देवरिया, 17 अप्रैल अध्यक्ष नीलामी समिति एवं जजी देवरिया, छाया नैन ने सूचित किया है कि माननीय जनपद न्यायाधीश, देवरिया के आदेश के अनुपालन में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित वाहन पार्किंग स्टैण्ड की नीलामी, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को अपराह्न 04:00 बजे, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केन्द्रीय सभागार कक्ष में, नीलामी समिति की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी, नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी जनपद न्यायालय देवरिया के नोटिस बोर्ड अथवा कार्यालय नजारत जजी से प्राप्त कर सकते हैं। न्यायालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम आरंभिक नीलामी मूल्य ₹2,73,000 (दो लाख तिहत्तर हजार रुपये मात्र) है, जिस पर 10% अतिरिक्त धनराशि जोड़ते हुए नीलामी ₹3,00,300 (तीन लाख तीन सौ रुपये मात्र) से प्रारंभ की जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें