* उसको रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था...- दीपनारायण सिंह
रूद्रपुर देवरिया। इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली, देवरिया के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाषचन्द्र सिंह व अध्यापकगण अरूण त्रिपाठी,मारकण्डेय सिंह,सिद्धेश्वर सिह व चन्द्रभान सिंह को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सेवानिवृत्त को सम्मानित करके विद्यालय से विदा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार के पूर्व प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिह ने उक्त अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत भावुक है। आप सभी को विदाई देते हुए खुशी और उदासी दोनों का एहसास हो रहा है। आप लोगों ने न केवल अपने वर्षों के शानदार करियर में इस संस्थान को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में हमेशा मार्गदर्शन भी किया।
आपकी मेहनत, ईमानदारी और मुसीबत के समय मुस्कुराकर समाधान खोजने की क्षमता हम सबके लिए प्रेरणादायक रही है। आपने इस कार्यालय को केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार बनाया। आप लोगों के जाने से यहाँ एक खालीपन ज़रूर रहेगा, लेकिन आपकी यादें और सीख हमेशा हमारे साथ रहेंगी।
हम आपके स्वस्थ, सुखी और शानदार सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हैं। अब आप अपने सपनों को पूरा करें और अपनी पसंद के कामों के लिए समय निकालें।
इससे पहले माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पूजन दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व शिक्षकगण को शाल,स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र व श्री रामचरित मानस देकर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य रामप्रसाद ने अतिथि परिचय व स्वागत भाषण दिया।
शिक्षक संघ इकाई मंत्री दीपनारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि
उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था।
सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। सभी का जीवन स्वस्थ, सुखमय और आनंदमय रहे। आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
राजेश कुमार शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में गोरखनाथ त्रिपाठी रामचंद्र गुप्ता, खड्ग बहादुर, सिंह, सर्वेश द्विवेदी, सम्राट जायसवाल,अमित कुमार यादव, उमंग सिंह, विमलेश, रामबदन प्रजापति, सहित समस्त शिक्षकगण,शिक्षिका,लिपिक,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें