सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के तिरहुत गांव में सोमवार शाम ट्रॉली चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तिरहुत गांव निवासी कुंवर मुकेश सिंह पुत्र अवध नरेश सिंह की महिंद्रा ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली घर के सामने खड़ी थी।सोमवार शाम कुछ चोर ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़कर ले जाने लगे। तभी ट्रॉली मालिक ने चोरी का पता चलने पर शोर मचाया।शोर सुनकर मौके पर मौजूद रामसिंह पुत्र तुलसी राम, आशुतोष मौर्या पुत्र अशोक मौर्या, सुंदर लाल पुत्र बेचू सहित कई ग्रामीण दौड़ पड़े और पीछा कर दो आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान हमीद पुत्र ईर्शाक अली निवासी सराय बगघा और फूलचंद यादव पुत्र मन्ने यादव निवासी बड़ाडांड के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दोनों को हलियापुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उनके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।थाना प्रभारी तरुण पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार साथियों की तलाश की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें