Good Daily News...


गुरुवार, 6 अगस्त 2026

डीएम ने की आईटीआई और कौशल विकास विभाग की समीक्षा

 




 *कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर डीएम ने दिया जोर* 


 *आईटीआई में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से तैयार हों रोजगार योग्य युवा* 


 *रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी करें सुनिश्चित: जिलाधिकारी* 


 देवरिया 06 अगस्त ।  जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास एवं आईटीआई से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि कौशल विकास एवं आईटीआई युवाओं के रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग हैं। इनकी सभी गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित हों तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

          जिलाधिकारी ने आईटीआई के प्रधानाचार्यों को सभी ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा युवाओं को अपने-अपने ट्रेड में दक्ष एवं कौशलयुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त करेंगे, इसलिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

          कौशल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों, अनुदेशकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ 8 अगस्त को गूगल मीट आयोजित करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करें।

         उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को योजनाओं से जोड़ते हुए नए ट्रेड विकसित किए जाएं, ताकि कोई भी कौशलयुक्त युवा बेरोजगार न रहे।

              बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर रोजगारोन्मुखी बनाने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। 


 *बॉक्स-1* 

 

 *11 अगस्त को आयोजित होगी बृहद रोजगार मेला, प्रतिभाग करेंगी 19 प्रतिष्ठित कंपनियां* 


जिलाधिकारी ने 11 अगस्त को आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक युवा रोजगार मेले का लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी विकास खंडों से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। यह रोजगार मेला श्रम, सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में  19 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी,

       प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया के राम ने बताया कि रोजगार मेला 11 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। जो युवाओं को उनके कौशल के आधार पर 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। 

        बैठक में आईटीआई के प्रधानाचार्य के राम सहित अन्य आईटीआई प्रधानाचार्य, कौशल विकास विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789