Good Daily News...


बुधवार, 8 अप्रैल 2026

अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली चाबी — डॉ. रविकांत मणि

 




*मेधावी छात्रों सहित नवोदय व सैनिक स्कूल चयनित विद्यार्थी सम्मानित*


रूद्रपुर (देवरिया)। ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

              मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली चाबी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निष्ठा के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद पुनीता देवी, मुकुल सर, संजय कुमार चहल, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, नागेंद्र चौहान, बीएन दुबे, ब्रह्मानंद गोंड़, आशुतोष गांधी, अयूब खान, राकेश यादव, रामसहारे पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, अखिलेश शर्मा, तेज प्रताप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया।

             समारोह में नर्सरी से लेकर कक्षा नवम तक प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी में आकांक्षा कुमारी, एलकेजी में अंकेश कुमार, यूकेजी में आकृति भारती, कक्षा प्रथम में आरूषि निषाद, द्वितीय में अशिका निषाद, तृतीय में ईसा कुमारी, चतुर्थ में गौसिया खान, पंचम में अभिनन्दन निषाद, षष्ठ में अर्पिता यादव, सप्तम में लेखनी पाण्डेय, अष्टम में सुष्टि विश्वकर्मा तथा नवम में निखिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार कक्षा नवम के निखिल कुमार को प्रदान किया गया। अनुशासन के लिए युग पाण्डेय, वेश के लिए स्नेहा एवं उपस्थिति के लिए अंकित निषाद को विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर अवन्तिका यादव एवं फिजा खान के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन तथा आलोक कुमार के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एवं सैनिक स्कूल में चयन पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

UPPCS-2024 में देवरिया के विकास कुमार शाह बने बीडीओ

   *अभ्युदय योजना व निःशुल्क कोचिंग से मिली सफलता*  देवरिया, 8 अप्रैल।जनपद के विकास कुमार शाह (रोल नंबर- 0065794), पुत्र राम सूरत प्रसाद, नि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789