने से मासूम की मौत, टॉफी गले में चिपकने की वजह से रुकी बच्चे की सांस, परिजनों ने टॉफी बनाने वाली कंपनी की शिकायत की,  कानपुर के साउथ जोन बर्रा थाना क्षेत्र का मामला


➡बाराबंकी -चोरों ने कोतवाली से चंद दूरी पर घर को बनाया निशाना, चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात को किया पार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, कोतवाली बदोसराय के सफदरजंग रोड का मामला


➡शामली -एसओजी टीम को बंधक बनाकर पीटने का मामला, शामली पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम का बयान, झिंझाना पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा- रामसेवक, ‘पुलिस पर हमले की घटना को लेकर पूछताछ जारी’, ‘हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई थी SOG टीम’, महिला, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर टीम को पीटा था, पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


➡गाजियाबाद-गाजियाबाद में वकीलों ने कचहरी का गेट किया बंद, वकीलों के हड़ताल की घोषणा के बाद गेट किया बंद, पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में किया मेन गेट बंद , भारी संख्या में पुलिसबल तैनात, CPMF भी तैनात , वकीलों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ


➡मुजफ्फरनगर -शहीद जवान का पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर पहुंचा, जवान विवेक देशवाल का गांव में होगा अंतिम संस्कार, हजारों की तादाद में क्षेत्रवासियों ने की पुष्पवर्षा, 2015 में आर्मी में भर्ती हुआ था शहीद जवान विवेक , आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान J&K में शहीद हुए विवेक


➡वाराणसी-कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की आलोचना, अखिल भारतीय संत समिति ने की आलोचना, मंदिरों पर हमले को बताया संतों ने साजिश, महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का बयान, ‘भारत के शांति, सौहार्द पर कनाडा ने किया हमला’, भारत सरकार मामले का संज्ञान ले- सरस्वती


➡बरेली-बरेली के जालसाज गोला बंधुओं पर लगेगा गैंगस्टर, आईसीएल कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगे , जालसाज आरके गोला जेल में, भाई अवधेश गोला फरार, कई राज्यों में निवेशकों को बनाया ठगी का शिकार, गोला बंधु, साथियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई , फरार अवधेश गोला की पुलिस ने तलाश की तेज, प्रेम नगर थाने से जेल गया था आर के गोला 


➡बरेली-बरेली में भैंसा फाइट पर भड़की मेनका गांधी, बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता पर जताई नाराजगी , बरेली कैंट में कराई गई थी भैंसा फाइट, लाठियों से पीटकर आपस में लड़ाए गए बेजुबान,  सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, पीएफए वर्कर ने मेनका गांधी को दी जानकारी, मेनका ने कहा भैंसों की लड़ाई को पहले बंद करो, भैंसा फाइट के आयोजकों पर होगी कार्रवाई- मेनका, कैंट क्षेत्र के सदर बाजार के गोकुल नगरी का मामला


➡बुलंदशहर-बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का बयान, आज प्रदेश भर के वक़ील रहेंगे हड़ताल पर-शिव किशोर गौड़, लाठीचार्ज का विरोध प्रदर्शन करेंगे आज- शिव किशोर गौड़, आपातकालीन बैठक कर लिया था निर्णय- शिव किशोर गौड़, गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध - शिव किशोर गौड़, समिति आज रिपोर्ट देगी फिर आगे कार्रवाई करेंगे- शिव किशोर गौड़


➡मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 घंटे तक फंसे रहे लोग, वीकेंड और भाई दूज के पर्व को लेकर लगा जाम, भीषण जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 2 से 3 किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की कतार, शाम 5 से लेकर रात 10 बजे तक फंसे रहे लोग, टोल से प्रतिदिन 16 से 19 हजार वाहन गुजरते हैं, टोल कर्मचारियों ने वाहनों को निकालने की कोशिश की


➡बरेली-ग्राम प्रधान के बेटे की शादी में बार बालाओं के डांस का मामला, मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, ग्राम प्रधान हारिस समेत 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज, डांस के दौरान मंच से अवैध हथियार से हुई थी फायरिंग, प्रधान के बेटे की शादी में दबंग जमकर लुटा रहे थे पैसे, फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धंतिया गांव का मामला


➡अल्मोड़ा -अल्मोड़ा बस हादसे में सीएम ने कार्रवाई की, पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित , मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद, घायलों को 1-1 लाख की मदद देने का एलान, कुमाऊं कमिश्नर ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए


➡देहरादून-अल्मोड़ा बस हादसे की CM ने जानकारी ली, सचिव आपदा प्रबंधन, कुमाऊं कमिश्नर से CM ने बात की, डीएम अल्मोड़ा से सीएम धामी ने फोन पर बात की, राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के CM ने निर्देश दिए


➡देहरादून-अल्मोड़ा बस हादसे की CM ने जानकारी ली, सचिव आपदा प्रबंधन, कुमाऊं कमिश्नर से CM ने बात की, डीएम अल्मोड़ा से सीएम धामी ने फोन पर बात की, राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के CM ने निर्देश दिए


➡अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में मार्चुला के पास बस खाई में गिरी, हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत , बस में 42 यात्री सवार थे, कई लोग गंभीर घायल, SSP अल्मोड़ा समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद, SDRF की टीमें, पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौजूद,   मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद, रेस्क्यू कार्य जारी, हादसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, गढ़वाल से चलकर रामनगर जा रही थी बस, UK12PA0061 नंबर की बस खाई में गिरी।

Share:

यूपी विस उपचुनाव के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी,पीएम मोदी और जेपी नड्डा से की मुलाकात,अटकलों का बाजार हुआ गर्म

 





नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।इसी बीच अचानक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।उपचुनाव की पूरी बागडोर संभाल रहे सीएम योगी रविवार को दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी यूपी सदन गए और फिर वहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए निकले।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी से सीएम योगी मुलाकात लगभग सवा घंटे तक हुई।इस मुलाकात की कोई पुख्ता वजह तो सामने नहीं आई है,लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी की सियासत से जुड़े मुद्दे पर पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच अहम बातचीत हुई होगी।विधानसभा उपचुनाव और प्रशासन से जुड़े मुद्दे भी इस बातचीत में शामिल हो सकते हैं।


*सीएम योगी जेपी नड्डा से की मुलाकात* 


सीएम योगी की यह मुलाकात केवल पीएम मोदी तक ही सीमित नहीं रही।पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे।नड्डा से मुलाकात पर सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि दोनों नेताओं के बीच उपचुनाव और पार्टी संगठन के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


*विस उपचुनाव के बीच दौरे से सियासी गलियारों में बढ़ी सरगर्मी*


सीएम योगी के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।इस मुलाकात को लेकर कयास लगाने का सिलसिला जारी है।सीएम योगी के दिल्ली दौरे की अहमियत इसलिए बढ़ गई है क्योंकि यूपी में मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकर नगर) और मझवां (मिर्ज़ापुर) में विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं।माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर मंत्रणा के लिए सीएम योगी दिल्ली पहुंचे। हालांकि उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। लोकसभा चुनाव के बाद यूपी के नतीजों को लेकर पार्टी के अंदर हुई खटपट के बाद सीएम योगी ने यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कमर कस ली थी।अब सबकी निगाहें उपचुनाव पर है।


*तरह-तरह की अटकलें*


सीएम योगी के दिल्ली आने की वजह कुछ और भी हो सकती है।ऐसी भी चर्चा है कि यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होने हैं। इसके अलावा पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होना है।चूंकि योगी योगी आदित्यनाथ दल के बड़े नेताओं में से एक हैं और देश के सबसे बड़े राज्य के सीएम हैं तो पार्टी किसी संभावित चर्चा के लिए उन्हें बुला सकती है। इस तरह से सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। जल्द ही सीएम योगी के इस दौरे का राज सामने आने के आसार हैं।

Share:

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना,कहा- भाजपा राज में मीडिया के मनोबल के एनकाउंटर का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।अखिलेश यादव ने कहा कि एक पत्रकार की हत्या और पत्रकारों को निर्वस्त्र करके पीटना मीडिया के मनोबल के एनकाउंटर का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। 


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट‌ कर कहा कि एक पत्रकार की हत्या,पत्रकारों पर दबाव बनाना,पत्रकारों को महीना बांधना,पत्रकारों पर एफआईआर कराना,पत्रकारों को निर्वस्त्र करके मारना,पत्रकारों को अवांछित पेयपान कराना, भाजपा राज में मीडिया के मनोबल के एनकाउंटर का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। 


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र करके पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो हमारपुर जिले का बताया जा रहा है। अखिलेश यादव के पोस्ट करने के बाद लोग इस पर कमेंट करके अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।  


