नई दिल्ली।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है। अब तब यह 853 रुपये में उपलब्ध था। नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच यह बढ़ोतरी हुई है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें