Good Daily News...


बुधवार, 22 अप्रैल 2026

एक्सप्रेसवे पर गरजेगा आसमान,आज सुल्तानपुर में वायुसेना का मेगा अभ्यास

 



सुल्तानपुर।जिले के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज दोपहर वायुसेना के शक्तिप्रदर्शन का गवाह बनेगा। भारतीय वायुसेना द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड एक्टिवेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें सड़क को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।दोपहर करीब दो बजे शुरू होने वाले इस अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और मालवाहक विमान एक्सप्रेसवे पर उतरकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों में वैकल्पिक रनवे के रूप में सड़कों के उपयोग की तैयारियों को परखना है।अभ्यास के दौरान सुखोई-30 एमकेआई,मिराज-2000 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान टच-एंड-गो ड्रिल करेंगे। इसके साथ ही सी-295 और एएन-32 जैसे परिवहन विमान भी एक्सप्रेसवे पर उतरने का अभ्यास करेंगे।वहीं,एमआई-17 हेलीकॉप्टर से वायुसेना के जवान स्लिदरिंग ऑपरेशन का प्रदर्शन करेंगे,जिसमें सैनिक रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरेंगे।यह पूरा अभ्यास नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय में आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर एक्सप्रेसवे के संबंधित हिस्से पर यातायात डायवर्ट रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से मौके पर न पहुंचें।इस अभ्यास से वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में देश की तैयारियों का आकलन किया जाएगा !!

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालन विभाग ने चलाया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

  देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम उसरा बाजार,तिवई,कोईलगड़हा एवं जंगल ईमिलिहां में पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789