Good Daily News...


बुधवार, 5 अगस्त 2026

डीएम ने की निर्माणाधीन सड़क एवं सेतु कार्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

 



 


 *अंश निर्धारण व पेड़ कटान की बाधाएं तत्काल दूर कर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : जिलाधिकारी* 


देवरिया 05 अगस्त । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरएलडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगले माह तक हर हाल में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

          जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास मार्ग, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कार्यों की प्रगति अपेक्षित न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

            उन्होंने कहा कि जहां भी पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसे संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल दूर कराया जाए और कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन निर्माण कार्यों की लगभग 80 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है, उन्हें प्रत्येक दशा में अगस्त माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए।

         जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। आरएलडी एवं सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

           बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

       बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बी.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने की सोशल सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

   *दिव्यांगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश*   *सोशल सेक्टर की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर*  *जनपद की रैंक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789