*प्रत्युष विहार में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का शुभ–विदाई समारोह सम्पन्न
रुद्रपुर (देवरिया)। स्थानीय ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार में शनिवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में शुभ–विदाई समारोह सह अभिनन्दनोत्सव गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि पूनम मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने, समय का सदुपयोग करने और सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्यानन्द पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ–साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारना अत्यंत आवश्यक है, तभी विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बन पाते हैं।
मुख्य वक्ता शिवम दीक्षित ने बदलते समय के अनुरूप कौशल विकास, तकनीकी समझ और आत्मअनुशासन पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध को सुदृढ़ करते हैं तथा भावी जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित उमाकांत शास्त्री एवं संगीताचार्य नित्यानंद ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। कार्यक्रम का सफल संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा एवं महक बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शिव जायसवाल, विजय बहादुर सिंह, सचिन सिंह, नन्दू, खुशबू यादव, मनोज भाटिया, सोनू तिवारी, रामभगत शर्मा, हीरा निषाद, अखिलेश शर्मा, प्रेम मुफलिस, जितेंद्र यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, विवेक सिंह, रणविजय तिवारी, विनय गुप्ता, तुलसी, मुस्तकीम, संजीव मणि त्रिपाठी, सुधांशू, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, काजल गोंड़, दिव्या मिश्रा, काजल पाण्डेय, बंक बहादुर कुशवाहा सहित समस्त अध्यापकगण, अभिभावक एवं छात्र–छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें