बिहार ।
* सम्राट चौधरी: बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री,
* सम्राट चौधरी ने ली बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ, नीतीश के बाद बिहार में सम्राट युग
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण कर ली है। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली है, जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं। इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सम्राट चौधरी की संपत्ति का ब्यौरा-
सम्राट चौधरी की संपत्ति को देखें तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत मानी जाती है. उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. चल संपत्तियां: नकद राशि: 1,71,550 रुपये बैंक खातों में जमा: लगभग 27 लाख रुपये सोना (पति-पत्नी) करीब 40 लाख रुपये शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड: लगभग 32 लाख रुपये इंश्योरेंस पॉलिसी: 10 लाख रुपये पीपीएफ खाता: 10 लाख रुपये वाहन: बोलेरो नियो कार (करीब 7 लाख रुपये) Also Read - सम्राट चौधरी: बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री, राबड़ी सरकार में मंत्री से लेकर सीएम बनने तक का सफर अचल संपत्तियां: तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में जमीन: 8 करोड़ रुपये से अधिक पत्नी के नाम पर खेती की जमीन: करीब 50 लाख रुपये पटना में कॉमर्शियल बिल्डिंग: लगभग 58 लाख रुपये कुल मिलाकर उनकी नेटवर्थ करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें