Good Daily News...


शनिवार, 7 मार्च 2026

रुद्रपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,डीएम दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 में से 16 मामलों का मौके पर निस्तारण

 





देवरिया, 07 मार्च।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को रुद्रपुर तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 23, पुलिस विभाग के 08, विकास विभाग के 06 तथा अन्य विभागों के 14 मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 01 राशन कार्ड, 01 खतौनी दुरुस्तीकरण तथा 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण भी प्राप्त हुए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 16 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस क्रम में 01 पात्र लाभार्थी को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, 01 लाभार्थी की खतौनी का दुरुस्तीकरण कराया गया तथा 02 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (एस0डी0) शैलजा मिश्रा

       आज दिनांक 09.03.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों ह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789