Good Daily News...


शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

सीडीओ ने मनरेगा सहित सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों का किया निरीक्षण

 




 देवरिया 14 फरवरी । मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने  विकास खंड भटनी की ग्राम पंचायत नूनखार एवं खजूरी खरौता में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का Area Officer App के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी भटनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

          ग्राम पंचायत खजूरी खरौता में पारस यादव के घर से विशाल तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, मुख्य पिच मार्ग से मैनेजर यादव के घर तक चकबंध निर्माण कार्य तथा नहर पुलिया से रामकृपाल यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सभी कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड (Citizen Information Board) स्थापित पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

         इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नूनखार में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

        इस दौरान विकास खंड भटनी में सांसद निधि एवं विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

2.29 लाख लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका:सीएमओ

  नगर के गुरुगोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुआ अभियान का शुभारम्भ देवरिया, 16 फरवरी, 2026। मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रति बच्चों को सुरक्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789