*यूपीपीसीएस-2024 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 85वीं रैंक
देवरिया। भाटपाररानी क्षेत्र के खरोहवा ठाकुर निवासी संतोष यादव की पुत्री अनुष्का यादव ने यूपीपीसीएस-2024 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 85वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चयन के उपरांत देवरिया आगमन पर अनुष्का यादव का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संजय कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, मुकुल सर, रामप्रवेश भारती, विवेकानंद शर्मा, नीरज शर्मा, विवेक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, डॉ0 अजीत यादव, ग्यानमूर्ति यादव, डा0 मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अनुष्का की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह मिलेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें