देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर अन्तर्गत पशु चिकित्सालय के परिसर में वृक्षारोपण महाभियान में पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश भारती, पैरावेट धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव ने पौधारोपण किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने रोपित पौधों का नियमित देखभाल का निर्देश दिया। पशु चिकित्सालय पहाड़पुर परिसर में फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया। अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा पर एडीओ चन्द्र भूषण त्रिपाठी के साथ ग्राम विकास अधिकारी नन्हे सिंह,देवेश प्रताप मिश्र, सुरेश जायसवाल,अनिकेत ने पौधारोपण किया जिसमें ग्राम प्रधान उमेश कुमार एवं सफाई कर्मियों में सोनू, संतोष शर्मा व घरभरन ने सहयोग किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें