*गांव के शिव मंदिर पर किए दर्शन पूजन।
*पारिवारिक धार्मिक स्थलों पर नवाया शीश।
रुद्रपुर देवरिया। महेशपुर निवासी कौशलेंद्र कुमार त्रिपाठी के सुपुत्र त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी के नायब तहसीलदार में चयन होने पर गांव आगमन पर महेशपुर गांव के शिव मंदिर पर स्वागत सम्मान का आयोजन किया गया। ग्राम वासियों ने अपने लाल को माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने चयन हेतु बधाई दिया एवं हर्ष व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्व विजय निषाद ने कहा की रुद्रपुर विधानसभा में नायब तहसीलदार का पद आने पर काफी प्रसन्नता है। पूर्व प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी ने त्रिपुरेश के चयन पर बधाई दिया।प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्वविजय निषाद, पूर्व प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष उदयभान सिंह, रमाशंकर मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, शशि भूषण पांडेय, प्रेम शंकर सिंह, जगत नारायण पांडेय ,रमेश पांडे , सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर विद्युत अवधेश मणि त्रिपाठी, कामेश्वर मणि त्रिपाठी सुभाष पांडेय, कौशल किशोर शर्मा, अवधेश यादव, सत्यम यादव आदि ने बधाई देते हुए स्वागत किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें