ॐ श्रीगणेशाय नम:
*🙏शुभप्रभातम् जी,
*आज दिनांक 👉*
* 19 जनवरी 2026*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 26:16 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा - 11:53 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना - 13:53 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वज्र - 20:44 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:49
*🌙चन्द्रोदय-* 07:40
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 08:33 से 09:53
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ सुदी प्रतिपदा 26:16 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ शुक्लपक्ष प्रारम्भ , गुप्तनवरात्र प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:53 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 11:52 से , माघ के सम्पूर्ण स्नान में असमर्थ व्यक्तियों को आज से तीन दिन गंगा स्नान करना चाहिए , लब्धिविधान व्रतारम्भ (जैन) , मर्यादा महोत्सव (, श्री बल्लभावतार (श्री बल्लभ जयन्ती) , श्री जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जयन्ती , ओशो (पुण्य दिवस) महोत्सव , श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस , श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस , राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (21वां) व कोकबोरोक दिवस (त्रिपुरी भाषा दिवस)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ सुदी द्वितीया 26:45 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*कर्मणा मनसा वाचा*
*यदभीक्ष्णं निषेवते ।*
*तदेवापहरत्येनं*
*तस्मात् कल्याणमाचरेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-५५
*अर्थात्👉*
_मनुष्य मन, वाणी और कर्म से जिसका निरन्तर सेवन करता है, वह कार्य उस पुरुष को अपनी ओर खींच लेता है। इसलिए सदा कल्याणकारी कार्यों को ही करें।_
*19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
649 - जनरल आशिना शीर के नेतृत्व में कुचा के खिलाफ तांग अभियान समाप्त हुआ।
1419 - फ्रेंच सिटी रूएन ने 100 साल के युद्ध में इंग्लैंड के हेनरी वी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1649 - इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 - जॉन विल्क्स को राजद्रोह के लिए ग्रेट ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स से बाहर कर दिया गया।
1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
1812 - बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
1829 - अगस्त कलिंगमैन की जोहान वोल्फगैंग वॉन फ़ाउस्ट का ब्राउनश्विक में प्रीमियर किया गया।
1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त किया।
1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 - ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 - जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1938 - जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 - 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया।
1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
1960 - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 - इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1975 - हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।
1992 - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
2001 - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत मिला।
2001 - तालिबान पर सुंयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी हुए।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
2003 - मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
2003 - भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
2004 - हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005 - सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2006 - देश की एक विशेष बहु - कुशल, मानवीय बल वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) अस्तित्व में आई।
2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।
2008 - श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
2009 - झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।
2009 - 'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।
2010 - पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।
2010 - नाइजीरियाई शहर जोस में दो समुदायों के बीच हिंसा झड़प में 60 लोगों की मौत हुई।
2013 - स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2013 - मंगल पर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा कैल्शियम की खोज की गयी।
2017 - तेहरान में ऊंची इमारत गिरने से 20 दमकलकर्मियों की मौत हुई।
2019 - मेक्सिको - पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त धमाका, आग से लगभग 67 की मौत, 75 घायल ।
2019 - वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर वक्त बिताने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट।
2020 - अफ्रीका के पश्चिमी तट से वाणिज्यिक पोत से अपहृत 19 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने रिहा किया।
2020 - लेबनान: गिरती इकोनॉमी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 300 से ज्यादा घायल हुए।
2020 - विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।
2020 - आंध्र प्रदेश के तट से 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2021 - संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी कार्यालय (UNOCE आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया।
2021 - गुजरात राज्य सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर 'कमलम' कर दिया।
2021 - सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष 23 जनवरी को हर साल “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की।
2022 - विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
2022 - असम व मेघालय ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक तौर पर खत्म करने पर सहमति बनी।
2022 - भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा की।
2022 - पहली BRICS शेरपा बैठक आभासी रूप से 19 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुई।
2023 - भारत में पहली बार केरल सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिनों के मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश की अनुमति दी।
2023 - नासा ने एजेंसी की स्थायी उड़ान प्रदर्शक परियोजना के लिए बोइंग कंपनी को 425 मिलियन डॉलर का पुरस्कार दिया गया।
2023 - मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़कर भारत में पहला और विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया।
2023 - ओडिशा में राष्ट्रीय AIDS नियंत्रण संगठन ने मानव की सबसे बड़ी लाल रिबन की श्रृंखला बनाई गई।
2023 - जम्मू कश्मीर सभी सरकारी और प्रशासनिक सेवाए पूरी तरह से ई-गवर्नेस मोड में शिफ्ट होने वाला पहला भारतीय केन्द्र शासित प्रदेश बना।
2023 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।
2024 - प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का शुभारंभ किया।
2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये लागत की आठ अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
2024 - जापान का मून मिशन स्नाइपर चांद पर उतरा (शुक्रवार देर रात) , मून मिशन पर उतारने वाला विश्व का पांचवा देश बना।
2025 - असम पुलिस के प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को CRPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
2025 - भारतीय महिला और पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के खिताब को अपने नाम किया।
*19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*
1736 - स्कॉटिश आविष्कारक 'जेम्स वाट' का जन्म हुआ।
1807 - अमेरिकन कन्फेडरेट जनरल रॉबर्ट ई. ली का जन्म हुआ।
1809 - अमरीकन रोमांसवाद के कवि, लेखक, संपादक और आलोचक एडगर ऍलन पो का जन्म हुआ।
1813 - अंग्रेजी आविष्कारक सर हेनरी बेसेमर का जन्म हुआ।
1855 - भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर का जन्म हुआ।
1868 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉब मैकलियोड का जन्म हुआ।
1886 - भारतीय अभिनेता और गायक सवाई गंधर्व का जन्म हुआ।
1886 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक रामचंद्र गणेश कुंडगोलकर ( सवाई गंधर्व ) का जन्म हुआ।
1892 - हास्यकार और पाली भाषा के विद्वान चिंतामन विनायक जोशी का जन्म हुआ।
1898 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का जन्म हुआ।
1919 - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म हुआ।
1920 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार का जन्म हुआ।
1935 - बंगाली फ़िल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म हुआ।
1936 - बांग्लादेश के 7वें राष्ट्रपति जिया उर रहमान का जन्म हुआ।
1948 - भारतीय एनजीओ निदेशक राजिंदर जौहर का जन्म हुआ।
1949 - पत्रकार , शिक्षाविद् व दैनिक समाचार पत्र चारदीकला के प्रधान संपादक जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1969 - पाकिस्तानी क्रिकेटर महमूद हमीद का जन्म हुआ।
2003 - भारतीय अभिनेता हेतल गाड़ा का जन्म हुआ।
*19 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1597 - मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले महाराणा प्रताप सिंह का निधन हुआ , उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।
1905 - देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन हुआ।
1960 - मराठी सिनेमा के प्रणेता रामचंद्र गोपाल उर्फ दादासाहेब तोराने का निधन हुआ।
1989 - भारतीय विचारक और धर्मगुरु ओशो का निधन हुआ।
1990 - आचार्य ओशो (मूल नाम रजनीश) भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन हुआ।
1995 - हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन हुआ
2000 - खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक हेडी लामार का निधन हुआ
2004 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड हुक का निधन हुआ।
2010 - कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन हुआ
2012 - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन हुआ
2015 - राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन हुआ
2019 - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार अतीन बंद्योपाध्याय का निधन हुआ
2020 - पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद (80) का निधन हुआ।
2021 - पूर्व सिविल सेवक, इतिहासकार और लेखक नरेंद्र लूथर (89) का हैदराबाद में निधन हुआ।
2021 - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (95) का निधन हुआ।
2021 - विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० वी० शांता का चेन्नई में निधन हुआ।
2023 - प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ व पद्मश्री से सम्मानित नीलमणि फूकन (89) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिका - टोटेनहम अकादमी के स्नातक एंटोन वॉकेस (25) का नौका दुर्घटना में निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जैक बर्क जूनियर (100) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी तैराक लांस लार्सन (83) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी गायिका मार्लीना शॉ (81) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी गायिका मैरी वेइस (75) का निधन हुआ।
2025 - ग्रीक पॉप गायिका कैटी ग्रे [अथानासिया गिज़िली , 100] का निधन हुआ।
*19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 श्री बल्लभावतार (श्री बल्लभ जयन्ती)।
🌟 श्री जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जयन्ती।
🌟 ओशो (पुण्य दिवस) महोत्सव।
🌟 श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (21वां)।
🌟 कोकबोरोक दिवस (त्रिपुरी भाषा दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें