Good Daily News...


शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

जिलाधिकारी ने महा शिवरात्रि के दृष्टिगत दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 






*श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं हेतु दिए आवश्यक निर्देश*


*शिव भक्ति में सराबोर होगी रात, आयोजित होगा भव्य शिव जागरण*


देवरिया 13 फ़रवरी ।महा शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के साथ प्राचीन दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर पहुँचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित बैरिकेडिंग, कतारबद्ध दर्शन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा एवं आपातकालीन सहायता, फायर सेफ्टी, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने, मार्गों को अवरुद्ध न होने देने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 फ़रवरी को सायं 7:00 बजे से मंदिर परिसर के पीछे स्थित सरोवर के निकट आयोजित विशेष शिव जागरण एवं महाप्रसाद (भंडारा) कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से सम्पन्न हो सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

2.29 लाख लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका:सीएमओ

  नगर के गुरुगोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुआ अभियान का शुभारम्भ देवरिया, 16 फरवरी, 2026। मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रति बच्चों को सुरक्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789