Good Daily News...


बुधवार, 13 मई 2026

कोतवाली में बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक

 




 देवरिया।  रुद्रपुर, आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र हमेशा से सद्भावना व गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। यहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर सहयोग व  हिस्सा लेते हैं और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार भी सभी लोग प्रेम, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।


उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

बैठक में सभासद सज्जाद अली, विजय यादव, अनिल पांडेय, इरफान राइन, लोरिक प्रसाद, नीरज यादव, फिरोज अली, इकबाल, विवेक निषाद, मिर्जा कमाल सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

थाना रुद्रपुर के निरीक्षण के पश्चात , एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

  *प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  देवरिया। रुद्रापुर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789