Good Daily News...


रविवार, 27 अप्रैल 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 27 अप्रैल 2025*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 25:03 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 24:39 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* चतुष्पाद - 14:58 तक

*💫पश्चात्-* नाग

*✨योग-* प्रीति - 24:18 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 05:44

*🌄सूर्यास्त-* 18:53

*🌙चन्द्रोदय-* 29:42

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 17:15 से 18:53

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख बदी अमावस्या 25:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , देवपितृकार्य श्राद्ध - स्नान - दान की अमावस्या , सूर्य भरणी नक्षत्र में 19:10 पर , बुध रेवती नक्षत्र में 15:31 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:39 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:39 तक ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार) , मेला पिंजौर (हरियाणा) , खनाणी (कुल्लू) , हरिद्वार - प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य) , श्री हरीश रावत जन्म दिवस , श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस , श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस , श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस व कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी प्रतिपदा 21:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अनृते च समुत्कर्षो* 

    *राजगामि च पैशुनम्।* 

*गुरोश्चालीकनिर्बन्धः* 

    *समानि ब्रह्महत्यया।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-३

 *अर्थात्👉* 

      _झूठ बोलकर उन्नति करना, राजा के पास तक चुगली करना, गुरुजन पर भी झूठा दोषारोपण करने का आग्रह करना-- ये तीन कार्य ब्रह्महत्या के समान है।_


*27 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1526 — मुगल शासक बाबर  दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।

1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।

1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।

1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।


1942 — अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।

1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।

1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।

1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।

1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।

1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।

1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।

1972 — अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।

1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।

1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।

1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।

1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।

1993 — अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस-32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।

1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।

1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।

1999 - दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।

2005 - टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।

2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।

2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।

2008 - पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। 

2008 - मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।

2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' तथा नया लोगो पेश किया।

2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।

2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

2019 - श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।

2019 - हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।

2020 - COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।

2020 - राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।

2021 - भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास 'वरुण-2021' के 19वें संस्करण का अरब सागर में समापन हुआ ( 25 - 27 अप्रैल, 2021)।

2021 - नासा के हैलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर एक और सफल उड़ान भरी।

2022 - तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत व 15 अन्य झुलसे।

2022 - रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।

2022 - म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार  मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई।

2023 - महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर 7 गाड़ियों में टक्कर होने से 11 लोग घायल हुए।

2023 - सूडान हिंसा के बाद 246 भारतीयों का दूसरा जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा।

2023 - पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली की चपेट से आठ लोगों की मौत हुई।

2023 - बांग्लादेश सेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए।

2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत तीसरी शिक्षा कार्य समूह (EDWG) बैठक भुवनेश्वर में आरंभ हुई।

2024 - इराक की संसद समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित कर एक कानून पारित किया जिसके तहत 15 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है। देश के मौजूदा "वेश्यावृत्ति के विरुद्ध कानून" संख्या 8, 1988 में संशोधन के रूप में LGBT विरोधी कानून पारित किया।

2024 - नासा के इंजीनियरों ने पांच महीने तक डेटा प्राप्त नहीं करने के बाद 15 अरब मील दूर से वॉयजर 1 की सफलतापूर्वक मरम्मत और पुनर्कोडिंग की।


*27 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*


1820 - हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।

1912 - ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।

1920 - मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।

1931 - श्री विश्वेश तीर्थ - एक भारतीय हिंदू गुरु , संत और श्री पेजावारा थे।

1947 - हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।

1949 - पी. सतशिवम - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।


*27 अप्रॅल को हुए निधन👉*


1930 - टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।

1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।

1998 - गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

2009 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2010 - हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।

2014 - राकेश दीवाना - छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।

2017 - लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।

2020 - ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।

2021 - भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का 81 साल की उम्र में निधन हुआ। 

2021 - प्रसिद्ध कहानीकार, उड़िया और अंग्रेजी के जाने-माने लेखक मनोज दास का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2021 - भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव का कोविड के कारण निधन हुआ।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी (80) का सिविल अस्पताल में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी रिचर्ड मॉरो ग्रोट (92) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश रॉक'एन'रोलर वी विली हैरिस, 'वाइल्ड मैन ऑफ रॉक' (90) का निधन हुआ।


*27 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार)।

🔅 मेला पिंजौर (हरियाणा)।

🔅 खनाणी (कुल्लू)।

🔅 हरिद्वार - प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य)।

🔅 श्री हरीश रावत जन्म दिवस।

🔅 श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस।

🔅 श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस।

🔅 श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस।

🔅 कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789