*बकाएदारों व बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील
गौरीबाजार (देवरिया)। बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय गौरीबाजार के उपखंड अधिकारी चंदन जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई।
अभियान के दौरान अवर अभियंता राजा कुमार प्रसाद, कृष्मोहन यादव, रजनीश सिंह, जयप्रकाश प्रजापति एवं समस्त लाइनमैन की टीम ने लाला टोली वार्ड, मस्जिद वार्ड, मदनपुर और अकटहिया क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान बकाया बिजली बिल न जमा करने पर 45 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि बिजली चोरी में पकड़े गए 8 उपभोक्ताओं की भी लाइन विच्छेदित की गई।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण का लाभ अवश्य लें। योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत सरचार्ज में तथा 20 प्रतिशत मूलधन में छूट दी जा रही है। यह योजना घरेलू दो किलोवॉट तथा दुकान एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं के लिए लागू है। योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के असेसमेंट बिल में भी 45 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। अधिकारियों ने कहा कि यह उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है, इसलिए समय रहते बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें