Good Daily News...


मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

अब तक का मुख्य समाचार

 




....उत्तर प्रदेश में मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर थमेगा। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी भी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में दोबारा बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

   ▶️......लखनऊ - सरकारी जमीन पर कब्जा, SDM-तहसीलदार को फटकार! 


 मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सेवाई और भदरसा गांव का किया निरीक्षण

 3 प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की

 SDM सचिन और तहसीलदार अरविंद पांडेय को कार्यशैली पर नाराजगी

 आरोप पत्र जारी, प्रॉपर्टी डीलरों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

  ▶️....जयपुर: अपने आवास पर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "आज वे जांच करने आए हैं, सर्च करने आए हैं। इनका सहयोग करेंगे...ED अपना काम करेगी और हम अपना काम करेंगे। मैं मानता हूं कि भाजपा सरकार को ED के जरिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रताप सिंह खाचरियावास न आज डरा है, न कल डरा है। मुझे इन सरकारों का इलाज करना आता है। ED भेज दें, आयकर विभाग भेज दें। कुछ भी भेज दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं उसे डरना चाहिए। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। मुझे या मेरे परिवार को ED ने कोई नोटिस नहीं दिया है। हमारे ऊपर ED का कोई मामला नहीं चल रहा।"

   ▶️....आगरा: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विवादित बयान


🔹 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आगरा में दिया एक और विवादित बयान।

🔹 करणी सेना को दी चेतावनी, कहा - 19 अप्रैल को अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं, फिर होंगे दो-दो हाथ।

🔹 'मैदान तैयार है, अब होंगे दो-दो हाथ', रामजीलाल का बयान।

🔹 मस्जिदों के नीचे मंदिर की बात पर दिया विवादित बयान, कहा - 'हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है।'

🔹 बाबर के DNA पर भी उठाए सवाल, 'अगर मुसलमानों में बाबर का DNA है तो तुम्हारे अंदर किसका DNA?'

🔹 रामजीलाल सुमन ने की करणी सेना की आलोचना, 'थल सेना, वायु सेना सुनी, ये फर्जी करणी सेना कहां से आ गई।'

  ▶️...अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने धरती को चूमा


ब्लू ओरिजिन की सभी महिला चालक दल सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद सुरक्षित लौट आई. जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज़ सहित टीम में कैटी पेरी, गेल किंग, आइशा बोवे, अमांडा गुयेन और केरियन फ्लिन शामिल थीं. वे 62 मील ऊपर कर्मन रेखा तक गईं और लौटते ही कैटी ने धरती को चूमकर आभार जताया.

▶️...सोशल मीडिया पर सलमान खान का स्वैग!

जान से मारने की मिली धमकी के बीच सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना धाकड़ अंदाज़ वाला पोस्ट शेयर किया है. जिम से अपनी वर्कआउट करते हुए धांसू फोटोज शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, "मोटिवेशन के लिए आपका धन्यवाद"


बता दें कि बीते दिन सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली. एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर एक्टर को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि ताज़ा अपडेट के मुताबिक इस केस में 26 साल के एक लड़के को पुलिस ने वड़ोदरा से हिरासत में ले लिया गया है.

  ▶️....हापुड़: महिला की हत्या से हड़कंप, शव में मिली बर्बरता


🔹 हापुड़ में अज्ञात महिला की निर्मम हत्या, चाकू से गोदकर की गई हत्या।

🔹 महिला के हाथ और चेहरे को जंगली जानवरों ने नोच डाला।

🔹 हत्या के बाद शव को लूटपाट के बाद फेंका गया।

🔹 पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान में जुटी, एएसपी और सीओ मौके पर मौजूद।

🔹 घटना हापुड़ नगर कोतवाली के मोहल्ला शिवगढ़ी की है।              ▶️....टोल टैक्स को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी, सड़कें होंगी Toll फ्री


सड़क परिवहन मंत्रालय टोल से राहत देने के लिए दो प्रस्ताव पर विचार कर रही है. पहला प्रस्ताव है- ढाई लेन और संकरे नेशनल हाईवे पर कोई चार्ज नहीं. दूसरा प्रस्ताव है- कारों के लिए अनलिमिडेट ट्रैवल पर एक साल के लिए 3000 रुपया का पास.


सूत्रों के मुताबिक, दोनों प्रस्तावों को सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. फिलहाल इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय भेजा गया है क्योंकि इसके लागू होने के बाद सरकार को टोल से होने वाली कमाई में कमी आएगी.

▶️...आगरा: पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश पर आरोप, युवती को मारने की कोशिश


🔹 एक बार फिर सुर्खियों में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी।

🔹 युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोप, घर जाते वक्त गाड़ी से टक्कर मारने का भी आरोप।

🔹 जुलाई 2024 में दिव्यांश पर पहले भी जानलेवा हमले का आरोप था, उस समय जेल भी गए थे।

🔹 पीड़िता ने दोबारा शिकायत दर्ज कराई, आरोप है कि दिव्यांश ने अपनी गाड़ी से युवती की गाड़ी को टक्कर मारी।

🔹 युवती के परिवार को जान का खतरा, मामले की तहरीर हरिपर्वत थाने में दर्ज।

🔹 पीड़िता मेरठ से शाहगंज लौट रही थी, घटना हरिपर्वत एमजी रोड की।

   ▶️....ब्रेकिंग: सीतापुर में मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश अरेस्ट! 


 मानपुर पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़

 25 हजार का इनामिया बदमाश गोवध और अन्य मामलों में था वांछित

 बदमाश को जवाबी फायरिंग में लगी गोली

 मानपुर थाना क्षेत्र का मामला

   ▶️... ब्रेकिंग: भारतीय शेयर बाजार में भारी तेजी! 


एक दिन की छुट्टी के बाद बाजार ने खोला जोरदार तेजी के साथ

 सेंसेक्स में 1400 अकों की जोरदार बढ़त

सेंसेक्स 76,500 के पार, निवेशकों में खुशी की लहर

 निफ्टी भी 450 अंकों की तेजी के साथ खुला

 निफ्टी 23,200 के पार कारोबार कर रहा है

 ▶️ ....ब्रेकिंग: महोबा में गौशाला की धनराशि का बंटवारा, कमीशन वसूली का बड़ा खुलासा 


गायों की संख्या ज्यादा दिखाकर 50% तक कमीशन वसूली जा रही थी

 प्रधानपति और सचिव की बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

 ऑडियो में 10-50 प्रतिशत कमीशन की चर्चा

सचिव अंकिता मोबाइल पर कमीशन की बात कर रही थीं

 उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर सचिव का किया ट्रांसफर

 विकासखंड कबरई के ग्राम ज्योरिया का मामला

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

               ॐ श्रीगणेशाय नम:            🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 24 अप्रैल 2026*                  *शुक्रवार*  *नई  द...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789