देवरिया, 11 अप्रैल।जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बरहज के उपजिलाधिकारी श्री विपिन कुमार द्विवेदी के निलंबन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आदेश के तहत श्री हरिशंकर लाल, जो वर्तमान में रुद्रपुर में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे, को बरहज में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, श्री अवधेश कुमार निगम, जो अपर उपजिलाधिकारी सदर देवरिया के पद पर कार्यरत थे, को रुद्रपुर में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, जिससे प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें