Good Daily News...


बुधवार, 1 जनवरी 2025

अब तक का मुख्य समाचार




        *01- जनवरी - 2025- बुधवार*


            *नव- वर्ष*


                    


*देश में नए साल का जश्न: मुंबई, दिल्ली से बेंगलुरु तक जश्न, लाल चौक पर जुटे लोग; वाराणसी में 2024 की आखिरी गंगा आरती की गई*


*1* बीते साल की कुछ झलकियां...2025 आपके लिए शानदार हो!; PM मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीरें


*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साल 2024 की कुछ झलकियां साझा की है। इसमें पीएम मोदी ने राम मंदिर में दर्शन, लक्षद्वीप दौरा, लोकसभा चुनाव, कैबिनेट बैठक, नवरात्रि पूजन समेत कई तस्वीरें साझा की है।


*3* दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट: तीन जनवरी को पीएम मोदी सौपेंगे चाबियां, अशोक विहार में बने हैं 1645 फ्लैट


*4* आरएसएस से जुड़े एक हिंदी साप्ताहिक ने अपने संपादकीय में कहा है कि, आरएसए प्रमुख मोहन भागवत की हाल की टिप्पणी, जिसमें उन्होंने मस्जिद-मंदिर विवादों के फिर से उभरने पर चिंता जताई थी, इसे 'समाज से एक स्पष्ट अपील' के रूप में देखा गया है कि इस मुद्दे पर 'समझदारी से निपटा जाए'। साप्ताहिक ने इस मुद्दे पर "अनावश्यक बहस और भ्रामक प्रचार" से बचने की चेतावनी दी है।


*5* GSLV मिशन के साथ 100वीं लॉन्चिंग की तैयारी में ISRO, अंतरिक्ष में फिर इतिहास रचेगा भारत


*6* मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साझा। पार्टी ने पूछा कि पीएम मोदी पूरे देश और दुनिया की यात्रा करते रहते हैं, लेकिन वहां मणिपुर जाकर माफी क्यों नहीं मांग सकते हैं


*7* केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी... सरकार ने कहा था कि ट्रस्ट बनाया जाएगा


*8* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था', राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर BJP के सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस,डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली में आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, जिससे पर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए थे


*9* एक शर्त पर अनशन खत्म करेंगे डल्लेवाल: चार जनवरी को महापंचायत, लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता


*10* डॉ. स्वयमान सिंह ने कहा कि इसे देखते हुए उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि समय बर्बाद न करते हुए किसानों की मांगों पर जल्द गौर किया जाए। खराब सेहत के बावजूद डल्लेवाल ने वीडियो जारी करके किसानों को ज्यादा से ज्यादा गिनती में चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।


*11* सुवेंदु बोले-BJP सत्ता में आई तो ममता जेल में होंगी, कहा- CM ने संदेशखली की महिलाओं पर झूठे केस कराए; जनता और भाजपा इसे नहीं भूलेगी


*12* यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज से नई समय सारिणी से चलेंगी ट्रेन, कई के बदले नंबर; ठहराव में भी बदलाव


*13* कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज, कश्मीर-हिमाचल में सर्दी का सितम जारी; यूपी-बिहार में चलेगी शीतलहर, अभी और लुढ़क सकता है पारा,


*14* ताइवान को चीन के साथ मिलाने से कोई नहीं रोक सकता', नए साल की शुरुआत पहले जिनपिंग ने दिखाए तेवर


*15*साल 2024 में 95 लाख लोगों ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

*16*नए साल पर मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार


*17*मध्य प्रदेश: नए साल पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़


*18*जिम्बाब्वे ने मृत्युदंड को खत्म किया, मौजूदा सजा को जेल में बदला जाएगा

*19*गुजरात: सूरत में स्टील प्लांट में लगी आग, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

*20*नई दिल्लीः  महंगाई की मार से जूझ रही देश की जनता को नए साल के पहले दिन ही बड़ी राहत मिली है।

 देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपए की कमी आई है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14kg वाले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह कीमत पूरे देश में एक साथ आज से लागू हो गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789