ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏 सुप्रभात जी 🙏
*आज दिनांक 👉*
* 08 अप्रैल 2026*
*बुधवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास- वैशाख*
*🌓पक्ष- कृष्णपक्ष*
*🗒तिथि- षष्ठी* - 19:05 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र- मूल* (पूर्ण रात्रि)
*💫करण-* वणिज - 19:05 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वरियान - 17:09 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 00:36
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 13:58
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख कृष्ण षष्ठी 19:05 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , छठ पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 05:54 से , कुमारयोग 19:02 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:02 से , कंटक 17:01 से 17:52 तक , यमघण्टयोग आज सूर्योदय से गुरुवार सूर्योदय तक , गुलिक काल 10:48 से 12:23, कालवेला 06:54 से 07:45, "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी) , प्रथम नायक श्री मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस , श्री आर. गुंडू राव जयन्ती , श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय समृति दिवस , श्री गिरिधर गमांग जन्म दिवस , विश्व बंजारा दिवस व अन्तरराष्ट्रीय रोमानी दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 वैशाख कृष्ण सप्तमी 21:22 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतलासप्तमी व्रत , श्री कालाष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:49 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:14 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:49 तक।_*
🎯 *आज की वाणी* 👉
*संनियच्छति यो वेगम्-*
*उत्थितं क्रोधहर्षयोः।*
*स श्रियो भाजनं राजन्*
*यश्चापत्सु न मुह्यति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-५१
*अर्थात्👉*
_हे राजन्! जो क्रोध और हर्ष के उठे हुए वेग को रोक लेता है और आपत्ति में भी मोह को प्राप्त नहीं होता, वही राजलक्ष्मी का अधिकारी होता है।_
*8 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1730 - न्यूयॉर्क में शारिथ इज़राइल शहर का पहला आराधनालय बनाया गया।
1740 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: रॉयल नेवी ने कैप फिनिस्टर के बाहर प्रिंससा की रेखा के स्पेनिश जहाज पर कब्जा कर लिया और उसे ब्रिटिश सेवा में लगा दिया।
1766 - पहली आग से बचने वाली पेटी, चरखी और चेन पर विकर की टोकरी का पेटेंट कराया गया।
1801 – रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत हुई।
1806 - नेपोलियन बोनापार्ट की बेटी स्टीफैनी डे ब्यूहर्नैस ने बेटे के प्रिंस कार्ल लुडविग फ्रेडरिक से शादी की।
1813 - कर्नल जेम्स बॉल फोर्ट मेइग्स में 200 ड्रैगन के साथ आया।
1831 – प्रसिद्व समाज सुधारक राजाराम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1857 - भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।
1904 – न्यूयॉर्क के मैनहेटन में लॉगएकड़ स्क्वेयर का नाम बदलकर टाइम्स स्क्वेयर रख दिया गया।
1906 – आगस्ट डेटर अल्झाइमर रोग से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हुई।
1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
1946 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई।
1947 – चित्र सहित पहली बीमा पॉलिसी ऑलस्टेट इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से जारी की गई।
1950 - भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
1959 – कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।
1961 – ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत हुई।
1964 – नासा ने पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान जेमिनी-1 को लांच किया।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरु हुआ। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1988 – जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
1999 - चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
2001 - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न ।
2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
2002 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
2003 - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को ग़ैर क़ानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया।
2008 - ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया।
2008 - पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
2013 – सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत हुई और 50 हजार लोग विस्थापित हुए।
2019 - ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील करने का विजय माल्या का अनुरोध खारिज किया।
2019 - अमेरिका ने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित किया।
2019 - पाकिस्तान से 360 में से 100 भारतीय कैदी रिहा होने के बाद अटारी के रास्ते भारत लौटे।
2020 - भारत सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपये की पहली किस्त डाली।
2021 - भारत और मालदीव आतंकवाद से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।
2021 - कनाडा के ऑनटारियो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपातकाल की तीसरी स्थिति और घर में रहने का आदेश जारी किया।
2022 - डूरंड लाइन को लेकर निमरोज प्रांत में तालिबान व पाकिस्तानी सेना में झड़प हुई ,तालिबान पर पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया गया।
2022- रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के 44वें दिन आज ब्रिटेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल किया।
2022 - पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क शहर में एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमले में लगभग 39 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 - भारत और केन्या के विदेश कार्यालयों के बीच बातचीत का दूसरा दौर नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
2022 - DRDO ने ओडिशा तट से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।
2023 - PM ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
2024 - मैक्सिको के माज़ातलान से लेकर न्यूफ़ाउंडलैंड तक पूर्ण सूर्यग्रहण फैला, जिससे 44 मिलियन लोग अंधेरे में डूब गए।
2024 - त्रि-सेवा सम्मेलन 'परिवर्तन चिंतन' का नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
2025 - प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
2025 - नया वक्फ (संशोधन) कानून लागू हुआ।
*8 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1892 - हेमचंद्र रायचौधरी, इतिहासकार।
1900 - नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।
1924 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय शास्त्रीय गायक कुमार गन्धर्व का जन्म हुआ।
1937 - आर. गुंडू राव - 1980 से 1983 तक कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री थे।
1938 - कोफ़ी अन्नान - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें भूतपूर्व महासचिव हैं।
1943 - गिरिधर गमांग - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 - दिनेश कुमार शुक्ल - हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि।
1972 - तनाज़ ईरानी - एक भारतीय अभिनेत्री।
1983 - अल्लु अर्जुन- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता।
1988 - नित्या मेनन - एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पार्श्व गायिका।
*8 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1857 - मंगल पांडेय- भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के प्रथम नायक थे।
1873 – विश्व के एक बहुत बड़े चित्रकार और अब्स्ट्रैक्ट आर्ट के आविष्कारक पेबलो पिकासो का निधन हुआ।
1894 - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।
1953 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1962 – फ़्रांस के प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लुई मैसीनियन का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1973 - पाब्लो पिकासो - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।
2008 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
2013 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन हुआ।
2015 - भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।
2023 - माइकल लर्नर न्यूयॉर्क शहर के एक अमेरिकी अभिनेता थे, जो अभिनेता केन लर्नर के बड़े भाई थे ,का 81 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी रॉन लॉर्ड (94) का निधन हुआ।
2025 - ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी (101) का निधन हुआ।
*8 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी)।
🌟 प्रथम नायक श्री मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस।
🌟 श्री आर. गुंडू राव जयन्ती।
🌟 श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय समृति दिवस।
🌟 श्री गिरिधर गमांग जन्म दिवस।
🌟 विश्व बंजारा दिवस।
🌟 अन्तरराष्ट्रीय रोमानी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻 आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें