Good Daily News...


गुरुवार, 7 मई 2026

जिलाधिकारी ने रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के दिए निर्देश

 


 *प्रथम आवक(बुकिंग)-प्रथम पावक के आधार पर होगी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति* 

 *अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य व शांति बनाए रखें : जिलाधिकारी*

 देवरिया, 07 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर आ रही भ्रांतियों व शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे तथा पेट्रोल पम्प ड्राई की स्थिति में न आए, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडरों का वितरण प्रथम आवक(बुकिंग), प्रथम पावक के आधार पर किए जाने तथा जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बुकिंग का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पम्पों पर ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना प्राथमिकता में रखा जाए।

 *जिलाधिकारी की अपील* 
          जिलाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे पैनिक न हो, धैर्य व शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निर्धारित समय पर गैस बुकिंग कराएं। बुकिंग क्रम के अनुसार ही संबंधित गैस एजेंसी द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

   *इमरजेंसी, एमसीएच विंग व ओपीडी की व्यवस्थाएं परखी, अनावश्यक रेफर पर कार्रवाई की चेतावनी*    देवरिया 08 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने श...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789