Good Daily News...


मंगलवार, 11 अगस्त 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

              🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 11 अगस्त 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 25:55 तक

*🗒पश्चात्-* अमावस्या 

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 10:10 तक

*🌠पश्चात्-* पुष्य 

*💫करण-* विष्टि - 15:24 तक

*💫पश्चात्-* शकुन

*✨योग-* सिद्धि - 18:51 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 05:47

*🌄सूर्यास्त-* 19:04

*🌙चन्द्रोदय-* 29:02

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52

*🤖राहुकाल-* 15:45 से 17:24

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 25:55 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , त्रयोदशी तिथि टूटी , श्रावण शिवरात्रि व्रत , मंगलागीरी व्रत , रुद्राभिषेक , भौम व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:23 तक , शुक्र हस्त में 06:27 पर , केर पूजा (त्रिपुरा , मतभेद) , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , संत श्री सावता माळी पुण्यतिथि , महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती , जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती , उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस , महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस व राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस।_* 

*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी अमावस्या 23:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्ये पुष्यनक्षत्रयुता श्रावणी अमावस्या , हरियाली अमावस्या , चितलंगी अमावस्या ,आदि अमावस्या (तमिलनाडु) / कर्कटक बचु (केरल) , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:00 से , मंगल आर्दा में 22:34 पर , गुरु बाल्यत्व समाप्त 21:54 पर , अन्वाधान  , व्यतीपात पुण्यम् , आखिरी चहार शम्बा , शहादत -ए- इमाम हसन व खग्रास सूर्यग्रहण (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि मान्य नहीं)।_* 


*🎯आज की भक्ति 👉*


*ॐ त्र्यम्बकं यजामहे* 

    *सुगन्धिं  पुष्टिवर्धनम् ।* 

*उर्वारुकमिव बन्धनान्* 

    *मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥*

*भावार्थ 👉*

            _हम विश्‍व में सुरभि फैलाने वाले , संपूर्ण जगत का पालन पोषण करने वाले त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं। वह हमें मृत्यु के बंधनों से उसी प्रकार मुक्त कर दें जिस प्रकार एक ककड़ी पककर अपनी शाखा (डंठल) के बंधनों से मुक्त हो जाती है, वैसे ही हम मोक्ष को प्राप्त करें और मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।_


*11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।

1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।

1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।

1718 -  केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।

1804 -  फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।

1828 -  एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।

1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।

1912 - मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।

1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।

1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

1951 - रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।

1975 -  ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।

1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।

1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।

1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। 

2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।

2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। 

2008 - आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।

2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।

2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।

2019 - समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।

2019 - कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।

2020 - रूस, कोविड-19 की वैक्‍सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्‍सीन दी गई।

2020 - रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।

2021 - हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए।

2021 - 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।

2022 - श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

2022 - यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई।

2022 - चौथी भारत - बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित की गई।

2022 - यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई।

2023 - लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह में तीन विधेयक पेश किए।

2023 - अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जया प्रदा को चेन्नई की कोर्ट ने छह महीने जेल व 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

2023 - चीन में भारी बारिश के कारण मिट्टी का बहाव होने से 21 लोगों मौत हुई।

2023 - अमेरिका में गवर्नर हॉब्स ने अत्यधिक गर्मी के कारण आपातकाल की घोषणा की।

2023 - माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 80 हुई।

2023 - म्यांमार में मानसून की बाढ़ से पांच लोगों की मौत हुई व  40,000 लोगों को निकाला गया।

2023 - उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद ढहने से 7 लोगों की मौत हुई।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

2024 - राजस्थान भरतपुर के बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटने से सात नवयुवकों की डूबने से मौत हुई।

2024 - हि. प्र. के ऊना जिले के 9 लोगों की पंजाब में खड्ड के तेज बहाव में बह जाने से मौत हुई व 2 लोग लापता हुए।

2025 - अमेरिकी विदेश विभाग ने आधिकारिक बयान जारी कर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी विंग 'मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित किया।

2025 - नया टैक्स बिल लोकसभा में पास हुआ , 1961 एक्ट खत्म, रिफंड रिलीफ से TDS नियम तक में बदलाव हुए। (1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हुआ)।


*11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1778 – दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म हुआ।

1892 - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।

1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे।

1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।

1954 - यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)।

1954 - मोदीरेड्डी वेंकट 'बॉबजी' नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।

1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता।

1974 - अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी।

1985 - जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।


*11 अगस्त को हुए निधन👉*


1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

2000 - पी. जयराज, अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान (70) का निधन।

2007 - ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।

2015 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।

2016 - हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे। 

2018 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।

2020 - मध्‍य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2020 - गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ (83) का निधन हुआ।

2020 - जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन।

2022 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।

2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई गायक-गीतकार रॉन पेनो (68) का निधन हुआ।

2023 - प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञान बिकाश सिन्हा (78) का निधन हुआ।

2024 - भारत के पूर्व विदेश मंत्री और दिग्गज राजनेता के. नटवर सिंह (लगभग 93-94 वर्ष) का निधन हुआ।

2025 - हिंदी सिनेमा की गुज़रे ज़माने की अभिनेत्री नाज़िमा (77) का मुंबई में निधन हुआ।


*11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्री सावता माळी पुण्यतिथि।

🌟 महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती।

🌟 जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती।

🌟 उर्दू के प्रसिद्ध शायर।

🌟 गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस।

🌟 महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।

🌟 राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *11 अगस्त 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789