Good Daily News...


गुरुवार, 7 मई 2026

मानसिक स्वास्थ्य और साइबर जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता— नीतू भारती

 

*प्रत्युष विहार में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन के दिए टिप्स*


 




    देवरिया। रुद्रपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को प्रत्युष विहार, रामचक में मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर नीतू भारती ने कहा कि आज के समय में मानसिक रूप से मजबूत और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, आत्मबल और जागरूकता ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बना सकती है। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ० वर्षा सिंह ने मानसिक तनाव, अवसाद एवं मानसिक रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ने बच्चों एवं अभिभावकों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए संवाद और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग से बीएचडब्ल्यू विकास कुमार तथा काउंसलर मंशा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

       कार्यक्रम में साइबर क्राइम ब्रांच से आए कृष्णकांत सर ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फेक कॉल, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कांस्टेबल कंचन यादव, अंशिका यादव, काजल गुप्ता, जयंती तिवारी एवं आशीष जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता भारती ने की, जबकि संचा।लन महक बरनवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली, रामप्रवेश भारती, रामप्रताप पाण्डेय, श्यामसुंदर यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

   *इमरजेंसी, एमसीएच विंग व ओपीडी की व्यवस्थाएं परखी, अनावश्यक रेफर पर कार्रवाई की चेतावनी*    देवरिया 08 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने श...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789