Good Daily News...


शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

बैकयार्ड पोल्ट्री योजना में सात दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत चूजों का हुआ वितरण

 



देवरिया। बैकयार्ड पोल्ट्री डेवलपमेंट कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम उधोपुर में अनुसूचित जाति के 12 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया था,जिनका सात दिवसीय प्रशिक्षण पशु चिकित्सालय बैतालपुर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में लाभार्थियों को कुक्कुट पालन संबंधी प्रारंभिक ज्ञान,चूजों के पालन पोषण,आहार व्यवस्था, बीमारियों की रोकथाम,टीकाकरण एवं अंडा मांस का विपणन आदि की जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण पाए हुए प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूज़े,एक बोरा राशन,मल्टी विटामिन व लिवर टानिक दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना (घरेलू मुर्गीपालन) ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और पोषण बढ़ाने के लिए एक सरकारी पहल है। इसके तहत छोटे स्तर पर 50 उन्नत चूजे पालने के लिए अनुदान और मदद दी जाती है,जिससे अंडे और मांस बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऑल इंडिया महिला/पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट का पांचवां दिवस

* पटना और सिवान की दमदार जीत, सेमीफाइनल की ओर कदम * खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग - तारकेश्वर विश्वकर्मा  रुद्रपुर (देवरिया)। सतासी इंटर क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789