इससे दो दिन पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फतेहपुर जिले में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में योगी सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि उप्र में अतिभ्रष्ट शासन के चिराग के नीचे भ्रष्ट प्रशासन का अंधेरा नहीं, अंधेरगर्दी है। फतेहपुर में ANI के एक पत्रकार की चाकू-गोली मारकर की गई हत्या यूपी को भाजपा के शासनकाल में अंधेरनगरी बनाने में एक और काले अध्याय के रूप में जुड़ गई है। 


अखिलेश यादव ने कहा था कि उप्र में जनता देख रही है कि किस तरह हर शहर, गली, मोहल्ले में जमीनों पर कब्जे, प्लाटिंग, रंगदारी-वसूली में भाजपाई लोग संलिप्त हैं। हर अपराध और गोरखधंधे के पीछे शासन से नालबद्ध संबंध रखने वाले भाजपा के ही गुर्गे हैं। भाजपा सरकार ने अपनी बेईमानी में पुलिस को पार्टनर बना लिया है। जो पुलिसवाले ईमानदारी-जिम्मेदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें केंद्रीय भूमिका से दूर भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है।उप्र में अस्थायी पुलिस प्रमुख होने की वजह से जुर्म स्थायी हो गया है। पचासों पायदान नीचे के कनिष्ठों को वरिष्ठ पदों पर बैठाकर अच्छे पुलिस अधिकारियों से पदोन्नति के अवसर छीनकर उनका मनोबल तोड़ा गया है, इसीलिए उप्र में क़ानून-व्यवस्था की इतनी दुर्गत अवस्था है।

Share:

2025 महाकुंभ के तहत जूना अखाड़े ने कुंभ नगरी में किया प्रवेश,हाथी,घोड़ा पालकी,गाजे-बाजे के साथ साधुओं ने किया प्रवेश,कालिंदी उत्सव के बाद सजेगा महकुंभ में अखाड़ा

  



प्रयागराज।संगम नगरी में जनवरी 2025 में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले का आयोजन होने जा रहा है।गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर 13 जनवरी 2025 से आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है।इसी कड़ी में सनातन धर्म के तेरह अखाड़ों में सबसे बड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के साधु संतों ने रविवार को कुंभ नगरी में प्रवेश किया।हाथी,घोड़ा, पालकी और रथों पर सवार एक हजार से अधिक साधु संत गाजे-बाजे के साथ झूंसी के रामापुर से चलकर यमुना तट पर स्थित श्रीमौज गिरि आश्रम पहुंचे।साधु संत एक महीने तक श्रीमौज गिरि आश्रम में प्रवास करेंगे और कालिंदी उत्सव मनाएंगे।इस दौरान मेला प्रबंधन की‌ तरफ से जूना अखाड़ा के लिए जगह आवंटित होने के बाद कुंभ मेला क्षेत्र प्रवेश का आयोजन होगा।


बता दें कि संगम नगरी में प्रवेश में जूना अखाड़े से संबंधित विभिन्न राज्यों के लगभग एक हजार साधु संत आए हैं।ये सभी साधु संत दत्तात्रेय जयंती तक श्रीमौज गिरि आश्रम में ही प्रवास करते हुए यमुना जी की पूजा करेंगे और कालिंदी उत्सव मनाएंगे।शरद पूर्णिमा के दिन ही जूना अखाड़े के साधु संत रामापुर में आ गए थे।जूना अखाड़े के साथ ही किन्नर अखाड़े के साधु संतों ने भी संगम नगरी में प्रवेश किया।इसमें आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण, महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि समेत दर्जनों की संख्या में अन्य साधु संत शामिल थे।संगम नगरी में प्रवेश के दौरान साधु संतों का विभिन्न चौराहों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।कहीं संतो को माला पहनाकर स्वागत किया गया तो कहीं रास्ते में फूलों की बारिश की गई।कीडगंज में महापौर गणेश केसरवानी ने अपने समर्थकों के साथ संतों की आगवानी की।


बता दें कि महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अमृत कलश कि भी दर्शन कर सकेंगे।इलाहाबाद संग्रहालय ने महाकुंभ के दौरान कलश से टपकती अमृत की बूंद के दृश्य की प्रतिकृति तैयार की है।इसे महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जा रहा है।संग्रहालय 12 हजार वर्ग फुट जमीन पर प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहा है।इसमें 90 साल की क्रांति को दर्शाया जाएगा।महाकुंभ में इस बार नाविक से लेकर ड्राइवर तक और गाइड से लेकर दुकानदारों तक के लिए विशेष ड्रेस कोड जारी किया जा रहा है।इन सभी के लिए मेला प्रशासन ने ट्रैक सूट निर्धारित कर दिए हैं,जिससे ड्रेस कोड से इनकी पहचान आसान होगी। यही नहीं पर्यटक भी आसानी से इनके ड्रेस कोड को देखकर सेवाएं ले सकेंगे।मेला क्षेत्र में काम करने वाले हर व्यक्ति का अपना ड्रेस कोड होगा।सभी के ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह होगा।

Share:

बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भीषण आग




हाथरस।


घटना थाना सादाबाद क्षेत्र के मिढावली गांव की है। आग का गोला बनी बस।

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भीषण आग

यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

ग्रामीणों ने यात्रियों की मदद कर उन्हें बचाया ।



Share:

बस गहरी खाईं में गिरी 5 की मौत कई घायल





 उत्तराखंड ।

 अल्मोड़ा में एक बस गहरी खाई में गिरी। अभी तक 5 यात्रियों की मौत हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार हैं।कई यात्री घायल।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*सोमवार, 04 नवम्बर 2024 


🔸10 दिनों के अंदर इस्तीफा दें, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे... CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी


🔸J&K: श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड हमला... 10 लोग घायल


🔸चुनाव के पहले BJP ने JMM को दिया बड़ा झटका, CM हेमंत के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल


🔸हमास को नहीं पता कि बंधक कहा हैं... इजरायली अधिकारी का बड़ा खुलासा, नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन


🔸चीन के ग्रंथों में मौजूद हैं रामायण की कहानियां, चीनी विद्वानों ने किया खुलासा


🔸महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, आज नाम वापसी का अंतिम दिन:बागियों को मनाने में जुटे गठबंधन; इस बार 7995 उम्मीदवारों ने नामांकन किया


🔸उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अरबों का रेवेन्यू:उत्तर भारत में किसी भाषा की फिल्म इंडस्ट्री हमारे जितनी नहीं


🔸10 हाथियों की मौत के मामले में दो अफसर सस्पेंड:सीएम ने कहा- टास्क फोर्स बनाएंगे; बांधवगढ़ में 3 लोगों को कुचलने वाले हाथी को पकड़ा


🔸ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई ने अमेरिका और इसराइल को दी चेतावनी, कहा 'देंगे करारा जवाब'


🔸राजस्थान में गिरने लगा तापमान, सुबह और शाम की ठंडी हवा में सर्दी का एहसास


🔸झारखंड में UCC लागू करेगी BJP, जनजातीय समुदाय इसके दायरे से बाहर रखे जाएंगे: अमित शाह


🔸JDU का लालू यादव को नजरबंद करने का आरोप, RJD सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश


🔸"आपको खुली छूट है...",श्रीनगर ग्रेनेड हमले पर सुरक्षा एजेंसियों से बोले उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा


🔸Jharkhand Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड दौरे रहेंगे। जहां वे गढ़वा और चाइबासा में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। 


🔸​​​​​शादी-बच्चों से परहेज: चीनी युवा विवाह से दूर भाग रहे, आबादी बढ़ाने के सरकारी उपाय नाकाम; जनसंख्या चिंता का सबब


🔸'इस भरोसे को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा', पदयात्रा में लोगों से मिलकर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल


🔸पीएम मोदी से एक घंटे हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, महाकुंभ समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा


🔸जैव विविधता संरक्षण की संशोधित राष्ट्रीय रणनीति, 2030 तक क्षरण पर पूर्ण विराम का लक्ष्य


🔹न्यूजीलैंड से तीसरा टेस्ट भी हारा भारत, पहली बार घर पर क्लीन स्वीप हुई टीम इंडिया।


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!


