Good Daily News...


शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

    



     *आज दिनांक 👉*

     * 03 अक्टूबर 2026*

               *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 08:01 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 25:30 तक

*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 

*💫करण-* बव - 08:01 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* वरियान - 15:21 तक

*✨पश्चात्-* परिघ

*🌅सूर्योदय-* 06:14

*🌄सूर्यास्त-* 18:05

*🌙चन्द्रोदय-* 23:26

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33

*🤖राहुकाल-* 09:12 से 10:41

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 08:01 तक पश्चात् अष्टमी 29:53 तक , सप्तमी तिथि का श्राद्ध (सुबह 08:01 से पहले उसके बाद अष्टमी का श्राद्ध) , अष्टमी तिथि का क्षय , मध्याष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री महालक्ष्मी व्रत सम्पन्न (चन्द्रोदय व्यापिनी) , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत , शुक्र (वक्री) 12:45 पर , आचार्य श्री विद्यानन्द जी समाधि (जैन) , श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति दिवस व जर्मन एकीकरण दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 27:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न  चोरहार्य  न राजहार्य न* 

     *भ्रतृभाज्यं न च भारकारि।* 

*व्यये कृते वर्धति एव नित्यं* 

    *विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।* 

*भावार्थ 👉* 

            _एक ऐसा धन जिसे न चोर चुराकर ले जा सकता है, न ही राजा छीन सकता है, जिसका न भाइयों में बंटवार हो सकता है, जिसे न संभालना मुश्किल व भारी होता है और जो अधिक खर्च करने पर बढ़ता है, वो विद्या है। यह सभी धनों में से सर्वश्रेष्ठ धन है।_


*3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया ।

1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।

1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।

1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।


2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

2019 - भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। मुकेश शास्त्री।

2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।

2020 - भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी ( 9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल )  अटल टनल का लोकार्पण किया।

2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ईदगाह मस्जिद में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हुए।

2021 - अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हुई।

2022 - 22 साल की मेहनत के बाद स्वदेशी हेलिकॉप्टर प्रचंड / लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) Air Force के बेड़े में शामिल हुआ।

2022 - स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।

2022 - राष्ट्रीय खेल राउंड-अप: पोल वॉल्ट में अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को तोड़ते हुए शिव ने स्वर्ण पदक जीता।

2023 - निज्जर मामले में भारत का नया एक्शन, कनाडा को उसके 41 राजनयिक वापस बुलाने का आदेश दिया।

2023 - इटली में भीषण सड़क हादसा से 21 लोगों की मौत हुई 18 से अधिक लोग घायल हुए।

2023 - पीले सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी हादसे लगभग 55 जवानों की दर्दनाक मौत हुईं।

2023 - नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली NCR व उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए।

2024 - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील पर एक अतिभारित नौका के पलट जाने से लगभग 78 लोगों की मौत हुई।

2024 -  ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर में चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप रहा है।

2025 - अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया आदेश।


*3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।

1927 - प. परमेश्वरन्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं जन संघ के पूर्व उपाध्यक्ष थे।

1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।

1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश  रह चुके हैं ।

1959 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री।

1967 - गजेन्द्र सिंह शेखावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री (2014)।

1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।


*3 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।

1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।

2019 - अमेरिकी - ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।

2020 - जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्‍पा भावे का मुंबई में निधन।

2021 - घनश्याम नायक एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

2022 - अमेरिकी नाटककार चार्ल्स एच. फुलर जूनियर (83) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनेत व सांसद गैरी नेहल (89) का निधन हुआ। 

2023 - अमेरिकी सशिक्षिका, संगीतकार लीना मैक्लिन (95) का निधन हुआ।

2023 - इतालवी पत्रकार व राजनेता गिउलिओ क्वेरसिनी (81) का निधन हुआ। 

2023 - इतालवी लेखिका और निबंधकार मरीना मिज़ाऊ (87) का निधन हुआ।

2025 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी आर्थर जोन्स (39) का निधन हुआ।


*3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 आचार्य श्री विद्यानन्द जी समाधि (जैन)।

🌟 श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस।

🌟 विश्व प्रकृति दिवस।

🌟 जर्मन एकीकरण दिवस।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जितिया पर माताओं ने बरियार को लगाया गले, बेटों की लंबी उम्र और सुखद भविष्य की कामना

  शिवपुर करिहवा से लेकर लक्ष्मीपुर-रामलक्षन तक दिखी आस्था; निर्जला व्रत रखकर माताओं ने की पूजा-अर्चना रुद्रपुर, देवरिया। संतान की लंबी उम्र,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789