Good Daily News...


गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

रबी कटाई के दौरान आग से बचाव के निर्देश, कंबाइन मालिकों को सतर्क रहने की हिदायत






 देवरिया 02 अप्रैल। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंबाइन हार्वेस्टर एवं भूसा बनाने वाली मशीनों के साथ अनिवार्य रूप से बोरी में बालू, पानी से भरा ड्रम तथा अग्निशमन यंत्र रखा जाए। इन व्यवस्थाओं के बिना कटाई कार्य न करने की हिदायत दी गई, ताकि किसी भी स्थिति में आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को ढीले बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे बिजली के तारों के नीचे खड़ी फसल की समय रहते कटाई कर लें, जिससे आग लगने की संभावना कम हो सके।

       बैठक में उप कृषि निदेशक ने किसानों एवं कंबाइन मालिकों को जागरूक करते हुए कहा कि फसल अवशेषों को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अवशेषों का भूसा बनवाकर उपयोग करें। साथ ही मौसम को देखते हुए फसल की कटाई जल्द से जल्द पूर्ण करने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब तक का मुख्य समाचार

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, हिमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी की टिप्पणी, टिप्पणी कर राहुल गांधी ने साबित किया- केशव, राहु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789