                         

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - गाजियाबाद कोर्ट रूम की घटना ने बड़ा रूप धारण किया, आज हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच के वकीलों ने हड़ताल की, अवध बार आज न्यायिक कार्य से विरत रहेगी, दिल्ली में भी वकीलों की हड़ताल आज के लिए प्रस्तावित  , यूपी के अन्य जिलों की कोर्ट में बहिष्कार की संभावना है , गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज और वकीलों में झड़प हुई थी, पुलिस ने बल प्रयोग किया था,वकीलों पर केस दर्ज हुआ है, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज हड़ताल पर रहेंगे, आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे सभी अधिवक्ता, गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध , अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की वकीलों ने निंदा की, बार एसोसिएशन का न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला, मेरठ में आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, कोर्टवर्क बंद रहेगा, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसर, सिपाहियों पर एक्शन की मांग, पुलिस बुलाने वाले जिला जज के खिलाफ कार्रवाई की मांग , आज सांकेतिक हड़ताल, एक्शन नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, UP बार काउंसिल का प्रदेश भर में आज हड़ताल का आह्वान


➡लखनऊ - उपचुनाव प्रचार के लिए बीजेपी झोंकेगी ताकत, सीएम योगी पश्चिमी यूपी से शुरू करेंगे प्रचार , सभी सीटों पर 3 दिन में 9 जनसभाएं करेंगे CM, 8, 9 और 11 नवंबर को सीएम योगी की जनसभाएं , डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक करेंगे जनसभाएं , 8 नवंबर को गाजियाबाद, कुंदरकी,मीरापुर में CM की जनसभा , 9 नवंबर को सीसामऊ, करहल और खैर में सीएम की जनसभा , 11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मझवा में CM की जनसभा , प्रभारी मंत्रियों को अपनी प्रभार वाली सीटों पर प्रवास के निर्देश , फूलपुर में मंत्री राकेश सचान,मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे प्रवास ,कटेहरी में स्वतंत्रदेव सिंह, संजय निषाद, दयाशंकर मिश्र करेंगे प्रचार , कुंदरकी में जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, गुलाब देवी करेंगी प्रचार , गाजियाबाद में सुनील शर्मा, बृजेश सिंह,कपिल देव अग्रवाल करेंगे प्रचार , खैर सीट पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे चुनाव प्रचार , करहल में जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, अजीत पाल करेंगे प्रचार , सीसामऊ में मंत्री सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल करेंगे प्रवास , सीसामऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की भी तैनाती , मंझवा में अनिल राजभर, आशीष पटेल, रविंद्र जायसवाल करेंगे प्रचार , मीरापुर में मंत्री अनिल कुमार, सोमेंद्र तोमर, केपी मलिक करेंगे प्रचार,


➡लखनऊ - बहराइच हिंसा में ध्वस्तीकरण नोटिसों को चुनौती मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, राज्य सरकार ने ध्वस्तीकरण मामले में जबाव दाखिल किया, मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में रामगोपाल की हत्या हुई थी, जस्टिस मसूदी, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की कोर्ट में सुनवाई, 


➡लखनऊ - लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में सिगरेट बरामद, 16 लाख 50 हजार कीमत की सिगरेट बरामद हुई, बैंकॉक से लखनऊ आए 3 यात्रियों से सिगरेट बरामद, फ्लाइट संख्या FD-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे, गोल्ड फ्लेक हनी ड्यू ब्रांड की 97,000 सिगरेट मिली


➡लखनऊ - स्मार्ट प्रीपेड मीटर की वित्तीय रिपोर्ट नहीं दे रहे निगम, उपभोक्ता परिषद ने की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, इसका भार उपभोक्ताओं पर डालने की जताई आशंका, परिषद ने वित्तीय विश्लेषण रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, सभी उपभोक्ताओं को पता चल सके की कितना फायदा होगा, निगमों को कितना फायदा होगा और उपभोक्ताओं को कितना, करीब 27342 करोड़ रुपये से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग रहे हैं


➡लखनऊ - महाराष्ट्र चुनाव में सपा को गठबंधन से जवाब का इंतजार, 10 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, बात बनी तो नाम होंगे वापस, महाराष्ट्र के चुनाव में सपा को गठबंधन से जवाब का इंतजार  , उम्मीदवारों के नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 4 नवंबर


➡लखनऊ - संवाद के जरिये कमल खिलाने की सीएम करेंगे अपील, उपचुनाव वाले जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, हरियाणा चुनाव में सीएम ने जनता से किया था संवाद, सीएम योगी का जनता से संवाद कारगर साबित हुआ था, अब यूपी के उपचुनाव में भी इसी तर्ज पर प्रचार होगा, सीएम योगी हर सीट पर प्रत्याशी के लिए संवाद करेंगे


➡लखनऊ - 28903 राज्यकर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का विवरण, मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति की जानकारी देनी थी, सभी कर्मचारियों को संपत्ति की जानकारी अपलोड करनी थी, 28903 राज्यकर्मियों ने नहीं दिया अपनी संपत्ति का ब्यौरा


➡कानपुर - सपा महासचिव शिवपाल यादव का बयान, गलती मिलने पर अफसरों के नाम नोट करें कार्यकर्ता- शिवपाल, अधिकारी गड़बड़ी करे तो नाम नोट कर लें - शिवपाल, सरकार आने पर इनसे निपटा जाएगा - शिवपाल यादव, ‘अधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ नौकरी की शपथ ली थी’, अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग दें -  शिवपाल


➡मेरठ - गैंगस्टर मिरंडा के होटल में अश्लील वीडियो का खेल, होटल आने वाले गेस्ट का बनाया अश्लील वीडियो, वेंटिलेटर की खिड़की से मोबाइल से बनाया वीडियो, गैंगस्टर के गुर्गे वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, वायरल वीडियो पर चुप्पी साधे बैठी है मेडिकल पुलिस, मिरंडा के 5 हथियार तस्कर इसी होटल से पकड़े गए थे, मेडिकल थाने से सेटिंग कर चलता था हनीट्रैप का खेल, शास्त्री नगर फायरिंग कांड से फरार है गैंगस्टर मिरंडा, अमित मिरंडा के डी-155 गैंग पर 30 से अधिक मुकदमे, CCS विवि के सामने है गैंगस्टर मिरंडा का तेजस होटल


➡मेरठ - गाजियाबाद कोर्ट रूम में पुलिस लाठीचार्ज मामला, मेरठ में आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, कोर्टवर्क बंद होगा, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसर, सिपाहियों पर एक्शन हो, पुलिस बुलाने वाले जिला जज के खिलाफ कार्रवाई की मांग , आज सांकेतिक हड़ताल, एक्शन नहीं हुआ तो आंदोलन, UP बार काउंसिल का प्रदेश भर में आज हड़ताल का आह्वान


➡मेरठ - मैनेजर दंपति के बंद पड़े मकान में 20 लाख की चोरी, घर में घुसने से पहले चोरों ने CCTV के तार काटे, दीवाली मनाने खतौली गया था परिवार, आनंद हॉस्पिटल में मैनेजर है दंपति, थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर का मामला


➡मेरठ - निजी अस्पताल में टाइफाइड पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़, दूसरे मरीज के तीमारदारों ने कमरे में घुसकर की छेड़छाड़, मरीज के परिजनों ने मौके पर आरोपियों को दबोचा , चंडीगढ़ के निवासी हैं आरोपी शोएब और समीर , लोहिया नगर के हापुड़ रोड पर है निजी अस्पताल


➡शामली - पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को छुड़ाया, शामली एसओजी टीम पर हमला किया गया, पुलिस टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई, पुलिसकर्मी किसी तरह से मौके से जान बचाकर भागे, महिलाओं ने एसओजी टीम को बंधक बनाकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर बदमाश चतरसेन को SOG टीम से छुड़ाया, हिस्ट्रीशीटर पर हरियाणा-राजस्थान में भी केस दर्ज है, स्थानीय थाने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज, शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के डेरा बघीरथ की घटना


➡हापुड़ - भारत समाचार की खबर का असर, रेस्टोरेंट में युवक पर जानलेवा हमले में केस दर्ज, जानलेवा हमले करने वाले दबंगों पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे बॉबी पर केस दर्ज, बॉबी,BJP नेता सहित 4 नामजद सहित अज्ञात पर केस , मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, नगर के दिल्ली रोड पर पंचायत फूड का मामला


➡वाराणसी - वाराणसी में सीएम योगी के बयान के बाद पोस्टर वार, बंटेंगे तो कटेंगे के बाद पोस्टर वार जारी, अब हिंदू को जाति में ना बटने का पोस्टर हुआ जारी, हिंदू जाति में बंटेंगे, तो बांग्लादेश जैसा कटेंगे का पोस्टर जारी, पोस्टर के बाद पुलिस और अभिसूचना इकाई सक्रिय, वाराणसी के लंका क्षेत्र में लगवाया गया पोस्टर, बीएचयू के स्टूडेंट विवेक सिंह ने लगाया पोस्टर, वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का मामला


➡संभल - संभल में महिला को अगवा कर होटल में गैंगरेप, भाईदूज मनाने मायके के लिए निकली थी महिला, कार सवार 3 युवकों ने असलहे के बल पर अगवा किया, बुलंदशहर के नरौरा में होटल में बंधक बनाकर गैंगरेप, रजपुरा थाना क्षेत्र से महिला का अपहरण हुआ था, संभल में अपहरण किया बुलंदशहर में गैंगरेप किया


➡रायबरेली - थानाध्यक्ष का बृजभूषण के पैर छूते वीडियो वायरल मामला, वर्दी में डीह अनिल सिंह ने बृजभूषण सिंह के पैर छूते थे, थानेदार अनिल सिंह को बचाने में जुटे अधिकारी, SP ने 3 दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई की कही थी बात, सीओ सलोन प्रदीप कुमार को सौंपी गई थी जांच, 1 सप्ताह से अधिक समय बीतने पर भी नहीं हुई कार्रवाई


➡नोएडा - पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला पर किया हमला, घर में घुसकर महिला पर कैंची से किए कई वार , कैंची के वार से महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने महेंद्र नाम के आरोपी को पकड़ा, महिला के पति की शिकायत पर दी तहरीर, पति की शिकायत पर थाना सेक्टर 49 में FIR दर्ज


➡दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में करेंगे प्रचार, सुबह 11.30 बजे गढ़वा, दोपहर 3 बजे चाईबासा में जनसभा , गढ़वा और चाईबासा में जनसभा करेंगे पीएम मोदी


➡दिल्ली - दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या, अजय नाम के व्यक्ति ने हेमंत की हत्या की, हत्या की घटना के बाद से आरोपी हेमंत फरार, कारोबार को लेकर दोनों में बहस के बाद गोली मारी, दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हत्या की घटना


➡हरिद्वार - नमामि गंगे घाट पर आयोजित होगा गंगा महोत्सव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल करेंगे शिरकत, गंगा महोत्सव में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन, CM धामी भी गंगा महोत्सव में शामिल हो सकते हैं, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा देंगे प्रस्तुति , गंगा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा


➡अल्मोड़ा - अल्मोड़ा में मार्चुला के पास बस खाई में गिरी, 42 सीटर बस में 35 यात्री सवार थे, SSP अल्मोड़ा समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद, SDRF की टीमें, पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौजूद।



Share:

आज का राशिफल


      


 *04 नवम्बर 2024 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर या सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं । आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। किसी परिजन के चिंतन से कुछ मुक्ति मिलेगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


       ॐ श्रीगणेशाय नम:

    ्





     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 04 नवम्बर 2024*

                 *सोमवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 23:26 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 08:04 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* तैतिल - 10:50 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* शोभन - 11:42 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 06:35

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 09:05

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 07:57 से 09:20

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 23:26 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 08:04 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:04 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:04 से , मुक्तावलि व्रत जैन , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू (मुस्लिम) ,  महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2024 (कार्तिक शुक्ल तृतीया) ,  श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती , श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती व श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्थी 24:19 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (नहाय खाय)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*निषेवते   प्रशस्तानी*

     *निन्दितानी   न  सेवते  ।*

*अनास्तिकः श्रद्धान*

     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*

*भावार्थ👉*

       _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_

🌹


*4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1509 - अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।

1619 - फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1737 - टिएट्रो डि सान कार्लो नेपल्स का उद्घाटन किया गया। 

1819 - माओरी चीफ्स होंगी हाका और रीवा ने 13,000 एकड़ (5260 हेक्टेयर) जगह चर्च मिशनरी सोसाइटी को केरियारी, न्यूजीलैंड में बेचीं।

1822 - दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856 - जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875 - अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।

1984 - ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।

1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।

2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।

2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। 

2008 - केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।

2008 - चन्द्रमा के लिए भारतका पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुँचा।

2008 - बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2015 - दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।

2016 पेरिस ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।

2019 - राष्‍ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों की द्विवार्षिक बैठक कोलम्‍बो में शुरू हुई।

2019 - कश्मीर - एक करोड़ रुपए ले जा रही वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 बैंक कर्मचारियों की मौत।

2020 - डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केन्‍द्र से  पिनाका एमके- I रॉकेट का सफल परीक्षण किया।

2021 - फ़ुमिओ किशिदा जापान के  प्रधानमंत्री बने।

2021 - ब्रिटेन ने कोविड महामारी के उपचार के लिए विश्‍व की पहली गोली मोल्‍नुपिराविर को मंजूरी दी।

2022 - मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई।

2022 - भारत-कोरिया गणराज्य (आरओके) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) उन्नयन बातचीत का 9वां दौर सियोल में 3 से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया।

2023 - कोच्चि में भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 1 अधिकारी की मौत व पायलट गंभीर हुआ।

2023 - नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती। मौत का आंकड़ा 157 पार पहुंचा।


*4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1845 - वासुदेव बलवन्त फड़के - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।

1876 - भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1889 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।

1911 - सुदर्शन सिंह चक्र - महान भक्त हृदय साधक, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक एवं सिद्ध संत थे।

1925 - छबिलास मेहता गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री।

1925 - कार्लोस गोंजालेज वालेस एसजे, ( फादर वालेस ) एक स्पेनिश - भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।

1925 - ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।

1929 - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ।

1932 - जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार।

1934 - विजया मेहता - भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।

1937 - कलामण्डलम सत्यभामा -एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।

1955 - डेविड जे जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेताभ

1955 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

1970 / 1971 - तब्बू -(तबस्सुम हाशमी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।


*4 नवंबर को हुए निधन👉*


1970 - शंभू महाराज - कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।

2015 - बिमल प्रसाद - एक भारतीय इतिहासकार थे ।

2020 - बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हुआ।

2021 - मैक्सिकन संगीतकार और लेखक मारियो लाविस्टा का 78 वर्ष की आयु में निधन।

2022 - डॉव फिनस्टरवाल्ड, अमेरिकी गोल्फ़र का 93 वर्ष की आयु में निधन।


*4 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 महर्षि श्री विश्वामित्र जयंती 2024 (कार्तिक शुक्ल तृतीया)।

🔅 श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती।

🔅 श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती।

🔅 श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

रविवार, 3 नवंबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार



 *ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की ने उतार दिए कपड़े; हिजाब के विरोध में छात्रा की बगवात पर मचा बवाल

 *'बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे', CM योगी को धमकी देने वाली फातिमा हिरासत में

*JK: श्रीनगर के संडे बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 10 लोग घायल

 *बांग्लादेश में हो जाएगा अंधेरा! अडानी की चेतावनी- 'बिल चुकाओ, नहीं तो काट देंगे बिजली सप्लाई'

 *4 धाम में अब तक 44 लाख श्रद्धालु पहुंचे।केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट आज से बंद, बद्रीनाथ में 17 नवंबर तक दर्शन

*बागपत के कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस चौधरी पर एक्शन, युवती के सामने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

 *पप्पू यादव का PA बनना चाहता था धमकी देने वाला महेश पांडेय, लॉरेंस की फोटो डाउनलोड कर लगाई थी DP, फिर किया कॉल...

 *झारखंड में दीपावली और रक्षा बंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा- अमित शाह

 *मदिरा प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली में फिर खुलेंगी शराब की प्रीमियम दुकानें; मिलेंगे सभी प्रमुख ब्रांड

 *इस दिवाली 448 करोड़ की दारू गटक गए दिल्लीवाले! एक पखवाड़े में बिकी शराब की 3.9 करोड़ बॉटल

 *हरियाणा BJP-सुरजेवाला में घमासान बढ़ा: सांसद पर भड़के धनखड़, बोले- सैनी पूर्ण बहुमत के CM, एक्सीडेंटल PM तो कांग्रेस ने दिया, अपनी पार्टी पर बैकफायर किया

 *वोटिंग से पहले ट्रंप के लिए अच्छी खबर, रिपब्लिकन की तरफ शिफ्ट हुए भारतवंशी, मुस्लिम और अफ्रीकी

 *हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की की बगावत!

 *यूपी के फतेहपुर में पत्रकार की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

*गाजा में टीकाकरण केंद्र पर इजरायली हमले में चार बच्चों समेत छह घायल

 *कानपुर:मुस्लिम बस्ती में बच्चे की गला रेतकर हत्या! लोगों ने वर्ग विशेष की दुकानों पर किया पथराव

 *दिवाली के तीन दिन बाद भी सांसों पर संकट, दिल्ली की हवा में ‘जहर’, ये 20 इलाके रेड जोन में

 *New Delhi: भारत में 2015 के मुकाबले 2023 में टीबी के मामलों में आई कमी, WHO ने की भारत की सराहना

 * यूपी: एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे... के मंत्र पर काम कर रही भाजपा, डिप्टी सीएम केशव बोले- उपचुनाव में जीत 2027 का आधार बनेगी

* जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा, बहुत खराब श्रेणी में AQI; आनंद विहार में हालत ज्यादा खराब

 *राजस्थान के चूरू में ABVP नेता की डंडों और सरियों से पीटकर हत्या, थार में सवार होकर आए बदमाशों ने किया हमला

 *प्रकाश मुनि साहेब के बेटे के ऊपर हमला,मौके पर तत्काल पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस जांच मे जुटीं


 *किराना सामान और महंगा होगा! FMCG कंपनियां ‘मार्जिन' में गिरावट से चिंतित, शहरी बाजार पर दबाव।

Share:

दो सौतन हुईं एक,पति के खिलाफ किया केस,आरोप- दोनों को पीटकर भगाया

 



कन्नौज।दो सौतनों के बीच लड़ाई ही देखने को मिलती है।सौतनें एक दूसरे की सूरत तक देखना नहीं पसंद करती हैं।फिल्मों में तो दोनों के बीच होड़ लगी रहती है कि कौन पति के ज्यादा करीब रहेगी।इसके लिए दोनों पति को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं और एक-दूसरे से लड़ती रहती हैं।कई बार एक दूसरे को परेशान करने की साजिश भी करती हैं।उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ऐसा मामला सामने आया है,जिसमें दो सौतनें एक साथ थाने पहुंचीं और एक ही शिकायत दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


दोनों सौतनों का आरोप है कि दहेज लोभी पति ने पहले अपनी पहली पत्नी को घर से भगाया। फिर लालच के चलते एक नर्स को प्रेमजाल में फंसा उससे शादी कर ली। जब दूसरी पत्नी से भी कुछ नहीं मिला तो उसे भी मारपीट कर घर से भगा दिया।इसके बाद दोनों सौतनों ने एक साथ थाने पहुंचकर दहेज लोभी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।तहरीर लेकर पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। 


बता दें कि दहेज के लालच में दो शादियां कर पत्नियों को भगाने का यह मामला कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के ककरघटा गांव का है।ककरघटा गांव के श्याम सिंह दोहरे ने लगभग 7 साल पहले दूसरे गांव बशीरापुर भाट की रोशनी दोहरे से शादी की थी।उसके दो बेटियां भी हुईं, बेटियां होने के बाद श्याम सिंह दोहरे रोशनी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा।तीन साल पहले श्याम सिंह दोहरे ने मारपीट कर रोशनी को घर से भगा भी दिया। तब से दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। इसी बीच श्याम ने पास ही तिर्वा क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल की नर्स को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और तलाकशुदा होने का झूठ बोलकर शादी रचा ली। 


शादी के कुछ दिन बाद जब भेद खुला तो दूसरी पत्नी से भी श्याम का विवाद होने लगा। दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसे भी मारपीट कर घर से भगा दिया। ठठिया थाने पहुंची दोनों पीड़िताओं ने पति पर कार्रवाई के लिये प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस ने मामले में श्याम सिंह दोहरे की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

भाजपा नेता की गुंडाई,दो पत्रकारों को निर्वस्त्र कर पीटा,एक आरोपी गिरफ्तार

 



हमीरपुर।उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष ने दो पत्रकारों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की निदा करते हुए कई पत्रकार संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।समाजवादी पार्टी ने भी मामले में एक्स पर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।सपा ने यागी सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर घेरा है।वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


बता दें कि मामला हमीरपुर जिले के जारिया थाना क्षेत्र के सरीला नगर पंचायत का है। भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी ने कस्बे के दो पत्रकारों को अपने घर में मुलाकात के बहाने बुलाया और बंधक बना लिया।पवन अनुरागी ने अपने गुर्गों की मदद से दोनों पत्रकारों की निर्वस्त्र कर पिटाई कराई। मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।पवन अनुरागी का दिल इतने में नहीं भरा तो उसने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए दोनों पत्रकारों पर एससी- एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया।


*पेशाब पिलाने का लगाया आरोप*


सरीला निवासी अमित द्विवेदी और शैलेन्द्र मिश्रा को सरीला नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी ने अपने एक बाबू की मदद से घर पर बुलाया था,जिसमें अध्यक्ष और पत्रकारों के बीच कम्प्रोमाइज करने की बात की जा रही थी।जब पत्रकार उसके घर पहुंचे तो भाजपा नेता ने अपने गुर्गों की मदद से पहले उन्हें जबरन शराब पिलाई फिर निर्वस्त्र कर उनकी जमकर पिटाई कराई। पिटाई का वीडियो भी बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पीड़ित पत्रकार अमित की माने तो उन्हें जबरन बंधक बनाकर पीटा गया और उन्हें पेशाब भी पिलाई गयी।


*आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस*


पत्रकारों को बंधक बनाकर मारने पीटने का मामला संज्ञान में आया तो पुलिस ने पीड़ित पत्रकारों की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज लिया।वहीं पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया और नगर पंचायत अध्यक्ष के दबाव में पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।जब मामले में पत्रकार संगठनों के दबाव और समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किए गया तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

प्यार में पागल हुए प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 


अमरोहा ।

अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक  का मामला,

प्रेमिका के छोड़ जाने से नाराज था प्रेमी,

अपनी मौत का जिम्मेदार भी अपनी प्रेमिका बताया,

म्रतक ने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी मौत जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को बताया,

युवक की मौत से परिवार के लोगो  रो रो कर बुरा हाल,


Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡मुंबई - UP सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने का मामला, धमकी देने वाली महिला हिरासत में ली गई, महाराष्ट्र ATS ने 24 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया, आरोपी महिला फातिमा खान हिरासत में, मुंबई पुलिस महिला से कर रही पूछताछ


➡लखनऊ - लखनऊ पुलिस के कारनामे लगातार जारी हैं, पुलिस हेडक्वार्टर और सरकार कोई एक्शन नहीं लेती, पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था की ऐसी तैसी किए हुए हैं, एक बार फिर चिनहट थाने का मामला सामने आया , इस बार भी पीड़िता की नहीं लिखी गई एफआईआर, नहीं लिखी FIR और कई दिनों तक युवती को टरकाते रहे, चिनहट के इंदिरा डैम पर पिकनिक मनाने आई थी युवती, परिवार के साथ पीड़ित युवती पिकनिक मनाने आई थी, वहां पर प्रधान कुलदीप सिंह समेत साथियों ने की छेड़खानी, उसके आवारा साथी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे, युवती के भाई के विरोध करने पर उसके साथ की मारपीट, लड़की के साथ भी बदतमीजी हुई,फायरिंग करने के भी आरोप, पुलिस केस लिखने, एक्शन लेने के बजाय टरकाती रही, मिशन शक्ति 5 का फेस 3 चल रहा है,सरकार की टॉप प्रायोरिटी स्कीम, जिन्हें इसे लागू करना है वो इसे कूड़ेदान में फेंककर बेफिक्र हैं, लखनऊ पुलिस के सीनियर अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की


➡लखनऊ - CM योगी को जान से मारने की धमकी मामला, सीएम आवास और आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात, बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा मैसेज, एसटीएफ भी मुंबई पुलिस के अफसरों के संपर्क में है, सघन चेकिंग के बाद गाड़ियां CM आवास भेजी जा रहीं


➡लखनऊ - लखनऊ पुलिस के कारनामे लगातार जारी हैं, पुलिस हेडक्वार्टर और सरकार कोई एक्शन नहीं लेती,. पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था की ऐसी तैसी किए हुए हैं, इस बार फिर चिनहट थाने का मामला सामने आया , इस बार भी पीड़िता की नहीं लिखी गई एफआईआर, नहीं लिखी FIR और कई दिनों तक युवती को टरकाते रहे, इंदिरा डैम पर पिकनिक मनाने आई थी युवती, परिवार के साथ पीड़ित युवती पिकनिक मनाने आई थी, वहां पर प्रधान कुलदीप सिंह समेत साथियों ने की छेड़खानी, उसके आवारा साथी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे, युवती के भाई के विरोध करने पर उसके साथ की मारपीट, लड़की के साथ भी बदतमीजी हुई,फायरिंग करने के भी आरोप, पुलिस केस लिखने, एक्शन लेने के बजाय टरकाती रही, मिशन शक्ति 5 का फेस 3 चल रहा है,सरकार की टॉप प्रायोरिटी स्कीम, जिन्हें इसे लागू करना है वो इसे कूड़ेदान में फेंककर बेफिक्र हैं, लखनऊ पुलिस के सीनियर अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की, 30 अक्टूबर को BBD थाने में 5 अज्ञात पर लिखा गया केस , 18 अक्टूबर की घटना 30 अक्टूबर को मुकदमा लिखा गया


➡लखनऊ - BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया, प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर खड़े किए सवाल, स्कूलों को बेहतर करने की बजाए बंद किया जा रहा- माया, स्कूलों को विलय करने का फैसला उचित नहीं - मायावती, ऐसे में गरीब बच्चे आखिर कहां और कैसे पढ़ेंगे- मायावती, प्राइमरी व सेकेण्डरी शिक्षा का बहुत ही बुरा हाल- मायावती


➡कानपुर - बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के ऊपर चलाई गोली, मंदिर में चोरी करने के इरादे से आए थे बदमाश,  खेत में पानी लगा रहे हिस्ट्रीशिटर ने लगाई आवाज , आवाज सुनकर लोगों ने बदमाशों का किया पीछा, अपने को फंसता देख बाइक,कपड़े छोड़कर बदमाश भागे , सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, घाटमपुर के भदरस स्थित भद्रकाली मंदिर की घटना


➡मैनपुरी - गाड़ी निकालने के विवाद में आटा चक्की संचालक की हत्या, रिटायर्ड फौजी पर लाइसेंसी राइफल से हत्या करने का आरोप, पूर्व फौजी की पत्नी पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप, शहर कोतवाली के यदुवंश नगर का मामला


➡वाराणसी - गंगा घाट पर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, नाव पर सवारी बैठाने को लेकर दो गुटों में विवाद, विवाद के बाद दोनों गुटों के नाविकों में हुई मारपीट, मारपीट के साथ दोनों गुटों ने एक दूसरे पर फेंके पत्थर, गंगा घाट पर पत्थरबाजी से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी, पत्थरबाजी में दोनों पक्ष से 4 लोग हुए घायल , पुलिस ने दोनों पक्ष से 6 लोगों को हिरासत में लिया, आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट का मामला


➡रायबरेली - पुलिस चौकी में घुसकर मारपीट करने का वीडियो वायरल, दीपावली के दिन पुलिस चौकी परिसर में हुआ था हंगामा, रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह का दारोगा की वर्दी फाड़ते वीडियो, दारोगा हिमांशू मलिक का कालर पकड़े वीडियो वायरल, दीपावली के दिन का ही बताया जा रहा वायरल वीडियो, दारोगा हिमांशू मलिक की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस, रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह समेत 9 लोगों पर मुकदमा, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा है जेल, रिटायर्ड फौजी के समर्थन में अब संगठन हो रहे एकजुट, रिटायर्ड फौजी ने भी पुलिस कर्मियों पर लगाया था मारपीट का आरोप, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा चौकी का मामला


➡बरेली - धार्मिक जुलूस में विवादित गाना बजाया, गाना बजाने से रोका तो की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी अमन सक्सेना को किया गिरफ्तार, सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर का मामला 


➡मेरठ - वर्चस्व की लड़ाई के चलते दीवान कॉलेज में बढ़ा विवाद, दीवान कॉलेज के दीपावली फेस्टिवल में जमकर फायरिंग, परतापुर के दीवान कॉलेज में चल रहा था दीपावली फेस्टिवल, पीड़ित आदित्य तोमर ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट, परतापुर के दिल्ली-देहरादून बाईपास पर है दीवान कॉलेज


➡मथुरा - भाई दूज के पर्व पर यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, देश के कोने कोने से आए भाई बहनों ने यमुना में लगाई डुबकी, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये, बहनें भाई को टीका लगाकर उसकी दीर्घायु की कामना करती हैं


➡बुलंदशहर - दिल्ली-कानपुर वंदे भारत में चंद्रशेखर आजाद पर हमला, कमालपुर रेलवे स्टेशन के पार करते ही ट्रेन पर पथराव , चंद्रशेखर के आगे बैठे यात्रियों की सीट के शीशे चकनाचूर, चंद्रशेखर ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ASP  के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं


➡पीलीभीत - घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर दलित की हत्या, बच्चों के विवाद में लाठी डंडों, से पीटकर मरणासन्न किया, परिजनों ने मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया, बरेली हायर सेंटर इलाज के दौरान 12 घंटे बाद तोड़ा दम, आधा दर्जन गांव के दबंगों ने बेरहमी से पीटकर की हत्या, दलित की हत्या से गांव में फैली सनसनी आरोपी फरार, बरखेड़ा थाना इलाके के प्रतापदाढ़ी गांव का मामला 


➡हमीरपुर - पत्रकार को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला, सरीला चेयरमैन के दो और गुर्गे गिरफ्तार हुए, चेयरमैन का एक गुर्गा पहले ही अरेस्ट हो चुका, 2 पत्रकारों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा था, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, चेयरमैन ने भी पत्रकारों को तालिबानी सजा दी थी, हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र का मामला


➡आगरा - युवक को जमीन पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, बेरहमी से पीटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट में युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का है आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय गांव की घटना


➡दिल्ली - कल प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने का मामला, लगभग 17 घंटों से आग पर काबू नहीं पाया गया , कल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग, दमकल विभाग की 35 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, अधिकारियों समेत लगभग 200 अग्निशमन कर्मी मौजूद, कल से लगी आग के कारण 3 इमारतें ढह गई हैं, अलीपुर इलाके में शिवम धर्म कांटा के पास की घटना 


➡दिल्ली - यमुना नदी किनारे पर छठ घाट बनाने का काम चालू, ITO यमुना घाट पर बनाया जा रहा पूजा के लिए घाट, लाउडस्पीकर्स, सीसीटीवी और शौचालय की भी सुविधा, 7 नवंबर को दिल्ली समेत देशभर में मनाया जाएगा छठ 


➡दिल्ली - आप सांसद संजय सिंह का बयान, राजौरी गार्डन में आज अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा - संजय, बीजेपी भलाई की राजनीति नहीं कर सकती है- संजय सिंह, बीजेपी घृणा और नफरत की पार्टी है - संजय सिंह, बीजेपी की मानसिकता नफरत फैलाने वाली- संजय सिंह, समाज बांटने से विकास नहीं होने वाला - संजय

Share:

आज का राशिफल


      


 *03 नवम्बर 2024 ,  रविवार*


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ होगा । मान सम्मान बढेगा। जीवन-साथी के साथ प्यार , अपनापन और स्नेह महसूस करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते खुद के लिए वक्त निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।  किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें।  प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार  सिद्ध होंगे।  मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिड़चिड़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।  


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है-  अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें  ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।  आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है। 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है - जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा - लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


    

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

      


     *आज दिनांक 👉*

     * 03 नवम्बर 2024*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 22:07 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - पूर्णरात्रि 

*💫करण-* बालव - 09:18 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* सौभाग्य - 11:38 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 08:07

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 16:11 से 17:34

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅 आज रविवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 22:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भ्रातृ द्वितीया / भाई दूज (भगिनी गृह भोजन ) , यम पूजा दीपादि दान , यमुना स्नान , चित्रगुप्त पूजा , कलम - दवात पूजन , यम पंचक समाप्त , राजयोग दिनरात  , श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयायी दिवस , भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया) , श्री विश्वनाथबाबा पुण्यतिथि - डव्हा (वाशिम) , सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती , अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता) , शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस व All Souls' Day ( Christisn ) ._*

*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 23:26 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू (मुस्लिम)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*शुश्रूषा   श्रवणञ्चैव*

     *ग्रहणं  धारणं तथा ।*

*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*

     *तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*

*अर्थात्👉*

   _शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_

🌹


*3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


644 - ईसा पश्चात् - दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।

1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ।

1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-

1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।

1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।

1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।

1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।

1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

1988 - भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।

1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।

2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे। 

2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।

2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।

2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।

2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।

2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

2019 - लगभग पूरे जम्‍मू-कश्‍मीर से  सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए ।

2019 - दिल्‍ली में सम-विषम योजना आज से लागू हुई।

2020 - बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास के 24वें संस्करण का पहला चरण शुरू हुआ।

2020 - निवेश बढाने के लिए भारत और यूएई के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक (संयुक्त कार्यदल) हुई।

2020  - L&T द्वारा डिजाइन और निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS C-452 को कमीशन किया गया। इसका निर्माण भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया था।

2021 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविडरोधी टीके -कोवैक्‍सीन के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दी।

2021 - भारत ने स्‍वदेश निर्मित स्‍मार्ट एंटी एयरफिल्‍ड वेपन का सफल उडान परीक्षण किया।

2021 - अयोध्‍या में दीपोत्‍सव समारोह के दौरान 12 लाख दीए जलाकर गिनिज बुक का विश्‍व रिकार्ड बना।

2022 - कोयला मंत्रालय भारत ने कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी के छठे चरण की शुरुआत की।

2022 - उत्तर कोरिया ने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

2022 - रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन का अनाज सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता में हुये समझौते में फिर शामिल होने की घोषणा की।

2023 - नेपाल में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत हुई।


*3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1618 - औरंगज़ेब

मुग़ल साम्राज्य का सबसे विस्तारवादी शासक।

1688 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

1890 - स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म हुआ।

1900 - सागरमल गोपा - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे।

1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।

1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।

1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।

1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।

1976 - मानवजीत सिंह संधू - भारतीय निशानेबाज़ , जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।


*3 नवंबर को हुए निधन👉*


1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

1947 - उत्तराखंड के दीवान सिंह दानू , देश के पहले महावीर चक्र विजेता जिन्होंने 15 कबाइलियों को ढेर किया था।

1947 - मेजर सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1977 - भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी।

1990 - मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1992 - प्रेमनाथ -भारतीय अभिनेता ।

1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।

2013 - रेशमा सितारा - ए - इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं।

2014 - सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2020 - वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हुआ।


*3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 यम द्वितीया , भ्रातृ द्वितीया / भाई दूज (भगिनी गृह भोजन )।

🔅 श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयायी दिवस।

🔅 भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया)।

🔅 श्री विश्वनाथबाबा पुण्यतिथि - डव्हा (वाशिम)।

🔅 सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती।

🔅 अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।

🔅 शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता)।

🔅 शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।

🔅 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस।

🔅 All Souls' Day ( Christisn ).


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Share:

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट 5 नवंबर को करेगा सुनवाई,मुस्लिम पक्ष ने दी है याचिका

 



नई दिल्ली।मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट 5 नवंबर को सुनवाई करेगा।शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से इस मामले में तीन याचिकाएं दी गई हैं।कोर्ट इन्ही याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल इन याचिकाओं में इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है,जिसमें हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमे को सुनवाई लायक माना गया था। मुस्लिम पक्ष की दूसरी याचिका में उस फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है,जिसमें मथुरा की निचली अदालत में चल रहे सभी मुकदमों को हाईकोर्ट द्वारा अपने पास सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने का फैसला शामिल है।सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी गई है,जिसके तहत इस विवाद से जुड़े सभी 15 मुकदमों को एक साथ जोड़ कर सुनवाई के फैसला लिया था।

    बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले महीने ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में अपना अहम फैसला सुना दिया है।अपने फैसले में हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल रिकॉल अर्जी को खारिज कर दिया था।इससे पहले हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

   मुस्लिम पक्ष ने 11 जनवरी 2024 के उस आदेश को चुनौती दी थी,जिसमें हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल किए गए 15 याचिकाओं से संबंधित मुकदमों को एक साथ तलब कर सुनवाई किए जाने का फैसला दिया था।मुस्लिम पक्ष की तरफ से कहा गया था कि सभी मुकदमों में अलग-अलग मांग की गई थी।

हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्जी का विरोध भी किया और कहा था कि सभी मुकदमों में मुख्य रूप से एक ही मांग की गई है।मुस्लिम पक्ष ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई एक साथ करने के आदेश को हाईकोर्ट से वापस लेने की प्रार्थना की थी।सभी पक्षों की तरफ से रिकॉल अर्जी पर अपनी दलीलें पेश की गई थी।इसके बाद 16 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दलीलें दी कि सभी वादों का मुद्दा एक है तो अलग सुनने का कोई औचित्य नहीं है।इसके बाद वादों की पोषणीयता पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1 अगस्त 2024 को हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए अपना फैसला सुनाते हुए मस्जिद पक्ष द्वारा सीपीसी के आर्डर 7 रूल 11 में दाखिल आपत्ति को खारिज कर दिया था।

Share:

लश्कर के शीर्ष कमांडर उस्मान को भारतीय सेना ने श्रीनगर में मार गिराया है

 बिग ब्रेकिंग ।


श्रीनगर के खानयार इलाके में मुठभेड़ पर कश्मीर के IGP वी.के. बिरदी ने कहा, "...अब यह ऑपरेशन पूरा हो गया है। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है..., वे लश्कर का कमांडर था और 4 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। वह एक विदेशी यानि पाकिस्तानी आतंकवादी है और इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में उसकी भूमिका और संलिप्तता सामने आई है और इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है..."


Share:

राजधानी में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 34 और मरीज मिले

 


लखनऊ।

*चंदरनगर, अलीगंज, इंदिरानगर में मरीजों में डेंगू की पुष्टि 

हुई

*सिल्वर जुबली इलाके के मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई

*मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और टूड़ियागंज में मरीज पाए गए

*इस साल अब तक डेंगू के 2104 मरीज मिल चुके 

*जनवरी से अबतक मलेरिया के 473 मरीज मिले

Share:

पूर्व फौजी ने बयां की पुलिस की प्रताड़ना,मुझे बंद कमरे में दी गई थर्ड डिग्री,टेररिस्ट के साथ भी ऐसा नहीं होता

 


रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक पूर्व फौजी पुलिस द्वारा किए गए जुल्मों को बयां कर रहा है।पूर्व फौजी ने बंद कमरे में उसे थर्ड डिग्री दिए जाने का भी पुलिस पर आरोप लगाया है।

  पूर्व फौजी‌ ने बताया कि चौकी से कुछ दूरी पर उसके बच्चों की लड़ाई हो गई थी। इस संबंध में जब वह चौकी में शिकायत करने पहुंचा तो वहां मौजूद चौकी प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।पुलिस कर्मियों ने पहले तो उसे चारों तरफ से घेर लिया और जबरन पकड़कर बंद कमरे में ले गए।पुलिस कर्मियों ने बंद कमरे में उस पर जुल्म किए गए। उसे थर्ड डिग्री दी गई।

   पूर्व फौजी ने बताया कि मुझे इस तरह से पुलिस कर्मियों ने प्रताड़ित किया है जो 24 साल की सेना की नौकरी में भी नहीं देखा। मुझे इतना मारा है कि मैं अपनी जिंदगी में उस चीज को कभी भूल नहीं सकता।पूर्व फौजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि इस तरह से अगर फौजी के साथ होगा तो देश कैसे चलेगा।पूर्व फौजी ने कहा कि हम टेररिस्ट को भी उस तरह से सजा नहीं देते जैसे पुलिस कर्मियों ने मेरे साथ सलूक किया है।

   रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा कस्बे में दीपावली के दिन सेंदुरामऊ गांव के चाहत सिंह पुत्र इंदल सिंह और धीरू सिंह पुत्र कुलदीप सिंह कुछ सामान की खरीदारी करने गए थे।वहीं घुरवारा गांव के शनी सोनकर पुत्र राकेश सोनकर और विकास पुत्र शिव प्रकाश किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया।विवाद की सूचना मौके पर पहुंची घुरवारा चौकी की‌ पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई।पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी तो मामला शांत करने के लिए चाहत और धीरू के पक्ष से उनके परिजन इंदल सिंह पुत्र उदयभान सिंह,रणविजय सिंह पुत्र उदय भान सिंह चौकी पहुंच गए।दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी बीच पूर्व फौजी इंदल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ लगातार अभद्रता कर रही थी। देखते ही देखते पुलिस ने रिटायर फौजी को मारना पीटना शुरू कर दिया। चौकी के अंदर हो रहे हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे के अंदर घुरवारा चौकी छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस ने मौके पर इंदल सिंह, चाहत सिंह और रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष से शनि वह विकास को गिरफ्तार किया है।

    गुरुवार को घुरवारा चौकी में विवाद शांत कराने गए फौजी के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्रता से उसके उपजे विवाद में मामले को शांत कर रहे चौकी इंचार्ज घुरवारा हिमांशु मलिक, अमित मलिक और दीवान सिद्धेश्वर, सिपाही अभिषेक कुमार यादव, धर्मेंद्र, सतीश घायल हो गये,जिसका मेडिकल परीक्षण किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि शनी के पिता राकेश की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उदयभान की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं चौकी इंचार्ज की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया,जिसमें 6 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी की जा रही है।

Share:

कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने किया बर्खास्त


यूपी कांग्रेस पार्टी ने बागपत के


जिलाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के बागपत जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उनको पद से हटा दिया गया है।

  शनिवार को उनका एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे हैं। पिछले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले इस वीडियो पर व्यापक आक्रोश है। लोग नेता के अचारण को लेकर गंभीर सवाल कर रहे हैं। हालांकि, एशियानेट न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Share:

अमेरिका से बातचीत , भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर और क्या बोला विदेश मंत्रालय

 


   अमेरिका की ओर से कई भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय कंपनियां कानूनों के दायरे में ही काम कर रही है। भारत समस्या के समाधान के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है।

Share:

शाहरुख खान ने पत्नी और बेटी के साथ 'मन्नत' में मनाया 59वां जन्मदिन, गौरी खान ने शेयर की प्यारी फोटो

 



शाहरुख खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान ने अपने डैडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अब गौरी खान ने सोशल मीडिया पर शाह रुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है।

Share:

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने की वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा, ट्रस्ट ने किया गंगाजल से शुद्धिकरण,मुस्लिम धर्मगुरु ने जारी किया फतवा

  



कानपुर।उत्तर प्रदेश की सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी इन दिनों सुर्खियों में हैं।दरअसल नसीम सोलंकी ने दीपावली के वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की थी।इसके बाद नसीम सोलंकी ने दीप भी जलाए थे।नसीम सोलंकी की वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा करने से हिंदू संगठन और मुस्लिम धर्मगुरु भी आक्रोशित हो गए थे।

   नसीम सोलंकी के वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा करने बाद मंदिर ट्रस्ट ने हरिद्वार से गंगाजल मंगाकर मंदिर का शुद्धीकरण किया है।मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों द्वारा मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में गंगाजल का छिड़काव करते हुए देखा गया।ट्रस्ट के अनुसार इस पूजा से मंदिर के पवित्र स्थल का राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग हुआ, जो धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है।मंदिर के पुजारी ने कहा कि यदि दूसरे धर्म के अनुयायियों को पूजा करनी थी तो पहले अनुमति लेनी चाहिए थी।

    नसीम सोलंकी के वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा के बाद मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया और उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद मंदिर के पुजारी ने कहा कि अगर उनके धर्म वालों को इतनी दिक्कत है, तो उन्हें पहले उनसे इजाजत लेकर आना चाहिए था।उनके मौलवी ने जिस तरीके से हमारे धर्म का अपमान किया है और बातें कहीं है और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की वजह से इस मंदिर का इस्तेमाल किया गया है, इससे हमारा मंदिर अपवित्र हो गया है।

     इससे पहले भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नसीम सोलंकी के मंदिर जाने पर सवाल उठाते हुए इसे चुनावी ढोंग बताया है। सुरेंद्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी के इस प्रयास से हिंदू वोटरों को भ्रमित नहीं किया जा सकता और सीसामऊ में जीत भाजपा की होगी।

Share:

दोस्ती कर अंतरंग पलों क़ी वीडियो बना वायरल करने क़ी धमकी, देकर 100 बार से ज्यादा किया रेप.. अब पुलिस के गिरफ्त में युवक


 वाराणसी। 


दोस्ती के नाम पर दगा का केस सामने आया है। 2016 में पहली मुलाक़ात के बाद ही नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोप है क़ी 8 साल पहले लड़की नाबालिग थी। वादा किया था जब लड़की बालिग़ हो जाएगी शादी कर लेगा। मगर अब शादी नही कर रहा। बल्कि वीडियो वायरल करने क़ी धमकी देकर 100 बार से ज्यादा रेप कर चुका है।

Share:

शनिवार, 2 नवंबर 2024

भाजपा-सपा की काट में मायावती का नया नारा,बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर सियासत गरमा गई है।इसे लेकर विपक्ष हर दिन योगी सरकार पर हमला बोल रहा है।यूपी में भारतीय जनता पार्टी के बंटेंगे तो कटेंगे और समाजवादी पार्टी के जुड़ेंगे तो जीतेंगे के नारे पर अब पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।मायावती ने कहा कि इन नारे की आड़ में जनता को गुमराह किया जा रहा है।ऐसे स्थिति में मतदाताओं को सावधान रहना बहुत जरूरी है।अपनी कमियों पर से ध्यान हटाने के लिए ये लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

   पूर्व सीएम मायावती ने आगे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर विधानसभा चुनाव घोषित हुए।इस बार बसपा अकेले चुनाव लड़ रही तब से ही भाजपा और सपा गठबंधन की नींद उड़ी हुई है।मायावती ने कहा कि बसपा ने बीते कई उपचुनाव नहीं लड़े हैं।अभी तक इन चुनाव में भाजपा और सपा गठबंधन आपस में मिलकर चुनाव लड़ते रहे,लेकिन अब इस चुनाव में जब बसपा मैदान में है तब से इनकी परेशानी बढ़ गई है। भाजपा ने नारा दिया है बंटेंगे तो कटेंगे और सपा ने नारा दिया है जुड़ेंगे तो जीतेंगे।

पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि उस चुनाव में नारा ये होना चाहिए बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे।हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) ये उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे।मायावती ने कहा कि इस चुनाव में हम लोगों से अपील करते हैं कि वो इन विरोधी पार्टियों के छलावे और धोखे में ना आए।अपना वोट केवल बसपा उम्मीदवार को ही दें।इसके साथ-साथ मैं महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे चुनाव में भी लोगों से बसपा को जिताने की अपील करती हूं।


पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरोधी दलों की छलावे की राजनीति और गुमराह करने वाले पोस्टर से हमें बचना होगा।झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं,लेकिन इससे पहले के चुनाव में किए गए वादों को ये लोग अभी तक लागू नहीं कर पाए हैं, न तो कर्नाटक में और न ही हिमाचल में अभी तक चुनावी घोषणा पूरी हो पाई है।

पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे चुनाव में अभी तक भाजपा और कांग्रेस गठबंधन अपना घोषणापत्र जारी नहीं कर पाए हैं क्योंकि पुराने वादे ही अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। मायावती ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है।महाराष्ट्र में अरविंद सावंत की ओर से लेकर की गई अभद्र टिप्पणी मामले में सरकार को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

बता दें कि कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Share:

बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर यूपी में गरमाई सियासत,अखिलेश ने कहा-भयभीत ही भय बेचता है

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर सियासत गरमा गई है।इसे लेकर विपक्ष हर दिन योगी सरकार पर हमला बोल रहा है।आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर फिर अपने एक्स अकाउंट के जरिए हमला बोला है। साथ ही अखिलेश यादव ने सीएम योगी के नारे को नकारात्मक भा बताया है। अखिलेश यादव ने तो इस नारे को देश के इतिहास में सबसे निकृष्टतम नारा करार दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि अब उनके पास जो 10 परसेंट वोटर्स बचे हुए हैं उन्हें वो इस नारे के जरिए डराने की कोशिश कर रहे हैं।


*डराकर एक करने की कोशिश में जुटे*


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका नकारात्मक नारा उनकी निराशा नाकामी का प्रतीक है। इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसीलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं,लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं।नकारात्मक नारे का असर भी होता है, दरअसल इस निराश नारे के आने के बाद उनके बचे खुचे समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताक़तवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमज़ोरी की ही बातें कर रहे हैं।


*भयभीत ही भय बेचता है*


अखिलेश यादव ने कहा कि जिस आदर्श राज्य की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में अभय होता है, भय नहीं।ये सच है कि भयभीत ही भय बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा वो वही तो बेचेगा। देश के इतिहास में ये नारा निकृष्टतम नारे के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आख़िरी शाब्दिक कील सा साबित होगा।देश और समाज के हित में उन्हें अपनी नकारात्मक नजर और नजरिये के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए, ये उनके लिए भी हितकर साबित होगा। एक अच्छी सलाह ये है कि पालें तो अच्छे विचार पालें और आस्तीनों को खुला रखें, साथ ही बांहों को भी।इसी में उनकी भलाई है।


*सपा ने भी जवाब में लगाया था पोस्टर*


सीएम योगी के बटेंगे तो कंटेंगे के नारे के बाद यूपी ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों में बंटेंगे तो कंटेंगे के पोस्टर लगाए गए। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बटेंगे तो कटेंगे के जवाब में न बंटेंगे न कटेंगे पीडीए संग रहेंगे के नारे वाला पोस्टर लगाया था। बता दें कि सीएम योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए लोगों से एक रहेंगे नेक रहेंगे की अपील की थी।


*पीएम ने भी किया था नारे का समर्थन*


सीएम योगी के इस नारे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुहर लगा दी।पीएम मोदी ने भी दीपावली के मौके पर कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी हिंदुओं से एकजूट होने की बात कही थी। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर बंटेंगे तो बांटने वाले की महफिल सजेगी।


*डिप्टी सीएम ने बोला हमला*


इस बीच सपा मुखिया अखिलेश पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा हमला बोला है।केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करक लिखा कि अखिलेश यादव का पीडीए एक छलावा है। पीडीए परिवारवाद-दंगाई-अपराधी का गठबंधन है। भाजपा के पीडीए में प्रगति-विकास और सुशासन है। जनता जानती है असली पीडीए कौन लेकर आया है।

Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789