-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की देखरेख में हुआ शिविर का आयोजन
देवरिया, 14 फरवरी, 2026। नगर के तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा की देखरेख में शनिवार को हज यात्रियों को टीके लगाए गए। इस दौरान कुल 35 यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उनका टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा ने बताया कि इन सभी यात्रियों को टीके के साथ पोलियो की खुराक भी दी गई। विशेष रूप से, 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के 7 हज यात्रियों को इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया। मास्टर ट्रेनर अहमद रजा ने प्रशिक्षण के दौरान हज यात्रियों को यात्रा के दौरान पूरी सजगता बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सभी नियमों और कानूनों का अच्छे ढंग से पालन करना होगा। यदि कोई समस्या आती है, तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए और स्वयं कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।
इस टीकाकरण कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुरुद्ध गुप्ता, डॉ. जफ़र अनीश, फार्मासिस्ट राजकुमार यादव, एएनएम रेनू शर्मा, एआरओ राकेश चंद, एलटी राकेश मल्ल सहित सहयोग संस्था यूनिसेफ़ व डब्लूएचओ के प्रतिनिधि, जलालुद्दीन खान, आफ़ताब अहमद आमीर, शाहिद, जहिरुल, अब्दुल मौजूद थे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें